RBI Office Attendant Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और निर्देश देखें

Last Updated on 24/02/2026 1:22 PM by Prashant Shahi

RBI Office Attendant Admit Card 2026 : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने ऑफिस सहायक (सब स्टॉफ) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 23 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in से लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते डाउनलोड कर प्रिंट अवश्य निकाल लें।

RBI Office Attendant Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानरिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया
परीक्षा का नामआरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी23 फरवरी 2026
परीक्षा की तिथि28 फरवरी – 01 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटrbi.org.in

एडमिट कार्ड में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण जरूर जांच लें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश

अगर इनमें किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत RBI की हेल्पलाइन या संबंधित रीजनल ऑफिस से संपर्क करें।

RBI Office Attendant Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

Admit Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Recruitment” या “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Office Attendant Admit Card 2026” लिंक पर जाएं।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर Admit Card दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार कम से कम दो प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे, इनके सभी दस्तावेजों के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

  • RBI Office Attendant Admit Card 2026 (प्रिंट कॉपी)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में कहा गया हो)

आरबीआई ऑफिस सहायक परीक्षा पैटर्न 2026

आरबीआई ऑफिस सहायक की परीक्षा ऑनलाइन (Objective Type) मोड में आयोजित की जाती है। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 120 अंकों के होते हैं। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है तथा हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है। सभी प्रश्न अलग-अलग विषयों से पूछे जाते हैं, जिससे उम्मीदवार की सामान्य योग्यता और समझ का आकलन किया जाता है।

  • रीजनिंग एबिलिटी – 30 प्रश्न (30 अंक)
  • जनरल इंग्लिश – 30 प्रश्न (30 अंक)
  • जनरल अवेयरनेस – 30 प्रश्न (30 अंक)
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी – 30 प्रश्न (30 अंक)
  • कुल : 120 प्रश्न | कुल : 120 अंक | समय : 90 मिनट

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

Admit Card पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना मना है।
  • केवल पारदर्शी पेन/पेंसिल और आवश्यक दस्तावेज ही साथ रखें।
  • किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

RBI Office Attendant Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top