Admit CardNaukari

SBI PO Mains Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा से पहले जरूर चेक करें ये जरूरी बातें

Last Updated on 04/09/2026 8:47 AM by Prashant Shahi

SBI PO Mains Admit Card 2026 : भारतीय स्टेट बैंक ने विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के अंतर्गत प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर उपलब्ध करा दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी का अब अंतिम चरण शुरू हो गया है, जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इस भर्ती से कुल 1,500 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना हैं। अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और निर्देशों की जांच करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अंतिम दिनों की तैयारी। इसलिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज प्रत्येक विवरण को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा-दिवस की तैयारी पहले से पूरी रखें।

एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 : लिंक सक्रिय

एसबीआई नें बैंक पीओ की मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 02 सितंबर 2026 से सक्रिय कर दिया गया है। प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होनी है। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित आहर्ता प्राप्त कर चुके अभ्यार्थी SBI के Careers पोर्टल से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

अभ्यार्थी अब अपने हॉल टिकट में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और निर्देशों को अंतिम मानकर परीक्षा की योजना बनाएं। खासकर दूसरे शहर में परीक्षा केंद्र मिलने वाले उम्मीदवारों को यात्रा की व्यवस्था अभी कर लेना बेहतर रहेगा।

एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2026 : डायरेक्ट लिंक

SBI PO Mains Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक
परीक्षा का नामएसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2026
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
कुल पद1,500
एडमिट कार्ड जारी02 सितंबर 2026
परीक्षा की तिथि12 सितंबर 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI PO Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निम्न चरणों का पालन करके एसबीआई पीओ मेन्स 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले SBI Careers की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. अब Careers सेक्शन में “भर्ती रिजल्ट/करंट ओपनिंग” पर जाएं।
  3. रिक्रूटमेंट ऑफ़ PO – CRPD/PO/2026-27/09 सेक्शन खोजें।
  4. डाउनलोड मेन्स एग्जाम हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब अपनी रजिस्ट्रेशन/रौल नंबर एवं जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  6. लॉगिन डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड पूरा करके लॉगिन करें।
  7. स्क्रीन पर आपका SBI PO Mains Admit Card दिखाई देगा।
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकालकर रखें।

हॉल टिकट में दर्ज जानकारी में क्या-क्या चेक करें ?

अभ्यार्थी अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचें। विशेष रूप से इन चीजों पर ध्यान दें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रॉल नंबर/रजिस्ट्रेशन विवरण
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • Reporting Time
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश
  • आवश्यक पहचान पत्र संबंधी निर्देश

अगर आपके एडमिट कार्ड में दर्ज किसी जानकारी में गंभीर विसंगति दिखाई देती है, तो अंतिम समय तक इंतजार करने के बजाय SBI के अधिकारिक हेल्पलाइन से समस्या का समाधान कराने का प्रयास करना चाहिए।

SBI PO Mains Exam 2026 कब होगा ?

एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की सही रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय की जानकारी अपने हॉल टिकट पर ही देखनी चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले केंद्र का पता एवं रिपोर्टिंग संबंधी निर्देश जरूर पढ़ लें। परीक्षा नजदीक होने के कारण अंतिम दिनों में रिवीजन और मॉक टेस्ट के साथ परीक्षा दिवस की प्लानिंग पर भी ध्यान देना चाहिए।

SBI PO Mains Exam Pattern 2026 क्या है ?

SBI PO मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड़ में होगी और इसमें ऑब्जेक्टिव तथा डिस्क्रिप्टिव प्रश्न शामिल हैं। ऑब्जेक्टिव परीक्षा 03 घंटे की होगी, जबकि इसके तुरंत बाद 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट होगा। ऑब्जेक्टिव भाग में चार सेक्शन होंगे और प्रत्येक के लिए अलग समय निर्धारित रहेगा। आधिकारिक SBI पैटर्न के अनुसार गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

ऑब्जेक्टिव परीक्षा :

सेक्शनप्रश्नअधिकतम अंकसमय
Reasoning & Computer Aptitude406050 मिनट
Data Analysis & Interpretation306045 मिनट
General Awareness / Economy / Banking Knowledge606045 मिनट
English Language402040 मिनट
कुल1702003 घंटे

ऑब्जेक्टिव परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित है। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार किसी एक सेक्शन के बचे हुए समय को दूसरे सेक्शन में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिस्क्रिप्टिव परीक्षा :

ऑब्जेक्टिव टेस्ट समाप्त होने के तुरंत बाद डिस्क्रिप्टिव टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसकी अवधि 30 मिनट की होगी और अधिकतम अंक 30 हैं। इसमें कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित कार्य शामिल हैं, जिनमें :

  • ईमेल राइटिंग
  • परिस्थितियों का विश्लेषण
  • रिपोर्ट राइटिंग या प्रेसिस राइटिंग

शामिल हैं। उम्मीदवारों को Descriptive उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करने होंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जानें होंगे ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट में निर्देशित दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जानें होंगे।

  • SBI PO Mains Admit Card का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड/मूल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  • कॉल लेटर में मांगी गई अन्य आवश्यक दस्तावेज

महत्वपूर्ण : बिना ऐड्मिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी एवं फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं।
  • कॉल लेटर में परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम पहले जांच लें।
  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की योजना बनाएं।
  • अपने एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर ही प्रश्न हल करें।
  • अंतिम समय में नए टॉपिक के बजाय रिविज़न और प्रैक्टिस करें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वाच या प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।

SBI PO Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *