UPPSC APO Mains Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा से पहले जान लें परीक्षा तिथि, टाइमिंग और गाइडलाइन्स

Last Updated on 21/06/2026 10:00 AM by Prashant Shahi

UPPSC APO Mains Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 182 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु मुख्य परीक्षा 28 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित निर्देशों की जानकारी समय रहते प्राप्त कर लें।

यूपीपीएससी एपीओ मेंस एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

यूपीपीएससी ने 20 जून 2026 को UPPSC APO Mains Admit Card 2026 ऑफिसियल पोर्टल पर सक्रिय कर दिया है। आयोग द्वारा एपीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 28, 29 और 30 जून 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय उपलब्ध हैं। अभ्यार्थी अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दर्ज विवरणों का मिलान अवश्य करें।

UPPSC APO Mains Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामयूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा 2026
पद का नामसहायक अभियोजन अधिकारी 
कुल पद182
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी20 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि28 – 30 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC APO Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “कैंडिडेट लॉगिन” सेक्शन को खोलें।
  3. “UPPSC APO Mains Admit Card 2026” लिंक क्लिक करें।
  4. लॉगिन सेक्शन में अपना “वन टाइम रेजिस्ट्रेशन नंबर” दर्ज करें।
  5. इसके बाद जन्म तिथि या मांगी गई अन्य लॉगिन विवरण भरें।
  6. स्क्रीन पर दिए “वेरिफिकेशन कोड” को सही-सही दर्ज करें।
  7. सभी लॉगिन विवरण जांचने के बाद “सबमिट” पर क्लिक करें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारी

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज निम्नलिखित जानकारी अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा तिथि और समय की जानकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 28 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पेपरों के लिए आयोजित होगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्टों (पूर्वाह्न एवं अपराह्न) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा। अन्यथा परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग

परीक्षा तिथिपूर्वाह्न सत्र
09:00 AM – 12:00 PM
अपराह्न सत्र
02:30 PM – 04:00 PM
28 जून 2026सामान्य हिंदीसामान्य अंग्रेजी
29 जून 2026सामान्य ज्ञानक्रिमिनल लॉ एंड प्रोसीजर
30 जून 2026साक्ष्य अधिनियमअन्य अधिनियम

    परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाने अनिवार्य होगा।

    • UPPSC APO Mains Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
    • आधार कार्ड या कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
    • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (यदि आवश्यक हो)
    • आयोग द्वारा जारी कोई विशेष निर्देश या घोषणा की प्रति
    • पारदर्शी बॉल पेन (ब्लैक या ब्लू), यदि परीक्षा निर्देशों में अनुमति हो

    एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    परीक्षा दिवस पर ध्यान रखने योग्य बातें

    मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से 60 मिनट पहले पहुंचें।
    • एडमिट कार्ड की कॉपी और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
    • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ एवं ईयरफोन न ले जाएं।
    • परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच प्रक्रिया का पालन करें।
    • प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
    • उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर, अनुक्रमांक और अन्य विवरण सही भरें।
    • किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि, नकल, नियमों के उल्लंघन से बचें।
    • परीक्षा समाप्त होने तक अनुशासन के साथ निर्देशों का पालन करें।

    UPPSC APO Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

    एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
    परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
    Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
    Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
    Scroll to Top