BSF Tradesman PET PST Result 2026 : सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी, यहाँ देखें रिजल्ट डाउनलोड लिंक और अगला चरण

Last Updated on 11/06/2026 6:44 AM by Prashant Shahi

BSF Tradesman PET PST Result 2026 : बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी/पीएसटी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। बीएसफ द्वारा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन 26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक विभिन्न चरणों में किया गया था। उम्मीदवार अब BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 3,588 कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन रिजल्ट 2026 : पीईटी/पीएसटी परिणाम घोषित

बीएसएफ द्वारा जारी अधिकारिक अपडेट के अनुसार कांस्टेबल ट्रेड्समैन फिजिकल परीक्षा का परिणाम 10 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें फेज-2 लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कुल 1,81,143 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। इनमें लगभग 1,76,361 पुरुष और 4,782 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसकी तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।

BSF Tradesman PET PST Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामबीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी/पीएसटी 2026
आयोजन संस्थाबॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स
कुल पद3588
शॉर्टलिस्ट अभ्यार्थी1,81,143
रिजल्ट मोडऑनलाइन
पीईटी/पीएसटी परीक्षा की तिथि26 दिसंबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक 
रिजल्ट जारी की तिथि10 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटrectt.bsf.gov.in

BSF Constable Tradesman PET PST Result 2026 : कैसे चेक करें ?

जो उम्मीदवार PET एवं PST परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं :

  1. सबसे पहले BSF भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब “BSF Constable Tradesman Result 2026” लिंक खोजें।
  3. होमपेज पर बीएसएफ पीईटी/पीएसटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रौल नंबर दर्ज करें।
  5. इसके बाद जन्म तिथि एवं मांगी गई अन्य जानकारी भरें
  6. सभी विवरण सही दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  7. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF प्रदर्शित हो जाएगा, जिसमें अपना रौल नंबर चेक करें।
  8. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट में क्या-क्या विवरण उपलब्ध होंगे ?

उम्मीदवार बीएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी/पीएसटी रिजल्ट में निम्न जानकारी देख सकते हैं :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • PET/PST क्वालिफाई स्टेटस
  • चयनित या अयोग्य स्थिति
  • अगले चरण से संबंधित सूचना
  • भर्ती केंद्र का विवरण

यदि किसी अभ्यर्थी का रोल नंबर सूची में मौजूद है तो उसे अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।

पीईटी और पीएसटी में क्या जांचा गया था ?

BSF Constable Tradesman 2026 भर्ती के पहले चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता की जांच की गई थी। इसमें दो प्रमुख परीक्षण शामिल थे।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

  • निर्धारित ऊंचाई की जांच
  • छाती माप की जांच (पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
  • शारीरिक मानकों का सत्यापन
  • श्रेणी अनुसार छूट का परीक्षण

फिजिकल एफिशएंसी टेस्ट (PET)

  • निर्धारित दूरी की दौड़
  • शारीरिक सहनशक्ति का मूल्यांकन
  • फिटनेस और स्टैमिना की जांच
  • निर्धारित समय सीमा में प्रदर्शन का आकलन

PET और PST केवल क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। इनमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल होने का अवसर मिलता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या होगा ?

BSF Tradesman PET PST Result 2026 में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी/अंग्रेजी भाषा और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन, ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो) तथा मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी जाएगी, जिसके आधार पर BSF में कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

BSF Tradesman PET PST Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top