UP Police Constable Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, यहां देखें परीक्षा तिथि & शिफ्ट टाइमिंग

Last Updated on 06/06/2026 3:34 PM by Prashant Shahi

UP Police Constable Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 08, 09 और 10 जून 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32,679 पदों पर आयोजित भर्ती के लिए आवेदन किए हुए उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना डाउनलोड कर परीक्षा सम्बंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य जानकारी दी गई है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव

यूपीपीआरबी नें 05 जून 2026 को UP Police Constable Admit Card 2026 का डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 08, 09 और 10 जून को दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ ही दिया जाएगा। सभी अभ्यार्थी अपनी एडमिट कार्ड में दर्ज रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और व्यक्तिगत विवरणों का मिलान कर लें।

UP Police Constable Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद32,679
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी05 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि 08, 09 और 10 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

UP Police Constable Admit Card 2026 में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दिए जाएंगे :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा दिवस के निर्देश
  • उम्मीदवार की श्रेणी

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो उम्मीदवार को तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

UP Police Constable Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Police Constable Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. अब जन्मतिथि व स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा दर्ज करें।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइम की जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले से जांच लेनी चाहिए ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिफ्ट टाइमिंग

  • शिफ्ट 1 (सुबह की शिफ्ट) : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • शिफ्ट 2 (शाम की शिफ्ट) : दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हो सकते हैं :

  • UP Police Constable Admit Card 2026
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आधार से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें ताकि सत्यापन प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए :

  • रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।
  • बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर कार्रवाई की जा सकती है।

UP Police Constable Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top