UPSC CMS Admit Card 2026 : जारी, 02 अगस्त को होगी परीक्षा, कुल 1358 पदों के लिए ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated on 25/07/2026 5:41 अपराह्न by Prashant Shahi

UPSC CMS Admit Card 2026 : संघ लोक सेवा आयोग नें संयुक्त स्वास्थ सेवा परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1358 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा 02 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर, परीक्षा शिफ्ट और आवश्यक निर्देश दी गई होती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज सभी विवरणों का मिलान अवश्य कर लें।

लेटेस्ट अपडेट : यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड 2026

यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 24 जुलाई 2026 से सक्रिय कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने पंजीकरण आईडी या रॉल नंबर और जन्मतिथि की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही मिलेगा। परीक्षा 02 अगस्त 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।

UPSC CMS Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामयूपीएससी संयुक्त स्वास्थ सेवा परीक्षा 2026
आयोगसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
कुल पद1358
एडमिट कार्ड जारी24 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि02 अगस्त 2026
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC CMS Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Admit Card या e-Admit Card सेक्शन खोलें।
  3. UPSC CMS Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. Registration ID या Roll Number दर्ज करें।
  5. अब अपना जन्मतिथि और Captcha भरें।
  6. सभी जानकारी भरकर Submit पर क्लिक करें।
  7. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  8. PDF डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरणों का मिलान अवश्य करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • Registration Number
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत UPSC से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अभ्यार्थी निम्न दस्तावेज अपने साथ रखें।

  • UPSC CMS Admit Card 2026 की कॉपी
  • आधार कार्ड, PAN कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आयोग द्वारा अनुमति प्राप्त अन्य आवश्यक दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर किन बातों का ध्यान रखें ?

उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना चाहिए।

  • उम्मीदवार रिपोर्टिंग समय से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के निरीक्षक के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो—

  • सही Registration ID या Roll Number दर्ज करें।
  • जन्मतिथि सही प्रारूप में भरें।
  • इंटरनेट ब्राउज़र बदलकर पुनः प्रयास करें।
  • वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने पर कुछ समय बाद प्रयास करें।
  • समस्या बनी रहने पर UPSC की आधिकारिक हेल्पलाइन या नोटिस देखें।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

UPSC CMS जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता केवल तैयारी पर नहीं बल्कि सही योजना पर भी निर्भर करती है। परीक्षा से एक-दो दिन पहले नया विषय शुरू करने के बजाय पहले से पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन करें। एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज पहले ही तैयार रखें।

परीक्षा केंद्र का स्थान पहले से देख लें ताकि यात्रा में कोई परेशानी न हो। पर्याप्त नींद लें और परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें। इससे आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा और आप बिना तनाव के परीक्षा दे सकेंगे।

UPSC CMS Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 133