Allahabad High Court Vacancy 2026 : आरओ, एआरओ, व सीए के पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 03/06/2026 4:20 AM by Prashant Shahi

Allahabad High Court Vacancy 2026 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की गई हैं। इस भर्ती से आरओ, एआरओ, व सीए के 543 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इलाहाबद हाई कोर्ट में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जून 2026 से शुरू होकर 21 जून तक चलेगी। स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान, स्थायी सरकारी नौकरी और न्यायिक सेवा में करियर बनाने का मौका मिलेगा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2026 : आवेदन शुरू

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट में विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत आरओ, एआरओ और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक आज 01 जून 2026 से सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। अभ्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Allahabad High Court Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाइलाहाबाद उच्च न्यायालय
पद का नामसमीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर सहायक
कुल पद543
आयु सीमा21 – 35 वर्ष
योग्यतास्नातक, डिप्लोमा
आवेदन प्रारंभ की तिथि01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटallahabadhighcourt.in

रिक्तियों का विवरण

इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 543 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिनमें समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के पद शामिल हैं। उम्मीदवार पद अनुसार रिक्तियों की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

पद का नामकुल रिक्तियाँ
समीक्षा अधिकारी (RO)138
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)380
कंप्यूटर सहायक (CA)25
कुल पद543

शैक्षणिक योग्यता

इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ, एआरओ भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर योग्यता और टाइपिंग कौशल भी अनिवार्य हैं। अभ्यार्थी योग्यता सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

  • किसी मान्यता प्राप्त विधि विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
  • कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा या सीसीसी/ओ लेवल प्रमाणपत्र।
  • कंप्यूटर संचालन, वर्ड प्रोसेसिंग एवं डेटा एंट्री का ज्ञान।
  • न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग दक्षता आवश्यक।

आयु सीमा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा अधिसूचना के अनुसार आयु की गणना निर्धारित कट-ऑफ तिथि 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है। जो निम्नलिखित प्रकार से हैं :

  • समीक्षा अधिकारी (RO) : 21 से 35 वर्ष।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) : 21 से 35 वर्ष।
  • कंप्यूटर सहायक (CA) : 18 से 35 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
आरओ21 वर्ष35 वर्ष
एआरओ21 वर्ष35 वर्ष
कंप्यूटर असिस्टेंट18 वर्ष35 वर्ष

आवेदन शुल्क

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी₹1200/- रूपये
उत्तर प्रदेश के ईडब्लूएस/एससी/एसटी अभ्यार्थी₹1000/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा।

  • लिखित परीक्षा : पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर ज्ञान और पद से संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की प्रारंभिक योग्यता का मूल्यांकन इसी चरण में किया जाएगा।
  • कंप्यूटर दक्षता/टाइपिंग टेस्ट : आरओ, एआरओ और कंप्यूटर सहायक पदों के लिए कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री और टाइपिंग क्षमता की जांच की जाएगी। इस चरण का उद्देश्य उम्मीदवार की व्यावहारिक कंप्यूटर स्किल्स का परीक्षण करना है।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरणों में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : सभी चरणों में प्राप्त अंकों, प्रदर्शन के आधार और पात्रता की जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा।

वेतनमान

इलाहाबाद हाई कोर्ट में आरओ, एआरओ और कंप्यूटर सहायक पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतनमान और विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) तथा अन्य अनुमन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। यह भर्ती वेतन और करियर ग्रोथ दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर है।

पदपे लेवलवेतनमान
समीक्षा अधिकारीलेवल-8₹47,600 – ₹1,51,100
सहायक समीक्षा अधिकारीलेवल-7₹44,900 – ₹1,42,400
कंप्यूटर सहायकलेवल-4₹25,500 – ₹81,100

Allahabad High Court Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :

  1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  2. अब RO, ARO, CA Recruitment 2026 लिंक खोलें।
  3. नया पंजीकरण करके अपना लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  4. लॉगिन आईडी से लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भरें।
  5. फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. अब आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री
  • कंप्यूटर योग्यता प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो & हस्ताक्षर
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

इस भर्ती में आवेदन क्यों करें ?

इलाहाबाद हाई कोर्ट देश की प्रतिष्ठित न्यायिक संस्थाओं में से एक है। यहां नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उच्च वेतन, नौकरी की सुरक्षा, पदोन्नति के अवसर और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलता है। 543 पदों की बड़ी संख्या के कारण प्रतियोगिता तो होगी, लेकिन योग्य अभ्यर्थियों के लिए चयन की संभावना भी अधिक मानी जा रही है। खासकर RO और ARO जैसे पद प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे करियर ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर रहती हैं।

Allahabad High Court Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top