RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 : घोषित। यहां से देखें जोन अनुसार मेरिट सूची एवं कटऑफ, जानें अब आगे क्या होगा ?
Last Updated on 25/08/2026 9:17 AM by Prashant Shahi
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती की सीबीटी 01 का परिणाम जारी कर दिया है। यह भर्ती CEN 07/2025 के तहत 12वीं स्तर के कुल 3,058 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
अब CBT 01 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने संबंधित RRB की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट/मेरिट लिस्ट में अपना रौल नंबर चेक करके यह पता कर सकते हैं कि वे CBT 02 के लिए योग्य हुए हैं या नहीं।
आरआरबी द्वारा अभ्यर्थियों की अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग सूची और जोन व कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक भी जारी की गई हैं। यहाँ आपको RRB NTPC UG Result डाउनलोड लिंक, मेरिट लिस्ट, कटऑफ, अंकपत्र एवं आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 : Latest Update
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 01 परीक्षा का रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को आरआरबी की संबंधित रीजनल पोर्टल पर उपलब्ध कराया है जहां अभ्यार्थी रिजल्ट PDF में अपने रौल नंबर की जांच करके चयन स्तिथि देख को सकते हैं। जबकि व्यक्तिगत नोर्मलिज़ेड अंक और स्कोरकार्ड 26 अगस्त 2026 को शाम 05 बजे से लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
इस भर्ती की CBT 1 परीक्षा विभिन्न चरणों में 7 मई से 9 मई तथा 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित हुई थी। अब CBT 01 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यार्थी अगली प्रक्रिया CBT 2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे एवं CBT 2 का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाना है
RRB NTPC UG Result 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 01 परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 07/2025 |
| कुल पद | 3,058 |
| परीक्षा की तिथि | 7 मई से 20 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 24 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार अधिकारिक पोर्टल पर नीचे दिए गए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आरआरबी जॉन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध “नवीनतम अपडेट अनुभाग” में जाए।
- अब “CEN 07/2025″ RRB NTPC UG Result” लिंक को खोलें।
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसमें अपने रौल नंबर सर्च करें।
- स्कोरकार्ड के लिए संबंधित “Score Card Link” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि व कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर अपने अंक, नोर्मलिज़ेड स्कोर और चयन स्तिथि को देखें।
- रिजल्ट/स्कोरकार्ड डाउनलोड करके PDF को सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण
अभ्यर्थी अपना RRB NTPC UG CBT 1 Scorecard डाउनलोड करके निम्न जानकारी को जांचे।
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर & रोल नंबर
- RRB जोन & CEN नंबर
- परीक्षा का नाम
- कुल प्राप्त अंक
- नोर्मलिज़ेड स्कोर
- अधिकतम अंक
- श्रेणीवार कटऑफ
- क्वालिफाइंग स्थिति
- CBT 2 के लिए पात्रता स्थिति
RRB NTPC UG CBT 1 Cut Off 2026 : कटऑफ विवरण
RRB NTPC 10+2 UG CBT 1 की एक समान Overall Cut Off नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने Cut Off को RRB Zone और Category Number (Post) के अनुसार जारी किया है। इसलिए उम्मीदवार को अपने RRB Zone और संबंधित Post की Cut Off देखनी चाहिए। 24 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक Cut Off 100 अंकों में से है।
यदि आप सिर्फ Category-wise Overall Range/स्थिति समझना चाहते हैं, तो अभी उपलब्ध आधिकारिक Zone-wise आंकड़ों में प्रमुख श्रेणियों की Cut Off इस प्रकार है:
| श्रेणी | कटऑफ अंक |
|---|---|
| UR/General | 75.27870 – 85.80144 |
| OBC-NCL | 71.54532 – 84.55988 |
| EWS | 70.36634 – 81.90089 |
| SC | 67.66388 – 78.75543 |
| ST | 60.51873 – 75.29198 |
RRB NTPC Cut Off में Normalization क्यों महत्वपूर्ण है ?
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित होने के कारण अलग-अलग शिफ्ट के प्रश्नपत्रों की कठिनाई में अंतर हो सकता है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों के प्रदर्शन की तुलना को संतुलित करने के लिए Normalization प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है।
इसलिए यदि आपके अनुमानित Raw Marks और Result/Scorecard में दिखने वाले Marks में अंतर दिखाई देता है, तो केवल Raw Score के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। Railway भर्ती प्रक्रिया में Multi-Shift CBT के लिए Normalization का प्रावधान किया जाता है।
न्यूनतम Qualifying Marks अलग हैं ।
यहां एक महत्वपूर्ण अंतर समझना जरूरी है। Qualifying Marks और Final CBT 2 Shortlisting Cut Off एक चीज नहीं हैं। RRB NTPC UG CBT 1 के न्यूनतम आहर्ता अंक केटेगरी अनुसार अलग अलग हैं। लेकिन वास्तविक CBT 2 shortlisting Cut Off इससे काफी अधिक रही है।
| श्रेणी | न्यूनतम आहर्ता अंक |
|---|---|
| UR | 40% |
| EWS | 40% |
| OBC-NCL | 30% |
| SC | 30% |
| ST | 25% |
RRB NTPC UG CBT 1 Result के बाद आगे क्या होगा ?
CBT 1 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब CBT 2 में शामिल होंगे। RRB NTPC UG CBT 2 की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को निर्धारित है। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए Exam City & Date Intimation Slip और फिर E-Call Letter/Admit Card जारी किया जाएगा। CBT 2 के बाद पद के अनुसार Typing Skill Test/Computer Based Typing Skill Test, Document Verification और Medical Examination जैसी प्रक्रियाएं होंगी। अंतिम नियुक्ति संबंधित पद की निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी।
अगर CBT 1 में क्वालिफाइड नहीं हुए तो क्या करें ?
यदि Merit List में आपका Roll Number नहीं है, तो इसका मतलब यह भर्ती आपके लिए अगले चरण तक आगे नहीं बढ़ी है। लेकिन केवल इस Result के आधार पर अपनी पूरी Railway Exam तैयारी रोकना सही निर्णय नहीं होगा।
अपने Scorecard में Marks देखें, Cut Off से अंतर समझें और यह पहचानें कि कमी किस Subject में रही। यदि आपका लक्ष्य Railway में सरकारी नौकरी पाना है, तो अगली RRB भर्ती या अन्य समान प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी जारी रखी जा सकती है।
RRB NTPC UG CBT 1 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| सीबीटी 02 परीक्षा नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
