UP DElEd Admission 2026 : बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा एडमिशन, जानें पात्रता, मेरिट लिस्ट, फीस और पूरी प्रवेश प्रक्रिया

Last Updated on 10/06/2026 7:04 PM by Prashant Shahi

UP DElEd Admission 2026 : उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा यूपी डीईएलईडी 2026 के लिए की प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 से 09 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह कोर्स प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य योग्यता हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो भविष्य में CTET, UPTET एवं शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, उनके लिए डीईएलईडी पाठ्यक्रम में प्रवेश एक महत्वपूर्ण अवसर है।

यूपी डीईएलईडी प्रवेश 2026 : अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश डीईएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 से स्वीकार किए जाएंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस वर्ष उतर प्रदेश राज्य के सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों में लगभग 2.34 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी और चयन पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

UP DElEd Admission 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामयूपी डीईएलईडी प्रवेश परीक्षा 2026
संचालन निकायउत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज
न्यूनतम आयु18 वर्ष
परीक्षा मोडऑफलाइन
पाठ्यक्रम प्रवेशडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन
आवेदन प्रारंभ की तिथि15 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupdeled.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

UP DElEd Admission 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना आवश्यक।
  • सामान्य एवं OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य।
  • SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक
  • अंतिम वर्ष के विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे यदि परिणाम घोषित न हुआ हो।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 35 वर्ष
  • आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार होगी
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹700/- रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति₹500/- रूपये
दिव्यांग अभ्यार्थी₹200/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें :

  • हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
  • इंटरमीडिएट अंकपत्र
  • स्नातक मार्कशीट एवं डिग्री
  • आधार कार्ड, वैध आईडी प्रूफ
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यार्थी का हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी

UP DElEd Admission 2026 : आवेदन प्रक्रिया

अभ्यार्थी नीचे बताए निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।

  1. यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन लिंक खोलें।
  2. मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. अब प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
  4. व्यक्तिगत जानकारी, श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  6. श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों की जांच कर लें।
  8. अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UP DElEd Admission 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी की तिथि10 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट जारी की तिथिअगस्त 2026 (संभावित)
काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभअगस्त – सितंबर 2026
कॉलेज आवंटनसितंबर 2026

उत्तर प्रदेश डीईएलईडी प्रवेश प्रक्रिया 2026

  • शॉर्टलिस्टिंग : आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों (हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल पात्र उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शामिल किया जाता है।
  • मेरिट सूची जारी : निर्धारित मानदंडों के अनुसार राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों की रैंक उनके द्वारा 10वीं, 12वीं और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर तय होती है।
  • काउंसलिंग, चॉइस फिलिंग : मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है। इस दौरान वे अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज और संस्थान का चयन करते हैं।
  • सीट आवंटन एवं प्रवेश : मेरिट रैंक, श्रेणी और चुने गए विकल्पों के आधार पर सीट आवंटित की जाती है। सीट मिलने के बाद दस्तावेज सत्यापन और निर्धारित शुल्क जमा कर अंतिम प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी ?

UP DElEd Admission 2026 में किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी उम्मीदवारों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के प्राप्त अंकों का मूल्यांकन किया जाएगा। निर्धारित मेरिट फॉर्मूले के अनुसार अंक जोड़कर राज्य स्तरीय रैंक तैयार की जाएगी।

मेरिट सूची तैयार करने के प्रमुख आधार :

  • हाईस्कूल (10वीं) में प्राप्त अंक
  • इंटरमीडिएट (12वीं) में प्राप्त अंक
  • स्नातक में प्राप्त अंक
  • आरक्षण श्रेणी के नियम
  • विशेष आरक्षण (यदि लागू हो)
  • निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन

मेरिट सूची आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के अनुसार काउंसलिंग, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बेहतर शैक्षणिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च रैंक मिलने और पसंदीदा संस्थान आवंटित होने की संभावना अधिक रहती है।

डीईएलएड कोर्स करने के बाद करियर अवसर

अभ्यर्थियों को दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स पूरा करने के बाद शिक्षा क्षेत्र में कई रोजगार और करियर के अवसर उपलब्ध हो जाते हैं। यह कोर्स प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने की प्रारंभिक योग्यता प्रदान करता है। D.El.Ed के बाद उम्मीदवार CTET, UPTET और विभिन्न शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भाग लेकर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य पदों पर भी करियर बना सकते है।

  • प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक
  • उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक
  • सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भागीदारी
  • निजी स्कूलों में अध्यापक
  • कोचिंग एवं ट्यूशन शिक्षक
  • शिक्षा सलाहकार
  • शैक्षणिक कंटेंट डेवलपर
  • एनजीओ एवं शिक्षा परियोजनाओं में कार्य
  • स्कूल प्रशासन एवं अकादमिक समन्वयक के पद

UP DElEd Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top