Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 : उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें अपना स्कोर चेक और 10 जून तक करें आपत्ति दर्ज

Last Updated on 09/06/2026 8:59 AM by Prashant Shahi

Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (ब्राबू) मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 में शामिल अभ्यर्थियों की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 07 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 : उत्तर कुंजी जारी

बिहार सीईटी बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 08 जून 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यार्थी ऑफिसियल पोर्टल से अब अपनी उत्तर पुस्तिका सेट डाउनलोड कर सकते हैं। बीआरएबीयू द्वारा जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 09 से 10 जून 2026 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों 19 जून 2026 को घोषित किए जाएंगे। फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी
परीक्षा का नामबिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
परीक्षा की तिथि07 जून 2026
पुस्तिका सेटसेट A, B, C, D
उत्तर कुंजी जारी की तिथि08 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि09 – 10 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटbiharcetbed-brabu.in

Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. बिहार CET B.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Bihar CET B.Ed Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. अब स्क्रीन पर आपकी उत्तर कुंजी पीडीऍफ़ दिखाई देगी।
  5. अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें।
  6. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  1. सबसे पहले बिहार सीईटी बी.एड की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक” पर क्लिक करें।
  3. अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. आंसर की में संबंधित प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र सेट का चयन करें।
  5. अब प्रश्न पत्र सेट में जिस उत्तर पर आपत्ति है, उसे ध्यान से चुनें।
  6. अपने दावे के समर्थन में प्रमाण या संदर्भ दस्तावेज अपलोड करें।
  7. दर्ज की गई सभी जानकारी की जांच कर फॉर्म को सबमिट करें।
  8. भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति आवेदन की रसीद सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

संभावित अंक की गणना

Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। बिहार सीईटी बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता। यानी इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है। उम्मीदवार अपनी प्रश्न पुस्तिका के सेट (A, B, C या D) के अनुसार उत्तर कुंजी का मिलान करके संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।

स्कोर कैलकुलेट करने के चरण

  • अपने प्रश्न पत्र सेट के अनुसार उतर कुंजी डाउनलोड करें।
  • सभी प्रश्नों का उत्तर कुंजी से मिलान करें।
  • सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें।
  • गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • छोड़े गए प्रश्नों के लिए भी कोई अंक नहीं मिलेगा।
  • सही उत्तरों की संख्या को 1 से गुणा करें।
  • अब प्राप्त संख्या आपका संभावित स्कोर होगा।
  • उदाहरण : यदि 120 में से 85 उत्तर सही हैं, तो आपका अनुमानित स्कोर 85 अंक होगा।

स्कोर गणना सूत्र : अनुमानित स्कोर = सही उत्तरों की कुल संख्या × 01 अंक

Bihar CET B.Ed 2026 Result कब आएगा ?

Bihar CET B.Ed 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर फाइनल आंसर की और रिजल्ट पर है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 10 जून 2026 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञ समिति द्वारा की जाएगी। इसके बाद संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट 19 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोर, रैंक और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।

Bihar CET B.Ed Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top