NTA CUET UG Answer Key 2026 : रिलीज, उत्तर कुंजी अभी करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज प्रक्रिया व अंक गणना जानें

Last Updated on 09/06/2026 6:21 PM by Prashant Shahi

NTA CUET UG Answer Key 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करके उत्तरों का मिलान और अनुमानित स्कोर का आंकलन कर सकते हैं। इस वर्ष CUET UG परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 तक किया गया था, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के लिए संशोधित परीक्षा 06 और 07 जून 2026 को आयोजित हुई थी। इस लेख में आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया और आपत्ति दर्ज करने का तरीका देखें।

एंटीए सीयूईटी यूजी आंसर की 2026 : लिंक एक्टिव

एंटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 की प्रोविजनल आंसर की 09 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके प्रोविजनल उत्तर कुंजी की जाँच कर सकते हैं। और इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है। यदि उम्मीदवारों को आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 09 जून से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

NTA CUET UG Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामकॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि11 मई – 31 मई 2026, 06 – 07 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि09 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि09 जून से 11 जून 2026 तक
आधिकारिक वेबसाइटcuet.nta.nic.in

NTA CUET UG Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “CUET UG 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. अब कैप्चा कोड भरकर लॉगिन/सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  6. प्रोविजनल आंसर की में अपने उत्तरों का मिलान करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
  8. और फिर आवश्यकता होने पर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करें।

NTA CUET UG Answer Key 2026 : आपत्ति प्रक्रिया ?

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती प्रस्तुत कर सकता है।

  • पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “उत्तर कुंजी ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की को ध्यानपूर्वक जांचें।
  • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसका चयन करें।
  • अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • अब प्रति प्रश्न ₹200 रूपये आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जाँच करके फॉर्म सबमिट करें, प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

सभी अभ्यार्थी ध्यान रखें कि 11 जून 2026 के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

ऐसे करें संभावित स्कोर की गणना

CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए NTA द्वारा निर्धारित मार्किंग स्कीम का पालन करना होगा। सबसे पहले आंसर की में दिए गए सही उत्तरों का अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें और सही, गलत तथा अनुत्तरित प्रश्नों की संख्या अलग-अलग नोट करें। इसके बाद नीचे दिए गए नियमों के अनुसार अंक जोड़ें और घटाएं। इससे आपको रिजल्ट जारी होने से पहले अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लग जाएगा।

स्कोर कैलकुलेशन का तरीका :

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए +5 अंक दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
  • कुल सही उत्तरों की संख्या को 5 से गुणा करें।
  • कुल गलत उत्तरों की संख्या को 1 से गुणा करें।
  • सही उत्तरों से प्राप्त अंकों में से गलत उत्तरों के अंक घटा दें।
  • प्राप्त परिणाम आपका संभावित CUET स्कोर होगा।

अंतिम स्कोर NTA द्वारा जारी फाइनल आंसर की के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। इसलिए अनुमानित स्कोर और अंतिम स्कोर में थोड़ा अंतर संभव है।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा ?

CUET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की आज जारी कर दी गई है, जबकि उम्मीदवार 11 जून 2026 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति विंडो बंद होने के बाद NTA सभी चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों से कराएगा। इसके बाद संशोधित फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए फाइनल आंसर की जून 2026 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। वहीं, फाइनल आंसर की के आधार पर CUET UG Result 2026 भी तैयार किया जाएगा, जिसे जून 2026 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

NTA CUET UG Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top