SBI PO Admit Card 2026 : जारी, 01 एवं 02 अगस्त को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम टाइम, शिफ्ट, डाउनलोड लिंक

Last Updated on 23/07/2026 5:42 अपराह्न by Prashant Shahi

SBI PO Admit Card 2026 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड को आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर व पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 01 एवं 02 अगस्त 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना वैध कॉल लेटर और फोटो पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है, कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें।

SBI PO Admit Card 2026: मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामएसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026
भर्ती संस्थास्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पदप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल रिक्तियां1,500
एडमिट कार्ड जारी22 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि01 एवं 02 अगस्त 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI PO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन पर जाएं।
  2. SBI PO Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number या Roll Number दर्ज करें।
  4. अब अपना Password अथवा Date of Birth भरें।
  5. लॉगिन सेक्शन में Captcha को दर्ज करके Login करें।
  6. अब स्क्रीन पर आपका Admit Card दिखाई देगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचने चाहिए—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • अभ्यार्थी की जन्मतिथि
  • पिता का नाम और माता का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय और शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम/समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत SBI की संबंधित हेल्पलाइन या भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

SBI PO Prelims Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि और समय

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 01 और 02 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन (CBT) मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

शिफ्ट विवरणरिपोर्टिंग समयपरीक्षा का समय
शिफ्ट-Iसुबह 08:00 बजेसुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक
शिफ्ट-IIसुबह 10:30 बजेसुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
शिफ्ट-IIIदोपहर 01:00 बजेदोपहर 02:00 बजे से 03:00 बजे तक
शिफ्ट-IVदोपहर 03:30 बजेशाम 04:30 बजे से 05:30 बजे तक

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय की पुष्टि अपने SBI PO Prelims Admit Card 2026 से अवश्य कर लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना, वैध फोटो पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

SBI PO Prelims Exam में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना आवश्यक होगा—

  • SBI PO Prelims Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड/अन्य मूल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • एडमिट कार्ड में दिए गए अन्य आवश्यक दस्तावेज

बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्न बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए—

  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30–60 मिनट पहले पहुंचें।
  • SBI PO Admit Card 2026 का प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य रखें।
  • मोबाइल, वॉच, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर सभी सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को पहले से ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें, किसी भी अनुचित गतिविधि से बचें।
  • देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा से पहले उम्मीदवार क्या करें ?

अब परीक्षा में बहुत कम समय बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को नई किताबें शुरू करने के बजाय रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। समय प्रबंधन पर विशेष फोकस रखें और परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। परीक्षा केंद्र का स्थान भी एक दिन पहले देखकर रखें ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

SBI PO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 126