SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 : रिजल्ट व कटऑफ जारी, अगला चरण क्या होगा ? पूरी जानकारी देखें

Last Updated on 06/06/2026 5:57 PM by Prashant Shahi

SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट PDF ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 456 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब कुल 7,217 चयनित उम्मीदवार अगले चरण फिजिकल परिक्षण और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लें सकेंगे।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट 2026 : घोषित

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 05 जून 2026 को SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 घोषित कर दिया गया हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम PDF में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब आगे की निर्धारित प्रक्रियाओं में भाग लेना होगा।रिजल्ट के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 07 से 12 जनवरी 2026 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामदिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाकर्मचारी चयन आयोग
कुल पद456
शॉर्टलिस्ट अभ्यार्थी7217
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि07 – 12 जनवरी 2026
रिजल्ट जारी की तिथि05 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

SSC Delhi Police Head Constable Ministeria Result 2026 PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलेंगी। रिजल्ट में उम्मीदवारों की चयन स्थिति और अगले चरण से संबंधित विवरण उपलब्ध होगी। अभ्यार्थी रिजल्ट PDF में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • नाम व श्रेणी विवरण
  • अभ्यर्थियों की चयन स्थिति
  • अगली चयन प्रक्रिया की जानकारी
  • पुरुष ओपन श्रेणी सूची
  • पुरुष भूतपूर्व सैनिक श्रेणी सूची
  • महिला ओपन श्रेणी सूची
  • कट-ऑफ अंकों से संबंधित जानकारी
  • आगे की चरणों से संबंधित निर्देश

रिजल्ट PDF अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार जारी की गई है ताकि अभ्यर्थी आसानी से अपना रोल नंबर खोज सकें।

SSC Delhi Police HC Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Results” या “Notice Board” सेक्शन खोलें।
  3. Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट PDF आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  6. यदि रोल नंबर दिखाई देता है तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।
  7. PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  8. चयन प्रक्रिया से संबंधित आगामी नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें।

SSC Delhi Police HC (Ministerial) Cut Off 2026 : कटऑफ

एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इन कट-ऑफ अंकों के आधार पर कुल 7,217 उम्मीदवारों को शारीरिक परिक्षण, दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पुरुष (ओपन श्रेणी) कटऑफ अंक 2026

श्रेणीकटऑफ अंकचयनित अभ्यार्थी
UR82.68883909
EWS82.45562674
SC75.80478947
ST75.23629183
OBC82.234931415
OH54.29567160
कुल4288

पुरुष (भूतपूर्व सैनिक श्रेणी) कटऑफ अंक 2026

श्रेणीकटऑफ अंकचयनित अभ्यार्थी
UR54.24541300
EWS30.2823146
SC30.1138672
ST30.5256715
OBC54.24541154
कुल587

महिला (ओपन श्रेणी) कटऑफ अंक 2026

श्रेणीकटऑफ अंकचयनित अभ्यार्थी
UR75.97928515
EWS75.97928379
SC65.79382515
ST66.18663109
OBC74.78426773
OH30.7012551
कुल2342

अगले चरण में क्या होगा ?

आयोग द्वारा घोषित किए गए SSC Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026 में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण व मापन परीक्षण (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता और निर्धारित मानकों की जांच की जाएगी।

इसके बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा। पद के अनुसार स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी करके नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

SSC Delhi Police HC Ministerial Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडपुरुषपुरुष (इएसएम)महिला
कटऑफ अंक नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top