RRB ALP Admit Card 2026 : सीबीटी 02 एडमिट कार्ड जारी।28 जुलाई को होगी परीक्षा, यहाँ से तुरंत करें डाउनलोड

Last Updated on 25/07/2026 11:07 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

RRB ALP Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलॉट (ALP) भर्ती 202 के तहत CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने CBT 1 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की थी, वे अब अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल या आधिकारिक लॉगिन पोर्टल के माध्यम से CBT 2 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। CBT 2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,970 सहायक लोको पायलॉट के पदों को भरा जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट विवरण और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

RRB ALP Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम सहायक लोको पायलॉट (ALP)
कुल रिक्तियां10,970
विज्ञापन संख्याCEN 01/2025
CBT 2 एडमिट कार्ड जारी24 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि28 जुलाई 2026
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
आधिकारिक पोर्टलRRB एवं RRB Apply Portal

RRB ALP Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. Login करने के बाद Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  6. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

RRB ALP CBT 2 Admit Card में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा दिवस निर्देश

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित RRB कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा से पहले जारी हुई थी सिटी इंटिमेशन स्लिप

RRB ने CBT 2 परीक्षा के लिए Exam City Intimation Slip 18 जुलाई 2026 को जारी की थी। इस स्लिप का उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देना था ताकि वे यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं पहले से कर सकें। हालांकि यह स्लिप एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए मान्य नहीं होती।

RRB ALP CBT 2 परीक्षा पैटर्न 2026

CBT 2 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी।

Part A

  • मेरिट निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण
  • तकनीकी एवं सामान्य विषयों से प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग लागू

Part B

  • केवल क्वालिफाइंग नेचर
  • न्यूनतम 35% अंक अनिवार्य
  • ट्रेड आधारित प्रश्न

RRB के अनुसार Part A में प्राप्त अंक आगे की चयन प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जबकि Part B केवल योग्यता जांच के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

CBT 2 के बाद क्या होगा ?

CBT 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इसके बाद संभावित रूप से निम्न चरण आयोजित किए जाएंगे:

  • Computer Based Aptitude Test (CBAT)
  • Document Verification (DV)
  • Medical Examination

अंतिम चयन मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर लें जाने वाले दस्तावेज ?

उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाना आवश्यक होगा—

  • RRB ALP CBT 2 एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
  • मूल वैध फोटो पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • आधार सत्यापन हेतु मूल आधार कार्ड (जहां लागू)
  • RRB द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू)

बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और मूल वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर प्रतिबंधित हैं।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें और सभी RRB निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।

RRB ALP Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 130