Latest JobsNaukari

RRB ParaMedical Vacancy 2026 : स्वास्थ सेवाओं से जुड़े 500+ पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 14 अक्टूबर तक

Last Updated on 02/10/2026 11:34 PM by Prashant Shahi

RRB ParaMedical Vacancy 2026 : रेलवे में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पद पर नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए सीईएन संख्या 05/2026 के तहत सूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 590 रिक्तियों की घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक होना प्रस्तावित है।

पैरामेडिकल क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और शर्तें लागू होती हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह पहले अपनी योग्यता और संबंधित पद की पात्रता को समझे, फिर आवेदन की तैयारी करे। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 में विभिन्न रिक्तियाँ, महत्वपूर्ण तिथियाँ और पात्रता सहित अन्य जानकारी आगे देखें।

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू

आरआरबी नें पैरामेडिकल भर्ती की विस्तृत अधिसूचना 14 सितंबर 2026 को जारी कर दी है। और आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है, पात्र अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक, जबकि आवेदन में सुधार की विंडो 17 से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय पात्रता और दस्तावेज की जांचकर समय पर आवेदन पूरा करना बेहतर होगा। पदवार रिक्ति, आरक्षण, प्रत्येक पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा संबंधी नियम और अन्य शर्तों को अंतिम रूप से समझने के लिए अधिसूचना को अनिवार्य रूप से देखना जरूरी होगा।

RRB ParaMedical Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड
मंत्रालयरेल मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नामपैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न पद
सीईएन संख्या05/2026
कुल रिक्तियां590
शैक्षणिक योग्यतास्नातक + संबंधित योग्यता
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
आवेदन शुरू होने की तिथि15 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
आधिकारिक आवेदन पोर्टलrrb.indianrailways.gov.in

RRB ParaMedical Staff Vacancy 2026 में कितने पद हैं ?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 (सीईएन 05/2026) में कुल 590 रिक्तियां हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार हैं –

पद का नामकुल रिक्तियां
नर्सिंग अधीक्षक365
डायलिसिस तकनीशियन01
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-II43
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट01
फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड)118
रेडियोग्राफर एक्स-रे तकनीशियन25
ईसीजी तकनीशियन04
ऑप्टोमेट्रिस्ट02
प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-II31
कुल पद 590

सलाह : पद चुनते समय केवल रिक्तियों की संख्या न देखें। अपनी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, आयु, पंजीकरण की आवश्यकता, चिकित्सा मानक और संबंधित पद के वेतन स्तर को साथ में देखें।

विभिन्न पदों के लिए वेतन कितना मिलेगा ?

सीईएन संख्या 05/2026 के अनुसार आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती में वेतनमान 07वें वेतन आयोग के वेतन स्तर के आधार पर निर्धारित है। सभी पदों का प्रारंभिक मूल वेतन ₹21,700 से ₹44,900 तक है।

पदवेतन स्तरप्रारंभिक मूल वेतन
नर्सिंग अधीक्षकस्तर-7₹44,900
डायलिसिस तकनीशियनस्तर-6₹35,400
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-IIस्तर-6₹35,400
ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्टस्तर-6₹35,400
फार्मासिस्ट (प्रवेश श्रेणी)स्तर-5₹29,200
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियनस्तर-5₹29,200
ईसीजी तकनीशियनस्तर-4₹25,500
ऑप्टोमेट्रिस्टस्तर-4₹25,500
प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-IIस्तर-3₹21,700

इनके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता आदि मिलने की स्थिति हो सकती है। वास्तविक वेतन पद, तैनाती स्थान और लागू रेलवे नियमों पर निर्भर करेगा।

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होगी ?

पैरामेडिकल क्षेत्र के अलग-अलग पदों के लिए संबंधित नर्सिंग, फार्मेसी, प्रयोगशाला, रेडियोग्राफी अथवा पद अनुसार संबंधित अन्य योग्यता आवश्यक हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले अपने चुने हुए पद की पात्रता को अधिसूचना से अवश्य जाँचे।

पदशैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग अधीक्षकजीएनएम या बीएससी नर्सिंग तथा संबंधित पंजीकरण
डायलिसिस तकनीशियनहीमोडायलिसिस डिप्लोमा के साथ बीएससी + 2 वर्ष का अनुभव
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक ग्रेड-IIरसायन विज्ञान के साथ बीएससी + 01 वर्षीय स्वास्थ्य/स्वच्छता निरीक्षक डिप्लोमा
फार्मासिस्टविज्ञान के साथ 12वीं + फार्मेसी डिप्लोमा या बीफार्मा व फार्मासिस्ट पंजीकरण
रेडियोग्राफर/एक्स-रे तकनीशियनभौतिकी-रसायन के साथ 12वीं + रेडियोग्राफी/एक्स-रे में दो वर्षीय डिप्लोमा डिप्लोमा
ईसीजी तकनीशियन12वीं/विज्ञान स्नातक + ईसीजी/हृदय तकनीक में प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री
प्रयोगशाला सहायकविज्ञान विषयों से 12वीं + चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीक में डिप्लोमा
ऑप्टोमेट्रिस्टऑप्टोमेट्री में बीएससी या नेत्र तकनीशियन में डिप्लोमा + काउंसिल पंजीकरण
ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्टस्पीच थेरेपी में बीएससी + 2 वर्ष का अनुभव या स्पीच थेरेपी में डिप्लोमा (2 वर्ष) + 3 वर्ष का अनुभव

आयु सीमा कितना होना चाहिए ?

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 में आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों और अन्य पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

  • नर्सिंग अधीक्षक : 20 से 40 वर्ष।
  • फार्मासिस्ट : 20 से 35 वर्ष।
  • स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक : 18 से 33 वर्ष।
  • डायलिसिस तकनीशियन : 20 से 33 वर्ष।
  • रेडियोग्राफर/X-Ray : 19 से 33 वर्ष।
  • ईसीजी तकनीशियन : 18 से 33 वर्ष।
  • प्रयोगशाला सहायक श्रेणी-II : 18 से 33 वर्ष।
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट : 18 से 33 वर्ष।
  • ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट : 21 से 30 वर्ष।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा ?

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जो निम्नप्रकार हैं :

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/अन्य₹250/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

रिफंड की मुख्य शर्त : नोटिफिकेशन अनुसार शुल्क का निर्धारित हिस्सा सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद वापस कर दिया जाएगा है। ₹500 शुल्क वाले अभ्यर्थियों को ₹400 और ₹250 शुल्क वाली श्रेणियों को ₹250 वापस किए जाएंगे।

पैरामेडिकल पदों के लिए चयन प्रक्रिया कैसी होगी ?

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा : पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान और संबंधित पद से जुड़े विषयों की समझ परखी जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा। यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण और अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों की जांच होगी।
  • चिकित्सा परीक्षण : दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की निर्धारित चिकित्सा मानकों के अनुसार जांच की जाएगी। पद के अनुसार निर्धारित स्वास्थ्य मानक पूरा करना जरूरी होगा।
  • अंतिम चयन : परीक्षा में प्रदर्शन, दस्तावेजों की वैधता और चिकित्सा परीक्षण में उपयुक्त पाए जाने के बाद अभ्यर्थी अंतिम नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2026 : परीक्षा पैटर्न

सीईएन 05/2026 के तहत पैरामेडिकल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार हैं –

विषयप्रश्नअंक
सामान्य जागरूकता1010
सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क1010
सामान्य विज्ञान1010
संबंधित व्यावसायिक योग्यता7070
कुल100100

परीक्षा की मुख्य बातें :

  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • कुल 100 अब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
  • गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती होगी।

सलाह : तैयारी में सबसे ज्यादा समय संबंधित व्यावसायिक विषय को दें, क्योंकि कुल प्रश्नों में इसका हिस्सा 70 प्रतिशत है। सामान्य विषयों को पूरी तरह नजरअंदाज न करें, क्योंकि वे मेरिट में महत्वपूर्ण अंतर पैदा कर सकते हैं।

RRB ParaMedical Staff Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। निम्न चरणों का पालन करके आप आवेदन कर सकते हैं।

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट पर जाएं।
  2. CEN संख्या 05/2026 से संबंधित आवेदन लिंक चुनें।
  3. अब अपना व्यक्तिगत जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  4. अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पद का चयन करें।
  5. शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत जानकारी को सावधानी पूर्वक से भरें।
  6. अब मांगे गए दस्तावेज और अन्य विवरण उपलब्ध कराएं।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. अंतिम आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण : किसी अनधिकृत वेबसाइट या एजेंट के माध्यम से आवेदन करने से बचें। रेलवे भर्ती के लिए आधिकारिक पोर्टल को ही प्राथमिक स्रोत मानें। रेलवे ने अपने भर्ती पोर्टल पर अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइटों से जानकारी लेने की व्यवस्था दी है।

आवेदन से पहले किन दस्तावेजों को तैयार रखें ?

अभी विस्तृत दस्तावेज सूची जारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों को अपनी मूल शैक्षणिक और पहचान संबंधी दस्तावेज व्यवस्थित करके रखने चाहिए।

  • दसवीं का प्रमाणपत्र एवं अंकपत्र
  • शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • ईडब्लूएस प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
  • अन्य संबंधित प्रमाणपत्र
  • सक्रिय मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

अंतिम दस्तावेज की सूची आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के अनुसार ही मान्य होगी।

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है और किसे आवेदन करना चाहिए ?

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती रेलवे में स्थायी सरकारी सेवा और बेहतर करियर अवसर पाने का मौका देती है। यह भर्ती खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए उपयुक्त है, जिनके पास संबंधित नर्सिंग, फार्मेसी, प्रयोगशाला या स्वास्थ्य क्षेत्र की मान्य योग्यता है। आवेदन का निर्णय अपनी योग्यता, आयु, पद की पात्रता और करियर लक्ष्य को देखकर ही लें।

RRB ParaMedical Staff Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *