UP Board Compartment Form 2026 : 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 27 जून तक भरें फॉर्म, अन्य डिटेल देखें

Last Updated on 07/06/2026 10:09 AM by Prashant Shahi

UP Board Compartment Form 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 06 जून 2026 से 27 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर सके या बेहतर अंक प्राप्त कर अपने शैक्षणिक रिकॉर्ड को मजबूत बनाना चाहते हैं। अभ्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट फॉर्म 2026 : आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज 06 जून 2026 से ऑफिसियल पोर्टल upmsp.edu.in पर शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल के ऐसे छात्र जो एक विषय में अनुत्तीर्ण हैं, वे कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इंटरमीडिएट के छात्र कम्पार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने रिजल्ट में सुधार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UP Board Compartment Form 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
परीक्षा का नामयूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026
कक्षा10वीं एवं 12वीं
आवेदन प्रारंभ की तिथि 06 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 जून 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा का उद्देश्यकम्पार्टमेंट एवं अंक सुधार
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

कौन कर सकता है आवेदन ?

हाईस्कूल (10वीं) के लिए :

यूपी बोर्ड हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो मुख्य परीक्षा में केवल एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को उसी विषय में दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलेगा।

  • केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं।
  • दो या अधिक विषयों में फेल हुए छात्र पात्र नहीं हैं।
  • कम्पार्टमेंट परीक्षा उसी विषय के लिए होगी जिसमें छात्र अनुत्तीर्ण हुए है।

इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए :

इंटरमीडिएट के कला, विज्ञानं और कॉमर्स वर्ग के वे छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा कुछ श्रेणियों के विद्यार्थी अंक सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

  • कला, विज्ञानं और कॉमर्स के एक विषय में फेल छात्र पात्र हैं।
  • कृषि भाग-1 एवं भाग-2 के एक विषय में फेल छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यावसायिक वर्ग के एक विषय में फेल छात्र भी पात्र हैं।
  • उत्तीर्ण छात्र अपने अंकों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन शुल्क

कक्षाआवेदन शुल्क
10वीं (हाईस्कूल)₹256.50/- रूपये
12वीं (इंटरमीडिएट)₹306/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

  • यूपी बोर्ड रोल नंबर
  • अंकपत्र की प्रति
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि आवश्यक हो)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • आवेदन शुल्क भुगतान संबंधी जानकारी

UP Board Compartment Form 2026 : आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Compartment / Improvement Exam 2026 लिंक खोलें।
  3. अब अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
  4. रोल नंबर एवं आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  8. सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी जानकारी सही और स्पष्ट दर्ज करें।
  • रोल नंबर एवं व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • शुल्क भुगतान करके उसका रसीद संभालकर रखें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण दोबारा जांच लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

उत्तर प्रदेश बोर्ड कम्पार्टमेंट या इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को आवेदन के बाद अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। फॉर्म भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी और शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखें। यदि बोर्ड द्वारा निर्धारित हो, तो आवेदन की हार्ड कॉपी एवं चालान रसीद समय पर संबंधित कार्यालय में जमा करें। परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।

UP Board Compartment Form 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक सूचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top