RRB NTPC Inter Level Final Result 2025 : घोषित, श्रेणी अनुसार कटऑफ, DV के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची यहाँ से देखें

Last Updated on 28/05/2026 1:35 PM by Prashant Shahi

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी (10+2) इंटर लेवल भर्ती परीक्षा CEN 06/2024 का फाइनल रिजल्ट 26 मई 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3445 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF और स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। यह भर्ती नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें पद शामिल थे। CBT 01, 02 और स्किल टेस्ट के बाद फाइनल चयन सूची जारी कर दी गई है।

Latest Update : RRB NTPC Final Result 2025

आरआरबी द्वारा एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 26 मई 2026 को जारी कर दिया गया हैं। फाइनल रिजल्ट पीडीऍफ़ में उन उम्मीदवारों के रॉल नंबर शामिल हैं जिन्हें अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार अपने RRB जोन की वेबसाइट से रिजल्ट पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। और साथ में कटऑफ तथा स्कोरकार्ड लिंक भी एक्टिव किया गया है। उम्मीदवार अपने अंक क्वालीफाइंग स्तिथि और अंतिम चयन की जानकारी देख सकते हैं।

RRB NTPC 10+2 Final Result 2025 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नामRRB NTPC 10+2 Inter Level Recruitment
CEN Number06/2024
कुल पद3445
रिजल्ट स्टेटसजारी
Final Result Date26 मई 2026
चयन प्रक्रियाCBT 1, CBT 2, Skill Test, DV, Medical
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

किन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट

RRB NTPC Undergraduate Level भर्ती में निम्न पद शामिल थे :

  • Commercial Cum Ticket Clerk
  • Accounts Clerk Cum Typist
  • Junior Clerk Cum Typist
  • Trains Clerk

इन पदों के लिए देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार CBT 1 परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे और अब अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।

RRB NTPC परीक्षा कब हुई थी

RRB NTPC 10+2 Inter Level भर्ती परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। CBT-1 परीक्षा 07 अगस्त 2025 से 09 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके बाद CBT-2 परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट 13 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। अब सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद RRB ने 26 मई 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

RRB NTPC Inter Level Final Result 2025 : ऐसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर “RRB NTPC UG Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Result PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें।
  5. यदि रोल नंबर दिखाई देता है तो उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हैं।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

आरआरबी एनटीपीसी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी मिलेगी :

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number
  • Registration Number
  • CBT Marks
  • Normalized Score
  • Qualifying Status
  • Category Details
  • DV Shortlisting Status

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोर कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित RRB से संपर्क करें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। DV के दौरान उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा गलत जानकारी दी गई पाई जाती है या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो उनका चयन रद्द किया जा सकता है। इसलिए सभी उम्मीदवार अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

DV प्रक्रिया के दौरान निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं :

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • फोटो आईडी प्रूफ
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS Certificate
  • PwBD Certificate
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Admit Card एवं Result Copy

उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की Original Copy और Self Attested Photocopy साथ रखनी चाहिए।

श्रेणी अनुसार कटऑफ अंक की जानकारी

RRB NTPC 10+2 UG Final Result 2025 के साथ विभिन्न रेलवे जोन और श्रेणी अनुसार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार सामान्य वर्ग (UR) की कटऑफ कई जोन में 80 से 87 अंकों के बीच रही, जबकि OBC, SC, ST और EWS वर्ग की कटऑफ अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई। कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे जोन में कटऑफ अधिक देखने को मिली। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से प्रमुख श्रेणी अनुसार अनुमानित कटऑफ अंक देख सकते हैं।

श्रेणीअनुमानित कटऑफ अंक
UR (सामान्य)80 – 87
OBC78 – 85
SC74 – 81
ST67 – 80
EWS80 – 85
ESM77 – 85

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही Result डाउनलोड करें।
  • DV और Medical की सूचना नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • सभी Original Documents पहले से तैयार रखें।
  • किसी भी फर्जी वेबसाइट या गलत सूचना से बचें।
  • भविष्य की भर्ती अपडेट के लिए RRB पोर्टल विजिट करते रहें।

RRB NTPC Inter Level Final Result 2025 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top