Exam UpdateShiksha

NEET PG Admit Card 2026 : आउट, ऐसे करें डाउनलोड, 30 अगस्त को होगी परीक्षा, देखें जरूरी दस्तावेज और निर्देश

Last Updated on 26/08/2026 10:21 AM by Prashant Shahi

NEET PG Admit Card 2026 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दर्ज व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम एवं अन्य जरूरी निर्देशों की जांच कर सकते हैं।

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। इसलिए अब उम्मीदवारों के लिए केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें परीक्षा केंद्र की लोकेशन पहले से जांचने, जरूरी दस्तावेज तैयार रखने और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।

NEET PG Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आज 25 अगस्त 2026 को NBEMS की ओर से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। NEET PG 2026 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी स्पष्ट प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए इसकी आवश्यकता होगी।

NEET PG Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामNEET PG 2026
आयोजन संस्थानेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज
एडमिट कार्ड जारी25 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख30 अगस्त 2026
परीक्षा मोडकंप्युटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
परीक्षा शिफ्टएक शिफ्ट
आधिकारिक वेबसाइटnatboard.edu.in

NEET PG एडमिट कार्ड 2026 : डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों द्वारा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

NEET PG Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना NEET PG 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब NEET PG 2026 से संबंधित सेक्शन या लॉगिन पर जाएं।
  3. अपने “यूजर आईडी और पासवर्ड” लॉगिन जानकारी को दर्ज करें।
  4. लॉगिन के बाद NEET PG Admit Card डाउनलोडविकल्प चुनें।
  5. अब स्क्रीन पर दिए एडमिट कार्ड में अपनी सभी जानकारी को जांचें।
  6. एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

लॉगिन क्रेडेंशियल भूलने की स्थिति में उम्मीदवार “अभ्यर्थी लॉगिन” में उपलब्ध Forgot User ID/Password विकल्प के माध्यम से उन्हें रिकवर करने की प्रक्रिया अपना सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले क्या चेक करें ?

NEET PG एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे बिना जांचे सीधे प्रिंट न करें। उम्मीदवारों को विशेष रूप से इन जानकारियों को चेक करना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • NEET PG रौल नंबर
  • एप्लीकेशन आईडी
  • जन्म तिथि & श्रेणी
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • सेंटर कोड
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • प्रवेश का अंतिम समय
  • परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश

यदि किसी महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को अंतिम समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए और NBEMS के आधिकारिक संपर्क माध्यम से समस्या की जानकारी देनी चाहिए।

NEET PG 2026 परीक्षा कब और कितने बजे होगी ?

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और प्रवेश संबंधी निर्देशों को जरूर जांच लें।

  • परीक्षा तिथि : 30 अगस्त 2026
  • परीक्षा का दिन : रविवार
  • परीक्षा समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • परीक्षा अवधि : 3 घंटे 30 मिनट
  • परीक्षा मोड : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • महत्वपूर्ण : एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों को अंतिम मानें।

NEET PG Exam Pattern 2026 में क्या बदला है ?

NEET PG 2026 के परीक्षा पैटर्न में नवीनतम जानकारी के अनुसार परीक्षा में पहले के 200 प्रश्नों के बजाय 180 MCQ प्रश्न होंगे। कुल परीक्षा अवधि 210 मिनट रहेगी और पेपर को पांच अलग-अलग टाइम-बाउंड सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन समय समाप्त होने के बाद उसमें वापस जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • परीक्षा मोड : Computer Based Test (CBT)
  • कुल प्रश्न : 180 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • कुल अंक : 720 अंक
  • कुल समय : 210 मिनट
  • कुल सेक्शन : 5 सेक्शन
  • प्रत्येक सेक्शन में : 36 प्रश्न
  • प्रत्येक सेक्शन का समय : 42 मिनट
  • सही उत्तर : +4 अंक
  • गलत उत्तर : -1 अंक
  • प्रश्न छोड़ने पर : कोई अंक नहीं कटेगा

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने सरह लेकर जानें होंगे।

  1. NEET PG Admit Card की स्पष्ट प्रिंट कॉपी
  2. वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  3. एडमिट कार्ड में मांगी गई फोटो/अन्य दस्तावेज
  4. आवश्यक पंजीकरण सर्टिफिकेट की कॉपी, यदि निर्देश में मांगी गई हो

NEET PG 2026 Exam Day पर किन गलतियों से बचें ?

परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी होने के कारण उम्मीदवारों को अब अनावश्यक जोखिम लेने से बचना चाहिए।

  • एडमिट कार्ड को अंतिम दिन में डाउनलोड करना।
  • एडमिट कार्ड पर केंद्र पता और रिपोर्टिंग समय नहीं देखना।
  • केवल मोबाइल में एडमिट कार्ड की PDF लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना।
  • अपना मूल फोटो पहचान पत्र को घर पर ही छोड़ देना।
  • परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का रूट पहले से न देखना।
  • सोशल मीडिया पर वायरल किसी बदलाव को आधिकारिक सूचना मान लेना।

NBEMS ने किसी भी भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने और आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी व पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से लगभग 60 मिनट पहले पहुंचें
  • अपना फोटो और मेडिकल रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज साथ रखें।
  • मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग एवं अन्य स्टेशनरी न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन तथा सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।

NEET PG Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *