Last Updated on 02/06/2026 5:27 PM by Prashant Shahi
JEE Advanced Result 2026 : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यार्थी अब अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणाम के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक, क्वालिफाइंग स्टेटस भी जारी की गई है, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर यह जान सकते हैं कि वे एडमिशन प्रोसेस के अगले चरण के लिए पात्र हैं या नहीं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के माध्यम से सफल अभ्यार्थियों को आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट : आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026
आईआईटी रुड़की द्वारा आज 01 जून 2026 को JEE Advanced Result 2026 घोषित किया जा चुका हैं। इस वर्ष 17 मई 2026 को आयोजित परीक्षा में कुल 1,79,694 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 56,880 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अभ्यार्थी अब ऑफिसियल पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अब JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 के माध्यम से IIT, NIT, IIIT और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
JEE Advanced Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
| परीक्षा का नाम | आईआईटी जेईई एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| परीक्षा की तिथि | 17 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 01 जून 2026 |
| परीक्षा में शामिल अभ्यार्थी | 1,79,694 |
| कुल सफल हुए अभ्यार्थी | 56,880 |
| आधिकारिक वेबसाइट | jeeadv.ac.in |
JEE Advanced Result 2026 में कितने छात्र हुए सफल ?
इस वर्ष JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए कुल 1,87,389 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 1,79,694 उम्मीदवार दोनों पेपर में शामिल हुए थे। आईआईटी रुड़की द्वारा जारी रिजल्ट अनुसार कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई की है, जो कुल उपस्थित उम्मीदवारों का लगभग 31.65% है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 46,773 पुरुष एवं अन्य श्रेणी के उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
JEE Advanced Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं :
- सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Advanced Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रौल नंबर, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सभी लॉगिन विवरण सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।
- स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक, कैटेगरी रैंक की जांच करें।
- काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- अब आवश्यकता पड़ने पर स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?
JEE Advanced Scorecard 2026 में निम्नलिखित विवरण उपलब्ध होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- श्रेणी (Category)
- विषयवार अंक
- कुल अंक
- ऑल इंडिया रैंक
- कैटेगरी रैंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- कट ऑफ विवरण
JEE Advanced 2026 : टॉपर की जानकरी
IIT JEE Advanced 2026 में बिहार के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 360 अंकों में से 330 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान (AIR 01) प्राप्त किया। उनके बाद कबीर छिल्लर ने 329 अंक के साथ AIR 02 और जतिन चाहर ने 319 अंक हासिल कर AIR 03 पर स्थान बनाया प्राप्त किया हैं।
वहीं, महिला वर्ग में आरोही देशपांडे टॉपर रहीं, जिन्होंने 280 अंक प्राप्त कर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की हैं। इस वर्ष शीर्ष रैंक हासिल करने वाले कई उम्मीदवार IIT Delhi Zone से रहे, जिसने JEE Advanced 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया है।
जेईई एडवांस्ड 2026 कटऑफ अंक
जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम जारी होने के साथ ही क्वालिफाइंग कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। इस वर्ष सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 92 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं OBC-NCL और ईडब्लूएस वर्ग के लिए 82 अंक, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 46 अंक निर्धारित किए गए हैं। कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रैंक सूची में शामिल किया जाता है और वे ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी (JoSAA) काउंसलिंग के माध्यम से IIT प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र बनते हैं।
| श्रेणी | प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक | न्यूनतम कुल अंक |
|---|---|---|
| कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) | 08 | 92 |
| ओबीसी (एनसीएल) | 07 | 82 |
| ईडब्लूएस | 07 | 82 |
| एससी | 04 | 46 |
| एसटी | 04 | 46 |
| दिव्यांग | 04 | 46 |
JEE Advanced Result 2026 के बाद क्या करें ?
रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथारिटी काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण कर अपनी पसंद के आईआईटी, ब्रांच और कोर्स का चयन करना होगा। JoSAA की रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 02 जून 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान मॉक सीट अलॉटमेंट, फाइनल सीट अलॉटमेंट, सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना और दस्तावेज सत्यापन के चरण पूरे करने होंगे। जो अभ्यर्थी IIT के B.Arch कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें AAT (आर्किटेक्चर एप्टीटुड टेस्ट) के लिए भी आवेदन करना होगा।
JEE Advanced Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
