NaukariResult

UP Police Constable Result 2026 : घोषित, कुल 76,184 अभ्यर्थी हुए अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट, यहाँ से देखें रिजल्ट लिंक और अगली प्रक्रिया

Last Updated on 01/08/2026 1:54 अपराह्न by Prashant Shahi

UP Police Constable Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश पुलिस विभाग में 32,679 कांस्टेबल पदों योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 08, 09 और 10 जून 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक कराया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, उन्हें आगे शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।

लेटेस्ट अपडेट : कुल 76,184 अभ्यार्थी हुए शॉर्टलिस्ट

यूपीपीआरपीबी नें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 को 31 जुलाई 2026 को जारी कर दिया हैं, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

जबकि परीक्षा में कुल 21,92,236 अभ्यर्थी शामिल हुए थे ,अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आगे की प्रक्रिया से जुडी अपडेट के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

UP Police Constable Result 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नामपुलिस कांस्टेबल
कुल पद32,679
परीक्षा तिथि08, 09 एवं 10 जून 2026
रिजल्ट जारी31 जुलाई 2026
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी21,92,236
सफल अभ्यर्थी76,184
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

UP Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

  1. UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर अथवा मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट PDF दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचना चाहिए—

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • पिता का नाम
  • चयन स्थिति (Qualified/Not Qualified)
  • अगले चरण के लिए पात्रता

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थी को भर्ती बोर्ड के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

UP Police Constable Recruitment 2026 में अंतिम चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा—

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • अंतिम मेरिट सूची

अंतिम मेरिट में केवल वही उम्मीदवार शामिल होंगे जो सभी चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करेंगे।

कटऑफ को लेकर क्या है स्थिति ?

रिजल्ट जारी होने के साथ सफल अभ्यर्थियों की सूची घोषित की गई है। विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ अंक भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित चयन मानकों के अनुसार तय किए गए हैं। वास्तविक कटऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे—

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • कुल रिक्तियां
  • कुल अभ्यर्थियों की संख्या
  • विभिन्न श्रेणियों का प्रदर्शन

सफल उम्मीदवार अभी क्या करें ?

यदि आपका नाम चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल है, तो आपको अभी से अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

  • सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें।
  • दस्तावेजों की फोटोकॉपी सुरक्षित रखें।
  • शारीरिक परीक्षण के लिए नियमित दौड़ एवं फिटनेस अभ्यास करें।
  • भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली नई सूचना पर लगातार नजर रखें।
  • PST, DV और PET की तिथि घोषित होने पर समय से उपस्थित हों।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

अगले चरण में सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—

  • हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट अंकपत्र
  • स्नातक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • प्रवेश पत्र
  • रिजल्ट की प्रति
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा ?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट सूची में स्थान मिलेगा। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने दस्तावेज तैयार रखने और शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल परीक्षण (यदि लागू हो)
  • अंतिम मेरिट सूची जारी
  • चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया

UP Police Constable Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *