UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2026 : कुल 1829 पदों पर भर्ती का अधिसूचना जारी, 14 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

Last Updated on 05/06/2026 10:34 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 14-परीक्षा/2026 के अनुसार कुल 1829 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। लेखा और अकाउंट्स क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर हैं। अभ्यार्थी भर्ती सम्बंधित पूरी जानकारी यहाँ जानें।

यूपीएसएसएससी अकाउंट असिस्टेंट भर्ती 2026

यूपीएसएसएससी द्वारा ऑडिटर और अकाउंट असिस्टेंट पद पर भर्ती का विज्ञापन 03 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के 22 विभागों में खा परीक्षक और सहायक लेखाकार के कुल 1829 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। आयोग द्वारा आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए UP PET 2025 स्कोर अनिवार्य हैं। अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी विवरण की जांच कर लें।

UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामलेखा परीक्षक और सहायक लेखाकार
कुल पद1829
आयु सीमा21 – 40 वर्ष
योग्यताPET 2025/2026, स्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि14 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026
अधिकारिक वेबसाईट upsssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्न योग्यताएं होना आवश्यक है:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)।
  • वाणिज्य, लेखा या संबंधित विषय में योग्यता को प्राथमिकता।
  • NIELIT का O Level कंप्यूटर प्रमाणपत्र।
  • UP PET 2025 स्कोर कार्ड अनिवार्य।
  • विस्तृत विभागवार पात्रता के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा

आयोग द्वारा निर्धारित आयु सीमा निम्न प्रकार है :

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

UPSSSC Auditor एवं Assistant Accountant भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा।

  • PET 2025 स्कोर शॉर्टलिस्टिंग : उम्मीदवारों को UP PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। PET केवल स्क्रीनिंग के लिए होगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें लेखा, वित्त, सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • दस्तावेज सत्यापन : आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, PET स्कोर कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

  • PET 2025 स्कोर कार्ड
  • स्नातक की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • O Level कंप्यूटर प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

इच्छुक उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अब होमपेज पर विज्ञापन संख्या 14-परीक्षा/2026 लिंक खोले
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके आवश्यक विवरण से लॉगिन करें
  4. अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
  5. निर्धारित फॉर्मेट में आवश्यक दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें
  6. अब श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  7. आवेदन फॉर्म में भरे गए सभी विवरण को ध्यानपूर्वक चेक करें
  8. आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

करियर ग्रोथ और वेतन

यूपीएसएसएससी द्वारा ऑडिटर और अकाउंट असिस्टेंट पद वित्त एवं लेखा क्षेत्र की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300) तथा कुछ विभागों में लेवल-5 (₹5,200 – ₹20,200) के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। मूल वेतन के अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। अनुभव और विभागीय पदोन्नति के आधार पर कर्मचारियों को उच्च पदों पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।

  • लेवल-5 वेतनमान : ₹29,200 – ₹92,300
  • लेवल-5 वेतनमान : ₹5,200 – ₹20,200 (विभागों अनुसार)
  • ग्रेड पे (पुरानी व्यवस्था) : ₹2,800 तक
  • अतिरिक्त लाभ : DA, HRA, TA एवं अन्य भत्ते
  • नौकरी की प्रकृति : स्थायी सरकारी सेवा एवं पदोन्नति के अवसर

UPSSSC Assistant Accountant Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top