Admit CardNaukari

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, 01 सितंबर से स्किल टेस्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated on 27/08/2026 7:05 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर भर्ती की स्किल टेस्ट परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है। अब लिखित परीक्षा में सफल होने वालें उम्मीदवारों के लिए अगला चरण हिंदी आशुलेखन और हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा का है, जिसका आयोजन 01 सितंबर 2026 से किया जाना निर्धारित है।

ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ उसमें दिए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य निर्देशों की जांच करना जरूरी है, अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंतिम दिनों में अपनी हिंदी शॉर्टहैंड, ट्रांसक्रिप्शन तथा टाइपिंग स्पीड और एक्यूरेसी पर विशेष ध्यान देना होगा।

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

यूपीएसएसएससी ने 25 अगस्त 2026 से स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रीय कर दिया है। यह एडमिट कार्ड उन अभ्यर्थियों के लिए है जो भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होकर स्किल टेस्ट के लिए पात्र हुए हैं।उपलब्ध जानकारी अनुसार स्टेनोग्राफर भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद 22 जुलाई 2026 को रिजल्ट जारी किया गया था

परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंट कॉपी और उसमें बताए गए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। क्योंकि बिना हॉल टिकट और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : मुख्य विवरण

जानकारीविवरण
आयोग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामस्टेनोग्राफर
भर्ती चरणस्किल/टाइपिंग टेस्ट
एडमिट कार्ड जारी25 अगस्त 2026
स्किल टेस्ट की तिथि1 सितंबर 2026
परीक्षा का प्रकारहिंदी आशुलेखन एवं हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा
मुख्य परीक्षा परिणाम22 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : डायरेक्ट लिंक

जिन अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 की स्किल टेस्ट परीक्षा में शामिल होना है वे नीचे दिए गए लिंक से आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

नीचे दिए आसान चरणों के माध्यम से UPSSSC Stenographer Skill Test Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड या संबंधित विकल्प को खोजें।
  • स्टेनोग्राफर Skill Test Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।
  • अब मांगी गई रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • निर्धारित स्थान पर लिंग एवं सत्यापन कोड की जानकारी भरें।
  • सबमिट विकल्प पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड खोलें।
  • एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर व् अन्य जानकारी को जांचें।
  • अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटकॉपी सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इन चीजों को जरूर जाँचे

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल फोटो, नाम और परीक्षा तिथि देखकर उसे सुरक्षित न रखें। परीक्षा से पहले इन महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच करना बेहद जरूरी है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन/आवेदन संख्या
  • फ़ोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि
  • रिपोर्टिंग का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • कौशल परीक्षण विवरण
  • पहचान पत्र एवं दस्तावेजों की जानकारी
  • परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश

अगर किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय आयोग के आधिकारिक माध्यम से समाधान प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

परीक्षा तिथि और Skill Test में Hindi Font संबंधित जानकारी

UPSSSC ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए हिंदी आशुलेखन एवं हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षा 1 सितंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। यह चरण मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित है।

UPSSSC स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट से संबंधित उपलब्ध जानकारी के अनुसार हिंदी टाइपिंग/ट्रांसक्रिप्शन के लिए आयोग ने निर्धारित फॉन्ट और कीबोर्ड लेआउट के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं।

हिंदी टाइपिंग/ट्रांसक्रिप्शन के लिए देवनागरी स्क्रिप्ट में केवल Mangal Font (Inscript Keyboard Layout) या Kruti Dev-010 Font (Remington/Typewriter-style Keyboard Layout) की अनुमति है। अन्य Font स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

  • स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड/अन्य मूल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार की फोटो (यदि लागू हो)
  • एडमिट कार्ड पर निर्देशित कोई अन्य दस्तावेज

UPSSSC Stenographer Skill Test 2026 के बाद क्या होगा ?

स्किल टेस्ट के बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के संबंध में उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए। उपलब्ध भर्ती जानकारी के अनुसार स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया में मुख्य परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट और आगे की औपचारिक चयन प्रक्रियाएं शामिल हैं।

इसलिए Skill Test को केवल एक औपचारिक परीक्षा मानना सही नहीं होगा। उम्मीदवारों को इसमें निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करने के लिए पूरी गंभीरता से तैयारी करनी चाहिए।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करके रखें, अंतिम दिन का इंतजार न करें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र को विशेष रूप से नोट करें।
  • परीक्षा से पहले अपने केंद्र तक पहुंचने का रास्ता देख लें।
  • हिंदी शॉर्टहैंड और टाइपिंग की टाइम-बाउंड प्रैक्टिस जारी रखें।
  • जिस फॉन्ट और कीबोर्ड लेआउट की अनुमति है, उसी पर अभ्यास करें।
  • किसी भी नई जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।

UPSSSC Stenographer Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *