ResultNaukari

UP Lekhpal Mains Result 2026 : घोषित। यहां से तुरंत करें अपना रिजल्ट चेक, देखें कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 12/09/2026 5:32 PM by Prashant Shahi

UP Lekhpal Mains Result 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 7,994 लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थियों के लिए यह केवल अंक जानने का मौका नहीं, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया में अपनी स्थिति को समझने का अवसर भी है।

अभ्यर्थियों को उनके मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगले चयन चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसलिए उन्हे अब केवल अपना अनुक्रमांक तलाशना पर्याप्त नहीं होगा। बल्कि परिणाम के साथ कटऑफ अंक, चयन स्थिति और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी भी ध्यान से देखनी होगी।

उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026 : हुआ घोषित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 11 सितंबर 2026 को लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं। कुल 7,994 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में सफल 28,409 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अब चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन से संबंधित आगामी सूचना का इंतजार करते हुए अपने मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित कर लेने चाहिए। खास बात यह है कि परिणाम में स्थान मिलना अंतिम नियुक्ति के समान नहीं है; आगे की प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन महत्वपूर्ण रहेगा।

UP Lekhpal Mains Result 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती आयोगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामउतर प्रदेश लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या02-परीक्षा/2025
पद का नामलेखपाल
कुल पद7,994
मुख्य परीक्षा की तिथि21 मई 2026
परिणाम जारी होने की तिथि11 सितंबर 2026
चयनित अभ्यार्थी28,409 अभ्यर्थी
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट को ही प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि गलत या भ्रामक लिंक से बचा जा सके।

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026 : यहाँ क्लिक करें

निर्देश : अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति जांचें और यदि नाम/अनुक्रमांक दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची में है, तो आगे की प्रक्रिया से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।

UP Lekhpal Mains Result 2026 कैसे चेक करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से उतर प्रदेश लेखपाल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पोर्टल के होमपेज पर “परिणाम/संबंधित भर्ती” अनुभाग में जाएं।
  3. अब लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि, लिंग, और अन्य विवरण दर्ज करें।
  5. जानकारी भरने के बाद परिणाम देखने के विकल्प पर क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर प्रदर्शित रिजल्ट PDF में अपना अनुक्रमांक जांचें।
  7. चयनित होने की स्थिति में परिणाम की प्रति को डाउनलोड कर लें।
  8. आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सूचना के लिए आयोग की पोर्टल देखते रहें।

यूपीएसएसएससी लेखपाल रिजल्ट में उपलब्ध विवरण

उतर प्रदेश लेखपाल रिजल्ट डाउनलोड करके उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जाँचे। रिजल्ट पीडीएफ़ में सामान्यतः निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध होंगी।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • लिंग & श्रेणी
  • कुल अंक प्राप्त
  • कट-ऑफ मार्क्स
  • पात्रता/रिकॉर्ड सत्यापन की स्थिति
  • अगले चरण से संबंधित निर्देश

उत्तरप्रदेश लेखपाल भर्ती 2026 की कटऑफ क्या रही ?

आयोग ने मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक जारी किए हैं। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार अन्य श्रेणियों और क्षैतिज आरक्षण के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित की गई हैं। प्रमुख कटऑफ इस प्रकार है :

श्रेणीकटऑफ अंक
अनारक्षित58.75
अन्य पिछड़ा वर्ग55.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग55.25
अनुसूचित जाति51.25
अनुसूचित जनजाति44.00

सलाह : केवल अपनी श्रेणी की कटऑफ देखकर संतुष्ट न हों। यदि आपका नाम चयनित सूची में है, तो अब दस्तावेज सत्यापन की तैयारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

28,409 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद भर्ती अब ऐसे चरण में पहुंच गई है जहां छोटी दस्तावेजी गलती भी परेशानी पैदा कर सकती है। अभ्यर्थियों को सामान्य रूप से इन दस्तावेजों को तैयार रखने होंगे।

  • पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड
  • लेखपाल मुख्य परीक्षा हॉल टिकट
  • लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट
  • जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण।
  • कक्षा 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र
  • आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र, (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
  • मूल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो
  • अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतिम दस्तावेज सूची के लिए आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना को ही मान्य माना जाए। किसी अनिधकृत सामान्य सूची को अंतिम सूची समझकर दस्तावेज तैयार करना उचित नहीं होगा।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी ?

मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए आयोग की ओर से अलग से तिथि, स्थान और आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं पहचान पत्र सहित मांगे गए दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की आगे की चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

UP Lekhpal Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक कटऑफ यहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *