Last Updated on 09/06/2026 6:31 AM by Prashant Shahi
Delhi ITI Admission 2026 : दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रवेश के तहत डीटीटीई द्वारा संचालित 19 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 11,336 सीटों पर नामांकन किया जाएगा। उम्मीदवारों को 56 विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। आईटीआई कोर्स ऐसे छात्रों के लिए उपयोगी हैं, जो कम समय में रोजगार कौशल हासिल कर नौकरी, अप्रेंटिसशिप या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।
दिल्ली आईटीआई प्रवेश 2026 : आवेदन शुरू
दिल्ली आईटीआई प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से आधिकारिक पोर्टल पर शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर 12 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस वर्ष विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में कुल 11,336 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार 56 अलग-अलग ट्रेडों का चयन कर सकते हैं। दिल्ली आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया मेरिट आधारित होगी, जिसके बाद सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Delhi ITI Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| संचालक संस्था | प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय दिल्ली |
| कोर्स | दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026-27 |
| कुल सीटें | 11,336 |
| आवेदन मोड़ | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 08 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | itidelhi.admissions.nic.in |
दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 क्यों है खास ?
Delhi ITI Admission 2026 युवाओं के लिए एक खास अवसर है क्योंकि इस वर्ष दिल्ली के 19 सरकारी आईटीआई संस्थानों में कुल 11,336 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जो तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का बेहतरीन अवसर है। अभ्यर्थियों को 56 विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में एडमिशन का विकल्प मिलेगा।
आईटीआई कोर्स कम समय में इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्रदान करते हैं, जिससे नौकरी, अप्रेंटिसशिप और स्वरोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार के संस्थानों में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो छात्रों के बेहतर करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विभिन्न ITI सेक्टर और ट्रेडों की जानकारी
Delhi ITI Admission 2026 के तहत अभ्यर्थियों को दिल्ली के सरकारी आईटीआई संस्थानों में कुल 56 ट्रेडों में कई उद्योग-आधारित सेक्टरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार इंजीनियरिंग तथा नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों का चयन कर सकते हैं। उपलब्ध ट्रेडों की अवधि 01 वर्ष और 02 वर्ष दोनों प्रकार की है। इनमें प्रमुख ट्रेड शामिल हैं :
| सेक्टर का नाम | प्रमुख ट्रेड |
|---|---|
| ब्यूटी एंड वेलनेस | कॉस्मेटोलॉजी (केवल छात्राओं के लिए) |
| अपैरल | ड्रेस मेकिंग, सिलाई टेक्नोलॉजी, सरफेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक्स (एंब्रॉयडरी), फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग |
| ऑटोमोटिव | मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग व रिपेयर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक टू एंड थ्री व्हीलर, मैकेनिक मोटर व इलेक्ट्रिकल व्हीकल |
| कैपिटल गुड्स एंड मैन्युफैक्चरिंग | रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, फिटर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, टेक्नीशियन मेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर, वेल्डर |
| कंस्ट्रक्शन | आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन, वुड वर्क टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, पेंटर (जनरल), सर्वेयर, कमर्शियल आर्ट |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर | इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स व मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन |
| फूड इंडस्ट्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी | फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस असिस्टेंट, कैटरिंग एंड हॉस्पिटैलिटी असिस्टेंट |
| हेल्थकेयर | हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन |
| आईटी एंड आईटीईएस | कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, कोपा , डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, ICT सिस्टम मेंटेनेंस, IoT टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) व (स्मार्ट सिटी) |
| मीडिया एंड एंटरटेनमेंट | डिजिटल फोटोग्राफर |
| ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट | सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) व (हिंदी) |
| प्लंबिंग | प्लंबर |
| पावर | इलेक्ट्रिशियन, वायर मैन, सोलर तकनीशियन |
पात्रता मानदंड
दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। विभिन्न ट्रेडों में 8वीं, 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग ट्रेडों में 10वीं पास के साथ विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य हैं, जबकि कई नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड 8वीं या 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध हैं।
- उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य
- अधिकांश ट्रेडों के लिए 10वीं पास योग्यता होना आवश्यक
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकांश ट्रेडों में अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं है, जिससे विभिन्न आयु वर्ग के अभ्यर्थी तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर पा सकते हैं। आयु की गणना निर्धारित तिथि 01 अगस्त, 2026 के अनुसार की जाएगी।
- न्यूनतम आयु : 14 वर्ष निर्धारित
- आरक्षण श्रेणियों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹200/- रूपये |
| अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति | ₹200/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
Delhi ITI Admission 2026 Online Apply : आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
- पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और एडमिशन लिंक खोलें।
- नए उम्मीदवार “पंजीकरण” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- मोबाइल नंबर, ईमेल अन्य जानकारी दर्ज कर अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म में शैक्षणिक, व्यक्तिगत विवरण व ट्रेड की जानकारी भरें।
- अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Delhi ITI Admission 2026 : चयन प्रक्रिया
दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण समय पर पूरा करना आवश्यक होगा।
- ऑनलाइन आवेदन : अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी।
- दस्तावेज सत्यापन : आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों की दी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- मेरिट सूची जारी होना : पात्र उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और प्रवेश नियमों के आधार पर मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रैंक शामिल होंगे।
- सीट आवंटन : मेरिट रैंक, उपलब्ध सीटों और उम्मीदवार द्वारा चुने गए ट्रेड एवं संस्थान की प्राथमिकता के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। सीट आवंटन का परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
- संस्थान में रिपोर्टिंग : सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
- अंतिम प्रवेश : दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार का प्रवेश अंतिम रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद छात्र संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षण शुरू कर सकेंगे और संस्थान द्वारा जारी शैक्षणिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें। साथ ही सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और स्पष्ट स्कैन कॉपी में होने चाहिए।
- 8वीं / 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र, (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आईटीआई करने के बाद करियर अवसर
आईटीआई कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होते हैं। आईटीआई का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुसार व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है, जिससे वे जल्दी रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके अलावा उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप, उच्च तकनीकी शिक्षा क्षेत्र या स्वरोजगार का विकल्प भी चुन सकते हैं।
प्रमुख करियर अवसर
- सरकारी नौकरी – रेलवे, बिजली विभाग, रक्षा क्षेत्र, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) और विभिन्न सरकारी तकनीकी भर्तियों में अवसर।
- प्राइवेट सेक्टर जॉब – ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर में रोजगार।
- अप्रेंटिसशिप – बड़ी कंपनियों में प्रशिक्षण के साथ कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर।
- स्वरोजगार – इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, कंप्यूटर रिपेयरिंग या अन्य तकनीकी सेवाओं का स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
- उच्च शिक्षा – आईटीआई के बाद डिप्लोमा, एडवांस्ड स्किल कोर्स या अन्य तकनीकी कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
- विदेश में रोजगार – अनुभवी तकनीकी कर्मचारियों की मांग कई देशों में रहती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय अवसर भी मिल सकते हैं।
Delhi ITI Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।