IBPS PO Vacancy 2026 : बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर ! बैंक पीओ के 6715 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

Last Updated on 03/07/2026 11:19 AM by Prashant Shahi

IBPS PO Vacancy 2026 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने सार्वजनिक बैंकों में प्रोबेशनरी अधिकारी पद के लिए एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। आईबीपीएस पीओ सीआरपी-XVI भर्ती 2026 के तहत कुल 6715 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं। यह भर्ती 11 पब्लिक सेक्टर बैंको में अधिकरी लेवल पर करियर बनाने का शानदार अवसर है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थिर करियर, आकर्षक सैलरी और प्रमोशन ग्रोथ चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 : आवेदन लिंक सक्रीय

आईबीपीएस ने सीआरपी पीओ/एमटी-XVI भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो सक्रिय कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 6715 प्रोबेशनर अधिकारी (पीओ)/प्रबंधन प्रशिक्षु (एमटी) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। आवेदन विंडो आज 01 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक एक्टिव रहेगी। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और सर्वर लोड बढ़ सकता है, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन करना अधिक सुरक्षित रहेगा।

IBPS PO Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान
परीक्षा का नामसीआरपी पीओ/एमटी-XVI 2026
पद का नाम परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ)/प्रबंधन प्रशिक्षु (एमटी)
कुल पद6715
आयु सीमा20 – 30 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि01 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
नौकरी स्थान ऑल इंडिया
अधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

पद का विवरण

आईबीपीएस पीओ/एमटी 16वीं भर्ती 2026 के तहत कुल 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल किए गए हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। इन बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के कुल 6715 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी स्तर की नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य2719
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग669
अन्य पिछड़ा वर्ग1816
अनुसूचित जाति1009
अनुसूचित जनजाति502
कुल पद6715

शैक्षणिक योग्यता

IBPS PO / MT 16th भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी किसी भी स्ट्रीम कला, विज्ञानं, कॉमर्स, इंजीनियरिंग या अन्य समकक्ष विषय से स्नातक हो सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित वैध प्रमाणपत्र या मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

  • उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है।
  • डिग्री सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना आवश्यक हैं।
  • अंतिम चयन, इंटरव्यू के समय वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई शैक्षणिक जानकारी बाद में बदली नहीं जा सकेगी।

आयु सीमा

आईबीपीएस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1996 से पहले नहीं और 01 जुलाई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
    • एससी/एसटी : 05 वर्ष की छूट
    • अन्य पिछड़ा वर्ग : 03 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
    • पूर्व सैनिक : नियमानुसार आयु में छूट उपलब्ध

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹850/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹175/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Selection Process कैसे होगा ?

  • प्रारंभिक परीक्षा : यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है, जिसमें उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग की जाती है। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीटुड से प्रश्न पूछे जाते हैं। Prelims केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।
  • मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्या परीक्षा में शामिल होंगे। यह सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें रीजनिंग & कंप्यूटर एप्टीटुड, डाटा एनालिसिस, अंग्रेजी भाषा और जनरल/इकॉनमी/बैंकिंग जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें डिस्क्रिप्टिव टेस्ट(Essay / Letter Writing) भी शामिल हो सकता है।
  • साक्षात्कार : मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षत्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी, बैंकिंग ज्ञान और डिसिशन मेकिंग एबिलिटी का मूल्यांकन किया जाता है।
  • अंतिम चयन : अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा + साक्षत्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पार्टिसिपेटिंग बैंक में PO / MT पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

Salary कितनी मिलेगी ?

IBPS PO / MT पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाते हैं। शुरुआती स्तर पर Basic Pay लगभग ₹48,480 प्रति माह से शुरू होती है। विभिन्न भत्तों जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), स्पेशल अलाउंस और मेडिकल सुविधाएं जुड़ने के बाद कुल मासिक इन-हैंड सैलरी काफी बढ़ जाती है। पोस्टिंग स्थान और बैंक के अनुसार वेतन में थोड़ा अंतर हो सकता है।

  • बेसिक पे (Basic Pay) : लगभग ₹48,480 प्रति माह
  • इन-हैंड सैलरी : लगभग ₹74,000 से ₹85,000+ प्रति माह
  • मुख्य भत्ते : DA, HRA, Special Allowance, Travel Allowance
  • अन्य सुविधाएं : मेडिकल बेनिफिट, लीव, पेंशन / NPS और प्रमोशन अवसर

IBPS PO नौकरी की सबसे बड़ी खासियत केवल अच्छी सैलरी नहीं, बल्कि तेज़ करियर ग्रोथ और अधिकारी स्तर की प्रतिष्ठित पोस्ट भी है।

IBPS PO Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CRP PO/MT-XVI Apply Online लिंक खोलें।
  3. New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. शैक्षणिक योग्यता व अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  7. अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट सुरक्षित रखें।

किन डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी ?

आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • Aadhaar / ID Proof
  • Graduation Marksheet
  • Scanned Photo
  • Signature
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • Active Mobile Number
  • Valid Email ID

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे महत्वपूर्ण है ?

IBPS PO / MT 2026 भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जो बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी स्तर की सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते हैं। यह अवसर स्नातक पास फ्रेशर्स, बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, तथा ऐसे उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी है जो स्थिर करियर, आकर्षक वेतन और तेज प्रमोशन की तलाश में हैं। इसके अलावा SSC, रेलवे या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार, जो बैंकिंग सेक्टर में शिफ्ट होना चाहते हैं, उनके लिए भी यह भर्ती एक शानदार मौका है।

IBPS PO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top