ResultNaukari

IOB Apprentice Result 2026 : घोषित, अभी करें अपना रिजल्ट चेक, जानें नाम आने के बाद आगे क्या होगा ?

Last Updated on 16/09/2026 11:09 AM by Prashant Shahi

IOB Apprentice Result 2026 : इंडियन ओवरसीज़ बैंक ने अप्रेंटिस के कुल 750 पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी घोषित दिया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा 02 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। बैंक ने रिक्तियों, अभ्यर्थियों की पात्रता और परीक्षा प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की राज्यवार अस्थायी चयन सूची जारी की है।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने संबंधित राज्य की सूची में नाम देखकर आगे की स्थिति समझ सकते हैं।अब अभ्यर्थियों के लिए केवल अपना नाम देखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह समझना भी जरूरी है कि सूची में नाम आने के बाद अगला चरण क्या होगा और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस रिजल्ट 2026 : घोषित

इंडियन ओवरसीज़ बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित परिणाम सूचना उपलब्ध हो गया है। बैंक की वेबसाइट पर 750 पदों वाली अप्रेंटिस भर्ती और 02 अगस्त 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ी जानकारी प्रकाशित की गई है। अब अभ्यर्थियों को अपनी चयन स्थिति जांचने के साथ आगे निर्धारित प्रक्रिया पर ध्यान देना होगा।

बैंक की भर्ती व्यवस्था में परिणाम के बाद पात्र अभ्यर्थियों की आगे की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं महत्वपूर्ण रहती हैं।इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, उन्हें बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संबंधित सूची को ध्यान से देखना चाहिए और अपने नाम के साथ दी गई जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए।

IOB Apprentice Result 2026 : यहाँ क्लिक करें

IOB Apprentice Result 2026 : मुख्य जानकारी

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाइंडियन ओवरसीज़ बैंक
परीक्षा का नामइंडियन ओवरसीज़ बैंक अप्रेन्टिस परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याHRDD/APPR/01/2026-27
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद750
परीक्षा की तिथि02 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि15 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.iob.in

IOB Apprentice Result 2026 : अपना परिणाम कैसे देखें ?

परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को किसी अनधिकृत वेबसाइट पर निर्भर रहने के बजाय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना और संलग्न चयन सूची को देखना चाहिए।

  1. इंडियन ओवरसीज़ बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर भर्ती या करियर से संबंधित भाग में जाएं।
  3. अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 से संबंधित परिणाम सूचना खोलें।
  4. अब उसके साथ दी गई राज्यवार चयन सूची को खोलें।
  5. अपनी संबंधित राज्य की सूची में नाम या पंजीकरण विवरण खोजें।
  6. सूची में नाम मिलने पर अगली प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ध्यान से देखें।
  7. परिणाम और सूचना की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

बैंक ने आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन की तारीख और समय संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार दिया गया है तथा चयनित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी जानकारी भेजी जाएगी।

रिजल्ट में अभ्यर्थी इन विवरणों को अवश्य जांचें।

परिणाम देखते समय अभ्यर्थी केवल अपना नाम ही न देखें, बल्कि सूची में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से मिलाएं। इससे आगे की प्रक्रिया में गलती की संभावना कम होगी।

  • अपना नाम और पंजीकरण संख्या जांचें।
  • अपनी राज्य और श्रेणी मिलाएं।
  • अपनी चयन की स्थिति देखें।
  • दस्तावेज सत्यापन की तारीख व स्थान देखें।
  • बैंक द्वारा जारी किए गए निर्देश पढ़ें।
  • अगली प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

परिणाम में नाम आने के बाद क्या होगा ?

भर्ती सूचना के अनुसार अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। स्थानीय भाषा की परीक्षा भी दस्तावेज सत्यापन के दौरान होगी, यदि दसवीं या बारहवीं में संबंधित भाषा पढ़ने का प्रमाण नहीं है। इसके बाद पात्रता सत्यापन और चिकित्सकीय जांच पूरी होने पर अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या तैयार रखें ?

बैंक के मूल अधिसूचना के अनुसार दस्तावेज सत्यापन या इंटरव्यू के समय अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वयं प्रमाणित प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी। अभ्यर्थी निम्न दस्तावेज रखें तैयार –

  • जन्मतिथि/दसवीं का प्रमाण पत्र
  • स्नातक की अंकतालिका व प्रमाण पत्र
  • मूल फोटो पहचान प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
  • स्थानीय भाषा का प्रमाण
  • आवेदन पत्र की फोटो कॉपी
  • बैंक की ओर से प्राप्त सूचना या बुलावा पत्र

महत्वपूर्ण : इनमें जन्मतिथि, पहचान, शैक्षणिक योग्यता और आरक्षित वर्ग से जुड़े दस्तावेज प्रमुख हैं। दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण में अंतर होने पर परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी दस्तावेजों का मिलान कर लेना जरूरी है।

अगर सूची में नाम नहीं है तो क्या करें ?

यदि अभ्यर्थी का नाम अस्थायी चयन सूची में नहीं है, तो सबसे पहले सूची को ध्यान से दोबारा जांचना चाहिए। राज्य और श्रेणी के अनुसार चयन सूची जारी होने के कारण सही राज्य की सूची देखना जरूरी है। बैंक ने स्पस्ट किया हैं कि भर्ती प्रक्रिया में राज्यवार प्रतीक्षा सूची रखी जाएगी और गैर-जुड़ने की स्थिति में पात्र अभ्यर्थियों को उपलब्धता के अनुसार अवसर दिया जा सकता है।

IOB Apprentice Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *