Rajasthan PTET Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र आउट, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि और एग्जाम पैटर्न जानें

Last Updated on 08/06/2026 5:40 PM by Prashant Shahi

Rajasthan PTET Admit Card 2026 : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू) कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने PTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 के माध्यम से 02 वर्षीय B.Ed तथा 4 वर्षीय BA B.Ed/B.Sc B.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा

राजस्थान पीटीईटी हॉल टिकट 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव

राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड आज 08 जून 2026 से वीएमओयू की ऑफिसियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया हैं। यह परीक्षा 02 वर्षीय बी.एड या 04 वर्षीय एकीकृत बीए बी.एड/बीएससी, बी.एड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 14 जून 2026 को राज्यभर के 41 जिलों में 736 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें तथा परीक्षा से पहले इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

आयोजन संस्थानवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी
परीक्षा का नामराजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026
कोर्सबी.एड, बीए बी.एड/बीएससी बी.एड
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि08 जून 2026
परीक्षा की तिथि14 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटvmou.ac.in 

एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारी

PTET 2026 हॉल टिकट में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “PTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  6. सभी जानकारी जांचें।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा तिथि की जानकारी

Rajasthan PTET 2026 परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्यभर के 41 जिलों में स्थापित 736 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन एवं पेपर आधारित) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा के माध्यम से 02 वर्षीय B.Ed तथा 04 वर्षीय BA B.Ed/B.Sc B.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि अंतिम समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

Rajasthan PTET 2026 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न

Rajasthan PTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 600 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 03 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन लागु नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 03 घंटे की होगी।

  • प्रश्न का प्रकार : वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन
  • कुल प्रश्न : 200 प्रश्न
  • कुल अंक : 600 अंक
  • प्रत्येक सही उत्तर : 03 अंक
  • गलत उत्तर : 0 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : लागू नहीं

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी होगा ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को नीचे दर्ज निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे :

  • PTET 2026 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)

बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा दिवस के से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ अवश्य रखें।
  • अभ्यार्थी परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए तैयार रहें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है।
  • उम्मीदवार अपनी OMR शीट पर सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • प्रश्नपत्र मिलने के बाद उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सभी अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या नकल से बचें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्र के नियमों का अवश्य करें।

इन निर्देशों का पालन करने से परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है।

Rajasthan PTET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top