RRB NTPC UG Admit Card 2026 : जारी, 13 जून से परीक्षा शुरू, देखें शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग समय और जरुरी निर्देश

Last Updated on 09/06/2026 2:44 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC UG Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की CBT-1 परीक्षा 13 जून से 20 जून 2026 के बीच निर्धारित है, वे अपनी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया CEN 07/2025 के तहत 3058 पदों पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें।

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज 09 जून 2026 को जारी कर दिया है। आरआरबी द्वारा दूसरे चरण की CBT-1 परीक्षा 13 जून से 20 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध फोटो पहचान पत्र और प्रिंटेड ई-कॉल लेटर के साथ ही दिया जाएगा।

RRB NTPC UG Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा 2026
सीईएन संख्या07/2025
कुल पद3058
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी09 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि13, 14, 15, 16 व 20 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.rrbcdg.gov.in

RRB NTPC UG Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “RRB NTPC UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • Registration Number दर्ज करें।
  • Password/Date of Birth भरें।
  • Captcha Code दर्ज कर Login करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • विवरणों की जांच कर PDF डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग हेतु प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें निम्नलिखित विवरण की जाँच कर लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो संबंधित RRB से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल सीबीटी 01 परीक्षा 13 जून से 20 जून 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में होगी और प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शिफ्टरिपोर्टिंग टाइमगेट बंद होने का समयपरीक्षा का समय
शिफ्ट 1सुबह 07:30 बजेसुबह 08:30 बजेसुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2सुबह 11:15 बजेदोपहर 12:15 बजेदोपहर 12:45 बजे से 02:15 बजे तक
शिफ्ट 3दोपहर 03:00 बजेशाम 04:00 बजेशाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक

RRB NTPC UG CBT-1 Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

RRB NTPC Undergraduate Level CBT-1 परीक्षा ऑनलाइन (कंप्युटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी, जबकि PwBD उम्मीदवारों को अतिरिक्त 30 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 (0.33) अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी सहित 15 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

  • परीक्षा का माध्यम : ऑनलाइन (CBT)
  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 90 मिनट
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त समय : 30 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग : 1/3 अंक
  • प्रश्न प्रकार : वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  • भाषा : हिंदी, अंग्रेजी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाएं
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
गणित3030
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति3030
सामान्य जागरूकता4040
कुल100100

परीक्षा दिवस पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • मूल पहचान पत्र
  • निर्धारित निर्देशों के अनुसार अन्य दस्तावेज

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

अभ्यार्थी परीक्षा से जुडी निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करें।

  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने साथ रखें।
  • वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि की जानकारी पहले से जांच लें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और सभी निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

RRB NTPC UG Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top