AFCAT Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, 08 अगस्त को होगी परीक्षा, यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और एग्जाम डे गाइड
Last Updated on 06/08/2026 10:10 पूर्वाह्न by Prashant Shahi
AFCAT Admit Card 02/2026 : भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2026 का एडमिट कार्ड अधिकारिक पोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने AFCAT 02/2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में 08 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एवं वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 02/2026 : प्रवेश पत्र जारी
भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित AFCAT 02/2026 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 05 अगस्त 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा 08 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, पहचान संबंधी विवरण और अन्य निर्देशों को पहले से ध्यानपूर्वक जांच लें।
AFCAT Admit Card 02/2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोजन संस्था का नाम | भारतीय वायु सेना |
| परीक्षा | एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 |
| प्रवेश सत्र | 02/2026 |
| कुल पद | 379 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 05 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 08 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | afcat.edcil.co.in |
AFCAT Admit Card 02/2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड करें।
- सबसे पहले आधिकारिक AFCAT पोर्टल खोलें।
- AFCAT 02/2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- Registered Email ID और Password दर्ज करें।
- अब Captcha Code ko भरकर Login करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड की सभी जानकारी जांचें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।
- भविष्य के उपयोग और परीक्षा के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचें ?
अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य मिलाएं।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- जन्मतिथि
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं ?
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।
- AFCAT 02/2026 प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
- पारदर्शी पानी की बोतल (यदि अनुमति हो)
परीक्षा केंद्र पर क्या न ले जाएं ?
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुएं बिल्कुल न ले जाएं।
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
- नोट्स
- किताबें
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- किसी भी प्रकार का संचार उपकरण
परीक्षा से पहले उम्मीदवार क्या तैयारी करें ?
- एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें।
- परीक्षा केंद्र का रूट पहले देख लें।
- आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
- पर्याप्त नींद लें।
- परीक्षा समय से पहले पहुंचें।
- अंतिम समय में नए विषय पढ़ने से बचें।
- महत्वपूर्ण फार्मूले और नोट्स दोहराएं।
- सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें।
परीक्षा के बाद क्या होगा ?
AFCAT लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में विभिन्न मनोवैज्ञानिक, समूह तथा व्यक्तिगत परीक्षण आयोजित किए जाते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का वायु सेना में अंतिम चयन मेरिट सूची और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
परीक्षा वाले दिन महत्वपूर्ण निर्देश
- रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
- Admit Card और Photo ID साथ रखें।
- परीक्षा केंद्र के निर्देशों का पालन करें।
- सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
- अंतिम समय की जल्दबाजी से बचें।
- गलत जानकारी मिलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
- ड्रेस कोड संबंधी निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र न छोड़ें।
AFCAT Admit Card 02/2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
