Admit CardNaukari

AIIMS NORCET Admit Card 2026 : आउट, 12 सितंबर को परीक्षा, अब क्या करें ? पूरी जानकारी यहां

Last Updated on 10/09/2026 1:14 PM by Prashant Shahi

AIIMS NORCET Admit Card 2026 : अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने NORCET 11 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AIIMS NORCET 11 के लिए आवेदन किया है, उनके लिए अब परीक्षा की तैयारी का अंतिम चरण शुरू हो गया है। NORCET 11 की परीक्षा 12 सितंबर 2026 को CBT मोड में आयोजित होगी।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को हॉल टिकट की जानकारी जांचने, परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना बनाने और जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए सीमित समय बचा है। खासकर जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में है, उनके लिए अब केवल रिवीजन नहीं, बल्कि परीक्षा दिन की प्लैनिंग भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Latest Update : NORCET 11 Admit Card 2026

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 11) के लिए हॉल टिकट डाउनलोड लिंक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 सितंबर 2026 से सक्रिय हो गया है। 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले परीक्षा शहर की जानकारी 03 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिल सके। अभ्यर्थी अब कॉल लेटर में नाम, रॉल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जांचें। परीक्षा के दिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुचें।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामनर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा
आयोजन संस्थाअखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
विज्ञापन संख्या103/2026
कुल पद2,218
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर
हॉल टिकट जारी की तिथि09 सितंबर 2026
Stage-I परीक्षा12 सितंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटaiimsexams.ac.in

NORCET 11 Admit Card 2026 : डाउनलोड लिंक

अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए केवल AIIMS की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा। नीचे दिए लिंक से अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

किसी अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट या थर्ड-पार्टी लिंक से लॉगिन करने से बचें। हॉल टिकर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल को प्राथमिक स्रोत रखना सबसे सुरक्षित तरीका है।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सामान्यतः सरल है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पोर्टल पर “रिक्रूटमेंट” सेक्शन में “NORCET” लिंक खोलें।
  3. एडमिट कार्ड/कैंडिडेट लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को ध्यान से दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए NORCET 11 हॉल टिकट लिंक को खोलें।
  6. अब एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  7. परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी चेक करें ?

अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार जल्दबाजी में केवल परीक्षा केंद्र देखकर उसे बंद न करें। बल्कि इनमें दर्ज इन जानकारियों को एक-एक वेरीफाई करे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • कैंडिडेट आईडी/रॉल नंबर
  • जन्मतिथि
  • श्रेणी & लिंग
  • फोटोग्राफ
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तिथि & समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश
  • पहचान संबंधित जानकारी, यदि दर्ज हो

अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो इसे परीक्षा वाले दिन तक टालना उचित नहीं है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक माध्यम से समय रहते संपर्क करके सुधार करवाने की सलाह दी जाती रही है।

AIIMS NORCET 11 परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग

AIIMS NORCET 11 नर्शिंग ऑफिसर की स्टेज -I परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट में दी गई समय और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

  • परीक्षा तिथि : 12 सितंबर 2026
  • परीक्षा मोड : CBT (ऑनलाइन)
  • शिफ्ट : हॉल टिकट के अनुसार
  • रिपोर्टिंग टाइम : कॉल लेटर में निर्धारित

परीक्षा के लिए कौन-कौन सी चीजें तैयार रखें ?

अभ्यर्थी परीक्षा के दिन निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाए।

  • NORCET 11 हॉल टिकट का स्पष्ट प्रिंटआउट
  • कॉल लेटर में मांगा गया मूल पहचान पत्र
  • पासवर्ड आकार की फोटो
  • परीक्षा संबंधी अन्य अनिवार्य दस्तावेज
  • आवश्यक स्टेशनरी, यदि परीक्षा निर्देशों में अनुमति हो

किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में बिना हॉल टिकट एवं मूल पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए इन दस्तावेजों को अपने साथ लें जाना अनिवार्य हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?

अगर AIIMS NORCET 11 हॉल टिकट डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, तो घबराने के बजाय ये तरीके अपनाएं।

  • अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दोबारा जांचें।
  • इंटरनेट कनेक्शन स्थिर है या नहीं यह देखें।
  • ब्राउज़र को रिफ्रेश करके दोबारा प्रयास करें।
  • दूसरे ब्राउज़र या डिवाइस से लॉगिन करें।
  • कुछ समय बाद पुनः डाउनलोड करने का प्रयास करें।
  • समस्या बनी रहने पर हेल्पडेस्क/कांटेक्ट से संपर्क करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति से लॉगिन डिटेल साझा न करें।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित निर्देशों का पालन अवश्य करें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचें।
  • कॉल लेटर व मूल पहचान पत्र जरूर साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांचकर यात्रा की योजना बनाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर केवल अनुमानित सामान ही लेकर जाएं।
  • किसी भी अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा से पहले सभी निर्देशों को पढ़कर उनका पालन करें।
  • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल न करें।
  • गेट बंद होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

AIIMS NORCET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *