RRB NTPC Graduate Level Result 2026 : चयन सूची जारी, अभ्यार्थी अपना रौल नंबर करें चेक, कट-ऑफ व स्कोरकार्ड देखें

Last Updated on 12/06/2026 4:39 AM by Prashant Shahi

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5810 रिक्त पदों को भरा जाना है। CBT 01 परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम PDF में रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ अब स्कोरकार्ड, कट-ऑफ और CBT 2 परीक्षा से जुड़ी जानकारी देखें।

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परिणाम 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सुचना अनुसार 11 जून 2026 को RRB NTPC Graduate Level Result 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिणाम PDF में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण CBT 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बोर्ड ने क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी किया हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 12 जून 2026 को शाम 05:00 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यार्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 : संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा 2026
आयोजन संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
विज्ञापन संख्याCEN 06/2025
कुल पद5810
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि16 – 27 मार्च 2026
रिजल्ट जारी की तिथि11 जून 2026
स्कोरकार्ड जारी की तिथि12 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB NTPC Graduate CBT 1 Result 2026 : डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके मेरिट लिस्ट या रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Result” या “CEN 06/2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने जोन से संबंधित रिजल्ट PDF लिंक का चयन करें।
  4. रिजल्ट या मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके खोलें।
  5. अब Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके देखें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप CBT 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हो गए हैं।

स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • प्राप्त अंक
  • नॉर्मलाइज अंक
  • CBT-2 के लिए योग्यता स्थिति
  • परीक्षा का विवरण
  • कट-ऑफ संबंधी जानकारी

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवार संबंधित RRB से संपर्क कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Scorecard 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “CEN 06/2025 ” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “RRB NTPC CBT 1 Score Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज में अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. लॉगिन सेक्शन में स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड को भरें।
  6. सभी विवरण जांचकर “लॉगिन या सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  7. अब आपका सीबीटी 01 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  8. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Graduate CBT 1 Cut Off 2026 : औसत कटऑफ कटऑफ

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा की कटऑफ जोन और उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परिणाम के साथ आधिकारिक रूप से जारी की गई हैं। यह परीक्षा के कठिनाई स्तर और रिक्त पदों की संख्या के आधार पर सभी RRB द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार औसत कटऑफ अंक है। वास्तविक कटऑफ जोन-वार और श्रेणी-वार अलग-अलग है। उम्मीदवार संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जोन वॉर कटऑफ देखें।

श्रेणीसंभावित कटऑफ (अंक)
सामान्य79 – 86
ईडब्लूएस65 – 83
ओबीसी68 – 83
अनुसूचित जाति66 – 78
अनुसूचित जनजाति69 – 75

CBT 1 रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी CBT 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। CBT 1 केवल स्क्रीनिंग परीक्षा होती है, इसलिए इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते। CBT 2 में प्राप्त अंकों के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया तय होती हैं। पद के अनुसार CBT 2 के बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीटुड टेस्ट (CBAT), टाइपिंग स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण आयोजित किए जाएंगे। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

RRB NTPC Graduate Level Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top