Latest JobsNaukari

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 : कुल 3548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यार्थी आज से भरें फॉर्म

Last Updated on 08/10/2026 6:25 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरआरबी ने एनटीपीसी (स्नातक) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती के लिए CEN 06/2026 जारी किया है। इस भर्ती में अलग-अलग ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए पात्र अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

खास बात यह है कि इन पदों में 7th CPC के पे लेवल-5 और लेवल-6 के पद शामिल हैं। अगर आप ग्रेजुएशन पूरी कर चुके हैं और रेलवे में नौकरी को अपने करियर विकल्प के रूप में देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अवसर हो सकती है। हालांकि आवेदन से पहले पदवार योग्यता, आयु, मेडिकल मानक और चयन प्रक्रिया को समझना जरूरी है।

आरआरबी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड ने CEN 06/2026 के तहत एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 07 अक्टूबर 2026 को जारी किया है। इस भर्ती में कुल 3,548 रिक्तियां घोषित की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 06 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन आरआरबी द्वारा निर्धारित आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक CEN 06/2026 में अपने पद की योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें जांचनी चाहिए। भर्ती से संबंधित आगे के परीक्षा कार्यक्रम और अन्य अपडेट RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किए जाएंगे।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामआरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026
CEN नंबरCEN 06/2026
कुल पद3,548
आवेदन शुरू की तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवंबर 2026
न्यूनतम आयु18 वर्ष
शैक्षणिक योग्यतास्नातक डिग्री
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक आवेदन पोर्टलwww.rrbapply.gov.in

RRB NTPC Graduate Vacancy 2026 में किन पदों पर भर्ती होगी ?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती CEN 06/2026 में कुल 3,548 रिक्तियों के लिए चार प्रकार के पद शामिल हैं। पदवार एवं RRB/जोनवार रिक्तियों की अंतिम जानकारी के लिए अभ्यर्थी CEN 06/2026 की आधिकारिक PDF जरूर देखें।

पद का नामकुल पद
मुख्य वाणिज्यिक-सह-टिकट पर्यवेक्षक127
मालगाड़ी प्रबंधक2,750
कनिष्ठ लेखा सहायक-सह-टाइपिस्ट300
वरिष्ठ लिपिक-सह-टाइपिस्ट371
कुल3,548

सिर्फ अधिक वैकेंसी देखकर पद न चुनें। पद अनुसार वेतनमान, मेडिकल मानक, जॉब प्रोफाइल और जहां लागू हो टाइपिंग टेस्ट को ध्यान में रखकर प्राथमिकता तय करना ज्यादा समझदारी होगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

CEN 06/2026 के अनुसार के इन ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए उम्मीदवार के पास निर्धारित तिथि तक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन डिग्री किसी भी मान्य विषय/स्ट्रीम से हो सकती है।
  • जेजेए और सीनियर क्लर्क पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी जरूरी हो सकता है।
  • निर्धारित योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक उपलब्ध होना चाहिए।
  • अंतिम वर्ष एवं रिजल्ट इंतेजार वाले अभ्यार्थी आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
  • किसी एक विशेष विषय की डिग्री की अनिवार्यता सामान्यतः इन पदों के लिए नहीं है।

सलाह : अगर आपकी ग्रेजुएशन पूरी हो चुकी है और आप रेलवे की एनटीपीसी केटेगरी में नौकरी चाहते हैं, तो आवेदन से पहले अपनी डिग्री और दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य विवरण की नियमितता जरूर जांच लें।

आयु सीमा क्या होनी चाहिए ?

CEN 06/2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट :
    • SC/ST : 05 वर्ष तक छूट
    • OBC-NCL : 03 वर्ष तक छूट
    • दिव्यंग व पूर्व सैनिक : नियमानुसार अतिरिक्त छूट
  • आयु छूट का लाभ लेने के लिए वैध प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

अगर आपकी उम्र आवेदन के दिन तक सीमा में है लेकिन 01 जनवरी 2027 को निर्धारित सीमा से बाहर हो जाती है, तो केवल आवेदन शुरू होने की तारीख देखकर पात्रता तय न करें।

आवेदन शुल्क कितना हैं ?

अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। साथ ही CBT-1 में उपस्थित होने के बाद नियमों के अनुसार उम्मीदवारों के शुल्क का एक हिस्सा/पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।

श्रेणीआवेदन शुल्कशुल्क रिफन्ड
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रूपये₹400/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/अन्य₹250/- रूपये₹250/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई“

ध्यान दें : रिफन्ड का लाभ पाने के लिए उम्मीदवार का CBT-1 में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है। आवेदन शुल्क को केवल खर्च मानने के बजाय RRB के रिफन्ड नियम को भी समझना चाहिए।

ग्रेजुएट लेवल पदों पर कैसे होगा चयन ?

अधिसूचना के तहत चयन प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2) के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। इस बार स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद शामिल नहीं हैं, इसलिए CBAT लागू नहीं है। इसी तरह जेजेए और सीनियर क्लर्क के लिए अलग CBTST भी इस भर्ती में नहीं रखा गया है।

  • CBT-1 : यह स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • CBT-2: यह मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। अंतिम मेरिट के लिए उम्मीदवारों के प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : CBT चरणों में सफल उम्मीदवारों को उनके मूल प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षा पास करनी होगी।
  • अंतिम चयन : CBT में प्रदर्शन, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगा।

ध्यान दें : पुराने RRB NTPC नोटिफिकेशन में CBTST/CBAT देखकर भ्रमित न हों। CEN 06/2026 में वर्तमान चार स्नातक लेवल पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग है।

किस पद को प्राथमिकता दें ? यहां जल्दबाजी न करें

पद का चुनाव केवल अधिक रिक्तियों के आधार पर न करें। वेतन स्तर, कार्य की प्रकृति, चिकित्सकीय मानक और आपकी व्यक्तिगत रुचि को देखकर वरीयता तय करना बेहतर है। CEN 06/2026 में चार स्नातक स्तरीय पद हैं।

  • मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक : अधिक वेतन स्तर चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प।
  • मालगाड़ी प्रबंधक : 2,750 पद होने के कारण अधिक अवसर वाला विकल्प।
  • कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक : लेखा संबंधी कार्य और कार्यालयी नौकरी पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त।
  • वरिष्ठ लिपिक सह टंकक : कार्यालयी कार्य पसंद करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा विकल्प।

सलाह : अपनी रुचि और पद की आवश्यकताओं को देखकर वरीयता दें, केवल रिक्तियों की संख्या देखकर नहीं।

वेतनमान कितना मिलेगा ?

इस भर्ती में पद के अनुसार प्रारंभिक मूल वेतन ₹29,200 से ₹35,400 प्रतिमाह है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार भत्ते और अन्य लाभ मिलते हैं। वास्तविक हाथ में मिलने वाला वेतन भत्तों और कटौतियों के अनुसार अलग हो सकता है।

  • मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक : ₹35,400 — वेतन स्तर-6
  • मालगाड़ी प्रबंधक : ₹29,200 — वेतन स्तर-5
  • कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक : ₹29,200 — वेतन स्तर-5
  • वरिष्ठ लिपिक सह टंकक : ₹29,200 — वेतन स्तर-5

ध्यान दें : बेसिक पे के अलावा रेलवे कर्मचारियों को विभिन्न भत्ते और अन्य सेवा फायदे मिल सकते हैं। इसलिए ₹29,200 या ₹35,400 को अंतिम सैलरी न समझें। वास्तविक इन हैंड सैलरी पोस्टिंग, भत्ते और कटौती के बाद अलग हो सकती है।

RRB NTPC Graduate 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी की तिथिअक्टूबर 2026
आवेदन शुरू की तिथि08 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 नवंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि08 नवंबर 2026
आवेदन सुधार की तिथि09–18 नवंबर 2026
CBT-1 परीक्षा तिथिबाद में घोषित किया जाएगा

आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करना समझदारी नहीं होगी। तकनीकी समस्या, payment failure या दस्तावेज संबंधी गलती की स्थिति में उम्मीदवार के पास सुधार का समय कम रह सकता है।

RRB NTPC Online Form 2026 : कैसे भरें ?

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को RRB के निर्धारित आवेदन पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहिए। RRB के यह भी स्पष्ट किया गया है कि Create an Account चरण में दर्ज कई मूल विवरण बाद में सुधार नहीं किए जा सकते।

  1. आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं और CEN 06/2026 चुनें।
  2. रेलवे खाते या अनुमत आधार-आधारित प्रवेश से प्रवेश करें।
  3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सावधानी से भरें।
  4. अपने लिए उपयुक्त रेलवे भर्ती बोर्ड और पद वरीयता चुनें।
  5. निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांचें।
  8. अंतिम रूप से जमा आवेदन की प्रति और भुगतान रसीद सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण : RRB की आधिकारिक वेबसाइट ने उम्मीदवारों को फेक पोर्टल और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसलिए आवेदन के लिए केवल आधिकारिक RRB portal का इस्तेमाल करें।

आवेदन से पहले कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रखें ?

आवेदन फॉर्म शुरू करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखने से गलती की संभावना काफी कम हो जाती है।

  • 10वीं/मैट्रिक प्रमाणपत्र
  • स्नातक डिग्री/प्रमाणपत्र
  • फोटो पहचान पत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • ईडब्लूएस प्रमाण, यदि लागू हो
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट, यदि लागू हो
  • पूर्व सैनिक से संबंधित दस्तावेज
  • फोटो & हस्ताक्षर
  • मोबाईल नंबर & ईमेल आईडी
  • बैंक/भुगतान विवरण

सुझाव : आवेदन के दौरान नाम, पिता/माता का नाम और जन्मतिथि को अपने 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार ही रखें। एक छोटी सी गलती भी बाद के दस्तावेज सत्यापन के समय परेशानी पैदा कर सकती है।

यह भर्ती किन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी है एवं किनहे आवेदन करना चाहिए ?

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा अवसर है, जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। निर्धारित आयु सीमा में आने वाले योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

खासतौर पर वे अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करें, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और गणित, तर्कशक्ति तथा सामान्य जागरूकता जैसे विषयों में अच्छी पकड़ रखते हैं। अलग-अलग पदों की कार्य प्रकृति, वेतन स्तर और चिकित्सकीय आवश्यकताओं को समझने के बाद अपनी प्राथमिकता तय करना बेहतर रहेगा।

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *