RRB Group D Result 2026 : रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, जानें कटऑफ, मेरिट लिस्ट और अगला चरण

Last Updated on 03/07/2026 2:56 PM by Prashant Shahi

RRB Group D Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने “ग्रुप डी” भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CEN 08/2024 लेवल-1 भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने संबंधित रीजनल RRB की अधिकारिक पोर्टल पर जाकर मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे में 32,438 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके कारण इस भर्ती में प्रतियोगिता काफी कड़ी रही। ऐसे में यह जानना जरूरी है, कि आपका चयन हुआ है या नहीं और आगे क्या करना होगा।

RRB Group D रिजल्ट हुआ जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 01 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से RRB Group D Result 2026 घोषित कर दिया है। अभ्यार्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ रीजनल बोर्ड ने ज़ोन अनुसार मेरिट लिस्ट PDF, कटऑफ अंक व शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इस परीक्षा में लगभग 1.08 करोड़ अभ्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमे से केवल 63,295 उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

RRB Group D Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा नामRRB Group D (Level-1)
विज्ञापन संख्याCEN 08/2024
कुल पद32,438
रिजल्ट स्थितिजारी
रिजल्ट तिथि01 जुलाई 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
अगला चरणशारीरिक दक्षता परिक्षण
आधिकारिक वेबसाइटRRB Regional Portals

RRB Group D Result 2026 : कैसे चेक करें ?

यदि आपने RRB Group D परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले संबंधित RRB रीजनल वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर Result / CEN 08/2024 लिंक खोजें।
  3. RRB Group D Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब मेरिट लिस्ट या रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  5. रिजल्ट PDF पूरी तरह खुलने का इंतजार करें।
  6. मेरिट सूचि चेक में Search / Ctrl + F का ऑप्शन चुनें।
  7. अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  8. रोल नंबर मिलने पर रिजल्ट कन्फर्म करें और PDF सेव कर लें।

रिजल्ट और कटऑफ अंक डाउनलोड लिंक

आरआरबी जोन नामरिजल्ट लिंक कटऑफ अंक
चेन्नईयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
मुंबईयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
राँचीयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
पटनायहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
मुजफ्फरपुर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
अहमदाबादयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
प्रयागराज यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
गोरखपुर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
भोपालयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
अजमेर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
चंडीगढ़यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
गुहावटीयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
बिलासपुर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
जम्मू श्रीनगर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
कोलकाता यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
सिलीगुड़ी यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
मालदायहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
भूबनेश्वर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
त्रिवंतपुरमयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
सिकंदराबादयहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें
बैंगलोर यहाँ चेक करेंयहाँ क्लिक करें

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

RRB Group D Score Card 2026 केवल चयन स्तिथि नहीं बल्कि आपकी पूरी प्रदर्शन बताता है। इसमें सामान्यतः नीचे दी गई जानकारी होती है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • अभ्यर्थियों की श्रेणी
  • सीबीटी मार्क्स
  • नॉर्मलाइजड अंक
  • सेक्शन वाइज अंक
  • क्वालिफिकेशन स्टेटस
  • अन्य परीक्षा सम्बंधित विवरण

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण को ध्यान से जांचें।

कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट ?

RRB Group D 2026 भर्ती के लिए करीब 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से लगभग 60 लाख अभ्यर्थी CBT परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक कई शिफ्टों में आयोजित की गई। CBT परिणाम के आधार पर लगभग 63 हजार उम्मीदवारों को अगले चरण शारीरिक दक्षता परिक्षण (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही, क्योंकि 32,438 पदों के लिए लाखों अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल थे।

RRB Group D Result 2026 के बाद क्या होगा ?

RRB Group D Result 2026 जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले पीईटी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाएगी। PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद चिकित्सा परिक्षण होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

यदि आपका चयन हो गया है, तो अब सबसे बड़ी प्राथमिकता PET की तैयारी होनी चाहिए। कई उम्मीदवार CBT निकालने के बाद PET को हल्के में लेते हैं और अंतिम चयन से चूक जाते हैं।

  • पीईटी की तैयारी अभी से नियमित रूप से शुरू करें।
  • नियमित रूप से रनिंग और फिजिकल एक्सरसाइज करें।
  • अभ्यार्थी सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक ध्यान से जांचें।
  • आधिकारिक RRB नोटिफिकेशन नियमित चेक करते रहें।
  • पीईटी, डिवी और मेडिकल की तारीखों पर नजर रखें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर अपनी डिटेल्स वेरिफाई करें।
  • किसी भी अपडेट के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर भरोसा करें।

RRB Group D Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top