CSIR ASO Vacancy 2026 : आवेदन शुरू, 13 जुलाई तक करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगी सीधी भर्ती

Last Updated on 24/06/2026 4:26 PM by Prashant Shahi

CSIR ASO Vacancy 2026 : वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सहायक अनुभाग अधिकारी के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भाग लिया था और नॉन रेकमेंडेड कैंडिडेट्स की सूची में शामिल हैं। इस लेख में भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतन और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।

Latest Update

कॉउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक & इंडस्ट्रियल रीसर्च द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 23 जून 2026 से सक्रिय कर दिया गया है। कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सामान्य, फाइनेंस & अकाउंट तथा भंडार एवं क्रय कैडर शामिल हैं। उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 शाम 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में किसी अलग लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि UPSC CSE 2024 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर दक्षता टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

CSIR ASO Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थावैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद
पद का नामसहायक अनुभाग अधिकारी
विज्ञापन संख्याE-I/RC/2026/2
कुल पद100
आयु सीमा33  वर्ष तक
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटcsir.res.in

CSIR ASO Vacancy 2026 Details : पद विवरण

CSIR ने Assistant Section Officer के तीन अलग-अलग कैडरों में रिक्तियां जारी की हैं।

पदरिक्तियां
सामान्य61
वित्त एवं लेखा18
स्टोर्स और खरीदारी21
कुल पद100

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। हालांकि केवल डिग्री होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार को निम्न शर्तें भी पूरी करनी होंगी :

  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शामिल हुआ हो।
  • UPSC द्वारा नॉन रेकमेंडेड कैंडिडेट्स घोषित किया गया हो।
  • अभ्यार्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आयोजित की गई है जो UPSC CSE-2024 में अंतिम चयन सूची में स्थान नहीं बना सके लेकिन उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अन्य केंद्रीय सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किया जा रहा है।

आयु सीमा

CSIR ASO Recruitment 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आयु में छूट

  • SC/ST – 05 वर्ष
  • OBC (NCL) – 03 वर्ष
  • PwBD – 10 वर्ष
  • PwBD + OBC – 13 वर्ष
  • PwBD + SC/ST – 15 वर्ष

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजातिनिःशुल्क
दिव्यांग अभ्यार्थीनिःशुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

CSIR ASO Salary 2026 : वेतनमान

सीएसआईआर सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-7 के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। मूल वेतन के साथ विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

  • मूल वेतन : ₹44,900 प्रति माह
  • अधिकतम वेतन : ₹1,42,400 प्रति माह
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • परिवहन भत्ता (TA)
  • अन्य केंद्रीय सरकारी सुविधाएं एवं पेंशन लाभ

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया सामान्य लिखित परीक्षा आधारित भर्ती से अलग है।

  • शॉर्टलिस्टिंग : अभ्यार्थी को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कोई प्रारंभिक या मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
  • मेरिट लिस्ट : UPSC CSE 2024 के प्रदर्शन के आधार पर प्रारंभिक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। केवल पात्र नॉन रेकमेंडेड कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
  • कंप्यूटर दक्षता परीक्षा : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को सीपीटी देना होगा। यह कंप्यूटर संचालन क्षमता और कार्यालय कार्य से संबंधित दक्षता की जांच के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची : दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को CSIR एएसओ पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

टाई होने पर मेरिट कैसे तय होगी ?

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो निम्न क्रम में मेरिट निर्धारित की जाएगी :

  • UPSC CSE-2024 Main Examination में अधिक अंक वाला उम्मीदवार।
  • अधिक आयु वाला उम्मीदवार।
  • जिसने आवश्यक डिग्री पहले प्राप्त की हो।
  • नाम के वर्णानुक्रम (Alphabetical Order) के आधार पर।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यार्थी हस्ताक्षर
  • 10वीं प्रमाण पत्र
  • स्नातक की डिग्री
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • UPSC CSE-2024 संबंधित विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

CSIR ASO Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले सीएसआईआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “भर्ती” सेक्शन में ASO Vacancy 2026 लिंक खोले।
  3. अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक संबंधित जानकारी दर्ज करें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज की कॉपी अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
  8. फाइनल सबमिट करके अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट रख लें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी दस्तावेज पहले से स्कैन करके रखें।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण सही भरें।
  • आवेदन जमा करने के बाद विवरण दोबारा जांच लें।
  • CPT और Document Verification के लिए मूल दस्तावेज सुरक्षित रखें।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें क्योंकि भर्ती से जुड़ी सूचना इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएगी।

CSIR ASO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top