Airforce Agniveer Answer Key 02/2027 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड एवं 28 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Last Updated on 27/09/2026 7:01 AM by Prashant Shahi
Airforce Agniveer Answer Key 2026 : भारतीय वायुसेना के अग्निवीरवायु इन्टेक 02/2027 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अब अपने प्रदर्शन की जांच करने का चरण शुरू हो गया है। वायुसेना ने लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र और प्रतिक्रिया पत्रक देखकर दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 22 एवं 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी के आधार पर अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के साथ यह जांच सकते हैं कि किन प्रश्नों के उत्तर सही या गलत हुए हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो उसके लिए निर्धारित अवधि में आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया गया है।
एयरफोर्स अग्निवीर उत्तर कुंजी 2026 : आपत्ति लिंक सक्रीय
भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी अधिकारिक पोर्टल पर 26 सितंबर 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। अधिकारिक समय-सारणी के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी 26 सितंबर सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करना जरूरी है, क्योंकि अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर वास्तविक आपत्ति है, उन्हें आवश्यक आधार के साथ तय समय के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करनी चाहिए।
Airforce Agniveer Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती का नाम | अग्निवीर वायु भर्ती 02/2027 |
| संस्था का नाम | भारतीय वायुसेना |
| परीक्षा कि तिथि | 22 एवं 23 सितंबर 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी की तिथि | 26 सितंबर 2026 |
| आपत्ति शुरू की तिथि | 26 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे |
| आपत्ति की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे |
| आप्ति का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianairforce.nic.in |
उत्तर कुंजी से अभ्यर्थी को क्या पता चलेगा ?
उत्तर कुंजी परीक्षा के बाद अभ्यर्थी को अपनी स्थिति समझने का अवसर देती है। अभ्यर्थी अपनी प्रतिक्रिया पत्रक में दिए गए उत्तरों को आधिकारिक उत्तरों से मिलाकर यह देख सकता है कि कितने उत्तर सही और कितने गलत हैं।
- आंसर की से प्रत्येक प्रश्न का आधिकारिक उत्तर जांच सकेंगे।
- परीक्षा में अपने द्वारा चुना गया विकल्प देख सकेंगे।
- दोनों उतर की तुलना से प्रदर्शन समझ सकेंगे।
- सही-गलत उत्तरों के आधार पर संभावित अंक निकाल सकेंगे।
- गलत लग रहे उत्तर या प्रश्न की पहचान कर सकेंगे।
- संभावित प्रदर्शन के अनुसार आगे की तैयारी तय कर सकेंगे।
सलाह : केवल संभावित अंक देखकर चयन मानकर न चलें। पहले प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी का ध्यानपूर्वक मिलान करें और वास्तविक आपत्ति होने पर निर्धारित समय में ही चुनौती दर्ज करें।
Airforce Agniveer Answer Key 2026 : कैसे देखें ?
उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत प्रतिक्रिया पत्रक अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। उत्तर कुंजी देखने के लिए सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है —
- सबसे पहले वायु सेना की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
- अग्निवीरवायु इनटेक 02/2027 से संबंधित लिंक को खोलें।
- अब पोर्टल पर “अभ्यर्थी लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- “उत्तर कुंजी व प्रतिक्रिया पत्रक” से संबंधित विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक देखें।
- उत्तरों का मिलान करने के बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
उतर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक की प्रति सुरक्षित रखें, क्योंकि आपत्ति दर्ज करते समय इनकी आवश्यकता पड़ सकती है।
संभावित अंक का अनुमान कैसे लगाएं ?
उत्तर कुंजी का सबसे उपयोगी इस्तेमाल संभावित अंक का अनुमान लगाने में किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या निकालनी होगी और फिर परीक्षा के लिए निर्धारित अंक योजना के अनुसार गणना करनी होगी।
अंक योजना के अनुसार सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती और छोड़े गए प्रश्न पर 0 अंक मिलते हैं।
सूत्र : संभावित अंक = सही उत्तर × 1 − गलत उत्तर × 0.25
उदाहरण : 60 सही और 10 गलत होने पर 60 − 2.50 = 57.50 अंक होंगे।
यह केवल संभावित वास्तविक अंक है; आगे की शॉर्टलिस्टिंग के लिए सामान्यीकृत अंक लागू किए जाते हैं। इसलिए संभावित अंक को केवल अपनी तैयारी और आगे की स्थिति समझने के लिए इस्तेमाल करें।
आपत्ति दर्ज करने से पहले इन बातों की जांच करें ?
उत्तर कुंजी को देखकर तुरंत आपत्ति दर्ज करने के बजाय पहले कुछ जरूरी जांच कर लेना बेहतर है।
- प्रश्न को दोबारा ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अपनी प्रतिक्रिया और उत्तर कुंजी का मिलान करें।
- प्रश्न संख्या सही होने की पुष्टि करें।
- सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण जांचें।
- आपत्ति के कारण को स्पष्ट रखें।
- निर्धारित शुल्क और प्रक्रिया की जानकारी देखें।
- अंतिम समय सीमा से पहले आपत्ति दर्ज करें।
केवल अनुमान या असहमति के आधार पर आपत्ति न करें। ठोस आधार मिलने पर ही चुनौती दर्ज करना उचित है।
Airforce Agniveer Answer Key 2026 : आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अभ्यार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके गलत प्रश्न या उतरों के विरुद्ध आप्ति दर्ज कर सकते हैं।
- पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अभ्यर्थी लॉगिन करें।
- अब इनटेक 02/2027 से संबंधित आपत्ति लिंक खोलें।
- जिस प्रश्न/उतर पर आपत्ति है, उसकी सही संख्या को चुनें।
- अपनी प्रतिक्रिया एवं आधिकारिक उत्तर को ध्यान से मिलाएं।
- आपत्ति का उचित कारण एवं आवश्यक प्रमाण दर्ज करें।
- मांगी गई आपत्ति शुल्क का भुगतान करके आवेदन जमा करें।
- आप्ति जमा करने के बाद उसकी पुष्टि या रसीद सुरक्षित रख लें।
सलाह : अभ्यार्थी अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे से पहले अपनी आप्ति दर्ज करें।
उत्तर कुंजी के बाद आगे क्या होगा ?
अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों का निर्धारण होगा और पात्र अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, अनुकूलन क्षमता परीक्षण, चिकित्सकीय जांच और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। इसके बाद प्रदर्शन, राज्यवार कटऑफ, रिक्तियों एवं चिकित्सा योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
Airforce Agniveer Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
