Rajasthan Police SI Result 2026 : पीईटी में 4,019 अभ्यर्थी हुए सफल, देखें इंटरव्यू से पहले क्या करना होगा ?
Last Updated on 16/09/2026 2:43 PM by Prashant Shahi
Rajasthan Police SI Result 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का परिणाम और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अगले चरण के लिए अपनी चयन की स्थिति देख सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,015 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 03 से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था और अब उस चरण के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया गया है।
RPSC SI Result 2026 : हुआ घोषित
आरपीएससी ने 15 सितंबर 2026 को सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए पीईटी के बाद इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इस भर्ती के 1,015 पदों के लिए लिखित परीक्षा 5 व 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी। और लिखित परीक्षा के रिजल्ट में 20,798 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए योग्य घोषित किया गया था।
आयोग द्वारा जारी परिणाम में कटऑफ अंक भी उपलब्ध कराए गए हैं, अभ्यर्थी केवल अपना अनुक्रमांक देखने के बजाय संबंधित कटऑफ को भी ध्यान से जांचें। साथ ही, साक्षात्कार की तारीख, प्रवेश-पत्र, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देशों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आगामी आधिकारिक सूचना देखते रहना जरूरी है।
Rajasthan Police SI PET Result 2026 : यहाँ क्लिक करें
Rajasthan Police SI Result 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती संस्था | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर |
| कुल पद | 1015 |
| भर्ती वर्ष | 2025 |
| लिखित परीक्षा | 05 एवं 06 अप्रैल 2026 |
| शारीरिक दक्षता परीक्षा | 03 अगस्त से 13 अगस्त 2026 |
| शारीरिक परीक्षा रिजल्ट | 15 सितंबर 2026 |
| अगला चरण | साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police SI Result 2026 : रिजल्ट कैसे देखें ?
अभ्यर्थी अपना परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। परिणाम जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें —
- सबसे पहले आरपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज पर “परिणाम या समाचार” वाले अनुभाग में जाएं।
- अब “RPSC SI PET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF में अपनी श्रेणी के अनुसार सूची में अनुक्रमांक खोजें।
- मोबाइल में सर्च सुविधा से अनुक्रमांक डालकर परिणाम जांचें।
- भविष्य के लिए परिणाम पीडीएफ़ की प्रति को सुरक्षित रखें।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम सूचना उपलब्ध है, इसलिए अभ्यर्थी अनधिकृत स्रोतों के बजाय इसी सूची को अंतिम आधार मानें।
अब राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती में आगे क्या होगा ?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आगामी सूचना के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि, प्रवेश-पत्र, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देश आयोग की आधिकारिक सूचना के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया अंतिम चयन की ओर बढ़ेगी।
कटऑफ अंक कितना रहा ?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम एवं कटऑफ पीडीएफ के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों की कटऑफ इस प्रकार है।
गैर-अनुसूचित क्षेत्र की कटऑफ
| वर्ग | पुरुष | महिला |
|---|---|---|
| सामान्य | 298.12 | 246.15 |
| अनुसूचित जाति | 244.04 | सभी योग्य |
| अनुसूचित जनजाति | 278.52 | 227.27 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 298.12 | 246.15 |
| अति पिछड़ा वर्ग | 298.12 | 239.50 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 298.12 | 246.15 |
इसके अलावा पूर्व सैनिक वर्ग की कटऑफ सामान्य, OBC और EBC के लिए 237.81, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 231.06 अंक है। वही, एससी और एसटी वर्ग में निर्धारित न्यूनतम अर्हता प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी योग्य माने गए हैं।
महत्वपूर्ण : अनुसूचित क्षेत्र के कुछ वर्गों में आयोग ने कटऑफ के स्थान पर “सभी योग्य अभ्यर्थी” या “उपलब्ध नहीं” जैसी स्थिति दर्ज की है। इसलिए इन वर्गों के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र वाली कटऑफ अंक लागू नहीं होगी।
परिणाम में अनुक्रमांक नहीं है तो क्या करें ?
यदि अभ्यर्थी का अनुक्रमांक परिणाम सूची में नहीं है, तो सबसे पहले घबराने के बजाय आयोग द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम और संबंधित सूचना को पूरा पढ़ना चाहिए।
संभावित स्थिति समझने के लिए इन बातों की जांच करें —
- अपना अनुक्रमांक सही तरीके से खोजें।
- परिणाम की सही भर्ती और सही वर्ष वाली सूची खोलें।
- शारीरिक परीक्षा से संबंधित सूचना को पढ़ें।
- यदि अलग से अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई हो तो उसे भी देखें।
- किसी भी आपत्ति या स्पष्टीकरण की व्यवस्था आयोग की सूचना में जांचें।
सोशल मीडिया या अनधिकृत सूची के आधार पर परिणाम को अंतिम न मानें। अंतिम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना को ही आधार बनाना चाहिए।
इंटरव्यू से पहले क्या करना होगा ?
शारीरिक परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए 4,019 अभ्यर्थी अस्थायी रूप से योग्य घोषित किए गए हैं। अब योग्य अभ्यर्थियों को पोर्टल से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। आवेदन पत्र की दो प्रतियां आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियों के साथ 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में जमा करनी होंगी।
आयोग द्वारा दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी। पात्रता पूरी नहीं होने पर अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को आगे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक सूचना देखते रहें।
Rajasthan Police SI Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
