UP CNET Answer Key 2026 : उत्तर कुंजी जारी, 10 जून तक आपत्ति दर्ज करें, जानें स्कोर कैलकुलेशन और रिजल्ट डेट

Last Updated on 09/06/2026 4:36 PM by Prashant Shahi

UP CNET Answer Key 2026 : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), उत्तर प्रदेश द्वारा कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (CNET) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने 06 जून 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल से आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का लिंक भी सक्रीय कर दिया है।

यूपी सीएनईटी आंसर की 2026 : जारी हुआ

उत्तर प्रदेश सीएनईटी परीक्षा 2026 की आधिकारिक प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज 09 जून 2026 को रिलीज कर दिया गया हैं। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 06 जून 2026 को किया गया था। अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। और यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह हैं, तो वे 10 जून 2026 तक आवश्यक प्रमाण के साथ चुनौती दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी, जिसके बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित की जाएगी।

UP CNET Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानअटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी
परीक्षा का नामयूपी सीनेट प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि06 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि09 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि10 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटabvmuup.edu.in

UP CNET Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर UP CNET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार लॉगिन पेज में पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक खोलें।
  5. स्क्रीन पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी में अपने उत्तरों का मिलान करें।
  6. भविष्य के लिए उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करके प्रिंटआउट रख लें।

UP CNET Answer Key 2026 : ऐसे करें आपत्ति दर्ज

यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया से निर्धारित अवधि के दौरान ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट पर CNET 2026 पोर्टल खोलें।
  • लॉगिन सेक्शन में पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में उत्तर कुंजी “आपत्ति या ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की में जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।
  • अब अपने अनुसार उस प्रश्न के सही उत्तर के विकल्प को चुनें।
  • दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज, पुस्तक या अन्य प्रमाण अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें व रसीद सुरक्षित रखें।

UP CNET 2026 स्कोर कैसे कैलकुलेट करें ?

UP CNET Answer Key 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। परीक्षा की आधिकारिक मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, जिससे उम्मीदवारों को अपने स्कोर की गणना करने में आसानी होती है।

  • सही उत्तर : +1 अंक
  • गलत उत्तर : 0 अंक
  • अनुत्तरित प्रश्न : 0 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : नहीं

स्कोर निकालने का फॉर्मूला : कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या × 1

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट कब जारी होगी ?

UP CNET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां प्राप्त होने के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा उनकी समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए फाइनल आंसर-की तथा रिजल्ट 13 जून से 16 जून 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अभी तक परिणाम और फाइनल आंसर-की की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है।

UP CNET Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top