SBI Apprentice Admit Card 2026 : जारी, 7150 पदों की परीक्षा 11 जुलाई को, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated on 01/07/2026 7:48 PM by Prashant Shahi

SBI Apprentice Admit Card 2026 : भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

SBI Apprentice Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस 2026 कीपरीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज 30 जून 2026 से सक्रिय हो चुका है और उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड की मदद से इसे एक्सेस कर सकते हैं। कॉल लेटर में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम व परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी निर्देश उपलब्ध हैं।

बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ भी अनिवार्य रहेगा। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए भी यह दस्तावेज महत्वपूर्ण है।

SBI Apprentice Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद7150
एडमिट कार्ड जारी30 जून 2026
परीक्षा तिथि11 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
चयन प्रक्रियाऑनलाइन टेस्ट + लोकल लैंग्वेज टेस्ट + डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइटSBI Careers

SBI Apprentice Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें ?

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. सबसे पहले SBI Careers की अधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Current Openings” सेक्शन को खोलें।
  3. SBI Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. “Download Online Exam Call Letter” विकल्प चुनें।
  5. Registration Number / Roll Number दर्ज करें।
  6. पासवर्ड या जन्मतिथि भरें और कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
  7. अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  8. एडमिट कार्ड PDF डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

SBI Apprentice Hall Ticket डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा अवधि
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इनमें कोई त्रुटि हो, तो तुरंत SBI भर्ती सेल से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाने होंगे ?

परीक्षा के दिन केवल एडमिट कार्ड ले जाना पर्याप्त नहीं है। निम्न दस्तावेज भी साथ रखें।

  • SBI Apprentice Admit Card का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आवश्यक होने पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म

ध्यान रखें कि डिजिटल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

SBI Apprentice Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें मुख्य रूप से Objective Type प्रश्न पूछे जाएंगे।

संभावित विषय

  • General / Financial Awareness
  • General English
  • Quantitative Aptitude
  • Reasoning Ability & Computer Aptitude

परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 60 मिनट
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)

उम्मीदवारों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?

कई बार सर्वर लोड या गलत लॉगिन डिटेल के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता। ऐसी स्थिति में।

  • अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
  • सही Registration Number दर्ज करें
  • Password / DOB दोबारा जांचें
  • ब्राउज़र बदलकर प्रयास करें
  • कुछ समय बाद पुनः कोशिश करें

यदि समस्या बनी रहे तो SBI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन जरूर करें।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से लगभग 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है।
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, अन्य) साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना हैं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सीट नंबर और कक्ष के अनुसार ही बैठें।
  • परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को पढ़ें और इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

SBI Apprentice Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top