Last Updated on 07/06/2026 7:26 AM by Prashant Shahi
UP Police SI DV PST Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) नें सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब 15 से 17 जून 2026 को निर्धारित दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026
यूपीपीआरपीबी ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल परीक्षा के लिए 05 जून 2026 को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब अभ्यार्थी UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का आयोजन 15, 16 एवं 17 जून 2026 को किया जाएगा। डिवी और पीएसटी प्रक्रिया के लिए कुल 12,333 उम्मीदवारों को चयनित किया गया हैं।
UP Police SI DV & PST Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) |
| कुल पद | 4543 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 05 जून 2026 |
| DV/PST तिथि | 15 एवं 16 जून 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, DV, PST, PET, मेडिकल टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police SI DV & PST Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “UP Police SI DV & PST Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।
- स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- सभी विवरण जांच लें।
- भविष्य के उपयोग हेतु एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण
UP Police SI DV & PST Admit Card 2026 में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध रहेंगी :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- DV/PST केंद्र का नाम
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा तिथि
- श्रेणी (Category)
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थी तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।
DV/PST के लिए आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे :
- DV/PST Admit Card
- लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड
- हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- इंटरमीडिएट अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- स्नातक डिग्री/मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी
उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ रखनी चाहिए।
DV/PST के दिन ध्यान रखने योग्य बातें
- रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पहुंचें।
- सभी मूल दस्तावेज साथ रखें।
- एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट लेकर जाएं।
- किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत न करें।
- निर्धारित ड्रेस कोड और निर्देशों का पालन करें।
- पहचान सत्यापन के लिए वैध फोटो आईडी साथ रखें।
- भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UP Police SI DV PST Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
