NTA JIPMAT Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम टाइमिंग और जरूरी निर्देश

Last Updated on 03/06/2026 2:04 PM by Prashant Shahi

NTA JIPMAT Admit Card 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने IIM जम्मू और बोध गया के पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा अवधि और एग्जाम संबंधित जानकारियां उपलब्ध हैं, इसलिए अभ्यार्थी समय रहते इसे डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें।

एंटीए जेआईपीएमएटी एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

एंटीए द्वारा पांच वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित जेआईपीएमएटी परीक्षा 2026 का एडमिट 02 जून 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है। और शहर सूचना पर्ची 27 मई 2026 को जारी की गई थी, उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। JIPMAT 2026 परीक्षा 07 जून 2026 को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

NTA JIPMAT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामसंयुक्त एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि01 जून 2026
परीक्षा की तिथि07 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

JIPMAT Admit Card 2026 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण मिलेंगे :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
  • उम्मीदवार की श्रेणी एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण

एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवार तुरंत NTA या सम्बंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

NTA JIPMAT Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले JIPMAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “JIPMAT Admit Card 2026” लिंक क्लिक करें।
  3. अब आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन क्लिक करें।
  5. अब होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा तिथि और समय की जानकारी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा JIPMAT 2026 परीक्षा का आयोजन 07 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट की होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन समय पर पूरा किया जा सके।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने होंगे :

  • JIPMAT 2026 Admit Card का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड या वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र
  • एडमिट कार्ड में निर्देशित अन्य दस्तावेज

बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जरुरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • अभ्यार्थी रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा संबंधी सभी विवरणों की पहले से जांच कर लें।
  • परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा कक्ष में केवल अनुमत दस्तावेज और आवश्यक वस्तुएं ही साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।
  • प्रश्न हल करते समय निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय का प्रबंधन करें।
  • अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यार्थी की परीक्षा रद्द की जा सकती है

NTA JIPMAT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top