CCI Answer Key 2026 : जारी, उत्तर कुंजी एवं रिस्पांस शीट यहां से करें चेक, तुरंत देखें कितने नंबर आए
Last Updated on 05/09/2026 10:07 AM by Prashant Shahi
CCI Answer Key 2026 : अगर आपने कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीबीटी परीक्षा दी है, तो अब आपके मन में यह सवाल होगा कि आपके कितने उत्तर सही हैं और क्या आपका प्रदर्शन अगले चरण की उम्मीद बनाए रखता है। सीसीआई ने इस भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी उपलब्ध कर दी है।
इस भर्ती में शामिल उम्मीदवारों के लिए यह उतर कुंजी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रिजल्ट आने से पहले ही अपनी परीक्षा का एक व्यावहारिक आकलन किया जा सकता है। इस समय केवल उत्तर कुंजी देखना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि अभ्यर्थी पहले अपने उत्तरों की जांच करके संभावित स्कोर को समझें और जरूरत होने पर आपत्ति की प्रक्रिया पर निर्णय लें।
CCI Various Post Answer Key 2026 : लेटेस्ट अपडेट
सीसीआई उत्तर कुंजी आज 03 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 01 सितंबर 2026 को असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट के 148 पदों के लिए आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी अब अपनी रिस्पांस शीट “यूजर आईडी और पासवर्ड” से CCI पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं।
अब उम्मीदवारों के लिए अगला चरण अपने उत्तरों को आंसर की से मिलाकर प्रदर्शन का आकलन करना है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर संदेह है, तो अब CCI द्वारा उपलब्ध कराई गई आपत्ति प्रक्रिया और समय-सीमा के अनुसार कार्रवाई करनी होगी।
CCI Various Post Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था का नाम | कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया |
| भर्ती | सीसीआई भर्ती 2026 |
| विज्ञापन संख्या | DR/CCI/2026 |
| कुल पद | 148 |
| परीक्षा की तिथि | 01 सितंबर 2026 |
| उतर कुंजी जारी की तिथि | 03 सितंबर 2026 |
| उतर कुंजी का प्रकार | प्रोविजनल |
| आधिकारिक वेबसाइट | cotcorp.org.in |
CCI Answer Key 2026 : कैसे चेक करें ?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी सबसे पहले CCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Recruitment/Careers” सेक्शन खोलें।
- Advt. No DR/CCI/2026 से संबंधित आंसर की लिंक खोजें।
- उत्तर कुंजी/रिस्पांस शीट के “लॉगिन लिंक” पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट बटन दबाएँ।
- डैशबोर्ड में उपलब्ध उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट डाउनलोड करें।
- आवश्यक होने पर आंसर की/रिस्पांस शीट को सेव करके रखें।
रिस्पांस शीट के साथ उत्तर कुंजी क्यों देखें ?
सिर्फ आंसर की देखकर आपको सही उत्तरों का पता चलेगा, लेकिन आपने परीक्षा में कौन-सा विकल्प चुना था, यह रिस्पांस शीट से स्पष्ट होगा। इसलिए संभावित स्कोर निकालने के लिए दोनों को साथ देखना जरूरी है।
मान लीजिए किसी प्रश्न का आधिकारिक उत्तर “B” है और आपकी रिस्पांस शीट में भी उतर “B” दर्ज है। तब वह उत्तर सही माना जाएगा। लेकिन यदि आपने C चुना है, तो उस प्रश्न को अपने स्कोर में सही नहीं गिना जाना चाहिए।
CCI Answer Key से संभावित अंक कैसे निकालें ?
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों का सबसे बड़ा सवाल सामान्यत यही होता है। “मेरे कितने नंबर बन रहे हैं ?” इसका जवाब अनुमान से नहीं, रिस्पांस शीट के मिलान से निकालना चाहिए।
सबसे पहले प्रत्येक प्रश्न का ऑफिसियल उत्तर देखें। फिर उसे अपनी रिस्पांस शीट से तुलना करें। सही उत्तर की संख्या और गलत उत्तर की संख्या को अलग करें। इसके बाद नीचे दिए मार्किंग स्कीम एवं फार्मूला का उपयोग करके अपना संभावित अंक निकालें।
अधिकारिक मार्किंग स्कीम :
- सही उत्तर : प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक जोड़े।
- गलत उत्तर : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (1/4 अंक) काटे।
- अनुत्तरित प्रश्न : कोई अंक नहीं दिए जाते हैं और न ही काटे जाते हैं।
संभावित अंक = सही उत्तरों की संख्या – (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25)
क्या आंसर की पर आप्ति दर्ज करना चाहिए ?
अगर आपको कोई उत्तर गलत दिखाई दे रहा है, तो तुरंत आप्ति करना जरूरी नहीं है। पहले यह देखना चाहिए कि आपके पास आपत्ति के समर्थन में पर्याप्त एवं विश्वसनीय प्रमाण है या नहीं। मेरी सलाह होगी कि प्रत्येक संदेह वाले प्रश्न के लिए तीन चीजें जांचें :
- प्रश्न को दोबारा ध्यान से पढ़ें।
- अधिकारिक उतर और अपने उत्तर की तुलना करें।
- किसी विश्वसनीय रेफ़्रेन्स से सही उत्तर verify करें।
अगर पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद भी Official उतर गलत लगता है, तभी अब्जेक्शन प्रक्रिया पर आगे बढ़ना ज्यादा उचित है।
उतर कुंजी के बाद उम्मीदवार को क्या करना चाहिए ?
प्रोविजनल आंसर की के बाद उम्मीदवारों को पहले अपने उत्तरों की जांच करनी चाहिए और यदि कोई गलती मिले तो निर्धारित प्रक्रिया में आपत्ति दर्ज करना चाहिए। इसके बाद CCI प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा कर फाइनल आंसर की जारी कर सकता है। फाइनल इवैल्यूएशन के आधार पर रिजल्ट जारी होगा और सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
CCI Various Post Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक पोर्टल | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
