UKPSC PCS Final Result 2026 : पीसीएस परीक्षा का अंतिम चयन सूची घोषित, यहां देखें मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 03/06/2026 7:48 AM by Prashant Shahi

UKPSC PCS Final Result 2026 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 189 पदों पर चयनित अभ्यथियों की मेरिट सूची अधिकारिक वेबसाइट पर पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। यूकेपीएससी पीसीएस के चयन प्रक्रिया में शामिल हुए सभी अभ्यार्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट व चयन स्तिथि चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की है।

यूकेपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2026 : घोषित

यूकेपीएससी द्वारा संयुक्त राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का स्कोरकार्ड आज 03 जून 2026 को घोषित किया गया हैं। आयोग ने मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक और प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई 2024 को किया गया था और फिजिकल परीक्षा व इंटरव्यू प्रक्रिया 17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और विभाग आवंटन से संबंधित सूचना जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

UKPSC PCS Final Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामउत्तराखंड संयुक्त राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024
आयोजन संस्थाउत्तराखंड लोक सेवा आयोग
कुल पद189
परीक्षा की तिथि 14 जुलाई 2024
साक्षात्कार की तिथि17 अप्रैल – 21 अप्रैल 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
फाइनल रिजल्ट जारी की तिथि01 जून 2026
अधिकारिक वेबसाइटhttps://psc.uk.gov.in/

फाइनल रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

फाइनल रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं। उम्मीदवार मेरिट सूची PDF को डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक जाँच करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • मेरिट रैंक
  • चयनित सेवा/पद
  • चयन स्थिति
  • आयोग द्वारा जारी आवश्यक निर्देश

UKPSC PCS Final Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें?

जो उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर उपलब्ध “Results” सेक्शन में जाए
  3. UKPSC PCS Final Result 2026″ लिंक क्लिक करें।
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीऍफ़ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  6. भविष्य के लिए पीडीऍफ़ का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयनित उम्मीदवारों को आगे क्या करना होगा ?

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सत्यापन पूरा होने के बाद संबंधित विभागों में पद आवंटन किया जाएगा। इसके पश्चात नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे और उम्मीदवारों को निर्धारित पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मेडिकल फिटनेस दस्तावेज
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां पहले से तैयार रखना उम्मीदवारों के लिए लाभदायक रहेगा।

अंतिम परिणाम घोषणा के बाद करियर अवसर

UKPSC PCS Final Result 2026 में सफल उम्मीदवारों को उत्तराखंड सरकार के विभिन्न प्रशासनिक एवं राजपत्रित पदों पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, वित्त अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी, राज्य कर अधिकारी, सहायक निदेशक तथा अन्य ग्रुप-A और ग्रुप-B पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

इन पदों पर कार्यरत अधिकारी प्रशासनिक निर्णयों, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। साथ ही आकर्षक वेतन, भत्ते, पदोन्नति और दीर्घकालिक करियर ग्रोथ के अवसर भी प्राप्त होते हैं।

UKPSC PCS Final Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

फाइनल रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
फाइनल रिजल्ट नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top