ResultNaukari

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : जारी, 46282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए चयनित, 30 अक्टूबर को परीक्षा

Last Updated on 16/09/2026 6:17 PM by Prashant Shahi

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट हैं। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024 के अंतर्गत 01 फरवरी 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ घोषित कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3,279 पदों पर नियुक्ति की जानी है। अब जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उनके लिए केवल परिणाम देखना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उन्हें यह भी जांचना चाहिए कि उनका नाम या अनुक्रमांक अगले चरण के लिए सूची में शामिल है या नहीं।

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट 2026 : हुआ जारी

यूपीएसएसएससी ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का परिणाम 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से रिजल्ट देख सकते हैं और यह भी जांच सकते हैं कि उन्हें टंकण परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया गया है या नहीं। रिजल्ट के आधार पर कुल 46,282 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए चुना गया है।

उपलब्ध सूचना के अनुसार कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा की तिथि 30 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा के बाद सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को अब टंकन परीक्षा की तैयारी तेज करनी होगी। और परीक्षा केंद्र, समय एवं अन्य निर्देशों के लिए आयोग की आगामी सूचना को देखते रहें।

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : यहाँ क्लिक करें

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामयूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामकनिष्ठ सहायक
विज्ञापन संख्या12-परीक्षा/2024
कुल पद3,279
मुख्य परीक्षा की तिथि01 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख15 सितंबर 2026
टाइपिंग के लिए चयनित अभ्यर्थी46,282
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है —

  1. सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक पोर्टल खोलें।
  2. मुख्य पृष्ठ पर परिणाम अथवा नवीनतम सूचना वाले भाग में जाएं।
  3. “12-परीक्षा/2024” कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा लिंक पर क्लिक करें
  4. अब मांगी गई अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. आवश्यक होने पर अपना लिंग और सत्यापन कोड को भरें।
  6. परिणाम देखने के विकल्प पर क्लिक करके अपनी स्थिति जांचें।
  7. परिणाम खुलने के बाद उसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

परिणाम और कटऑफ से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट को ही प्राथमिक स्रोत मानना चाहिए।

परिणाम में अभ्यर्थी को क्या-क्या जांचना चाहिए ?

परिणाम देखने के बाद केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि नाम आया या नहीं। अभ्यर्थी को अपनी स्थिति ध्यान से जांचनी चाहिए।

  • अपना अनुक्रमांक सही तरीके से जांचें।
  • अगले चरण के लिए सूचीबद्ध होने की स्थिति देखें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ की जानकारी मिलाएं।
  • परिणाम संबंधी आधिकारिक सूचना सुरक्षित रखें।
  • आगे होने वाली टंकण परीक्षा की सूचना पर नजर रखें।
  • आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण अपने पास सुरक्षित रखें।

यदि परिणाम सूची में अनुक्रमांक मौजूद है, तो इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी को अगली प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध किया गया है। लेकिन इसे अंतिम नियुक्ति समझना उचित नहीं होगा।

यूपी कनिष्ठ सहायक कटऑफ 2026 : न्यूनतम अंक क्या रही ?

आयोग द्वारा जारी रिजल्ट संबंधी सूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार रही है। सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति की कटऑफ 73.50 अंक, जबकि अनुसूचित जनजाति की 66.00 अंक रही।

श्रेणीकटऑफ
सामान्य73.50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग73.50
अन्य पिछड़ा वर्ग73.50
अनुसूचित जाति73.50
अनुसूचित जनजाति66.00

सलाह : केवल कटऑफ अंक से अंतिम चयन तय नहीं होता। अपनी अंतिम स्थिति न मानें। यदि आपका अनुक्रमांक टंकण परीक्षा की सूची में शामिल है, तो अब अगले चरण की तैयारी पर ध्यान दें।

टाइपिंग परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को क्या करना चाहिए ?

टंकण परीक्षा के लिए सूची में नाम आने के बाद तैयारी को अगले चरण के अनुरूप करना जरूरी है। अभ्यर्थियों को अभी से नियमित अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।

  • रोजाना निर्धारित समय तक टंकण का अभ्यास करें।
  • गति के साथ शुद्धता बनाए रखने पर ध्यान दें।
  • कंप्यूटर पर समयबद्ध अभ्यास की आदत बनाएं।
  • अपनी गलतियों और कमजोरियों को पहचानें।
  • आयोग की आगामी सूचना नियमित रूप से देखें।
  • प्रवेश पत्र जारी होने पर उसमें दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें।

कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थी परीक्षा से पहले नियमित टंकण अभ्यास करें और प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दिए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

मुख्य परीक्षा परिणाम के बाद आगे की चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा परिणाम के बाद कुल 46,282 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। टंकण परीक्षा के बाद आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चयन चरण पूरा होने के बाद आयोग द्वारा विभाग अनुसार अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

UPSSSC Junior Assistant Mains Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

मेंस रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
टाइपिंग परीक्षा तिथियहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *