UP PGT Result 2026 : घोषित, इंटरव्यू के लिए कुल 2253 अभ्यार्थी हुए चयनित, इंटरव्यू शेड्यूल और पूरी डिटेल जानें

Last Updated on 03/06/2026 7:07 PM by Prashant Shahi

UP PGT Result 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा 09 और 10 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 18 विषयों के लिए कुल 624 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण में इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

लेटेस्ट अपडेट : यूपी पीजीटी रिजल्ट 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत आयोजित यूपी पीजीटी परीक्षा का परिणाम 02 जून 2026 को जारी कर दिया है। आयोग ने विषयवार मेरिट सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। लगभग 1.92 लाख अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,253 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य घोषित किया गया हैं। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, उम्मीदवार अपना रोल नंबर खोजकर चयन स्थिति की जांच कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अब इंटरव्यू एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

UP PGT Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामयूपी पीजीटी परीक्षा 2026 
आयोजन संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
विज्ञापन संख्या02/2022
कुल पद624
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि09 और 10 मई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि02 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

UP PGT Result 2026 : कैसे चेक करें ?

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “UP PGT Result 2026” लिंक खोजें।
  3. संबंधित रिजल्ट PDF पर क्लिक करें।
  4. PDF डाउनलोड होने के बाद उसे खोलें।
  5. Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
  6. यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं।
  7. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट में उपलब्ध जानकारी

UP PGT Result 2026 PDF में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण देखने को मिलेंगे :

  • अभ्यार्थी का नाम, जन्म तिथि
  • रोल नंबर व पंजीकरण संख्या
  • श्रेणी (पुरुष/महिला/आरक्षित श्रेणी)
  • विषय व परीक्षा का नाम
  • योग्यता की स्थिति
  • चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर
  • विषयवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या
  • इंटरव्यू के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची

विषयवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या

UP PGT Result 2026 में विषयवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या अलग-अलग रही है। 18 विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 2,253 अभ्यर्थी अगले चरण में शामिल होंगे।

विषयचयनित उम्मीदवार
हिंदी341
अंग्रेजी290
अर्थशास्त्र220
भूगोल187
जीव विज्ञान183
संस्कृत183
रसायन विज्ञान136
भौतिक विज्ञान134
नागरिक शास्त्र129
इतिहास70
वाणिज्य67
समाजशास्त्र75
कृषि53
शिक्षा40
कला48
मनोविज्ञान22
व्यापार67
गणित03

यूपी पीजीटी भर्ती परीक्षा से जुडी जानकारी

UP PGT भर्ती परीक्षा 09 और 10 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 1.92 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 2253 उम्मीदवारों को इंटरव्यू चरण के लिए सफल घोषित किया गया है। यह भर्ती कुल 624 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित कुल 18 विभिन्न विषयों के PGT शिक्षक पदों पर की जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

रिजल्ट में सफल अभ्यर्थियों को नीचे बताए गए निम्नलिखित मूल दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।

  • UP PGT Result 2026 की कॉपी
  • इंटरव्यू कॉल लेटर
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र
  • स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री
  • बी.एड. प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र

UP PGT Result 2026 के बाद क्या होगा ?

यूपी पीजीटी रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू चरण में शामिल होना होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 03 जून 2026 को विषयवार एवं श्रेणीवार इंटरव्यू शेड्यूल जारी करेगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू तिथि की सूचना उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।

इंटरव्यू कॉल लेटर साक्षात्कार तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में PGT शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

UP PGT Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडपुरुषमहिला
पीजीटी रिजल्ट नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top