Admit CardNaukari

IBPS SO Prelims Admit Card 2026 : कॉल लेटर हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 29 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

Last Updated on 22/08/2026 3:44 PM by Prashant Shahi

IBPS SO Prelims Admit Card 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने CRP-SPL-XVI स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड लिंक अधिकारिक रूप से सक्रीय कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल-I भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीआरपी-एसपीएल-XVI के अंतर्गत एसओ के 1035 पद पर भर्ती के लिए IBPS SO Prelims परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। यहाँ नीचे में हॉलटिकट डाउनलोड प्रोसेस, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा पैटर्न और परीक्षा दिन से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देखें।

आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2026 : लिंक उपलब्ध

आईबीपीएस विशेषज्ञ अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का 2026 एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार IBPS के आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉगिन करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 29 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश संबंधी नियम कॉल लेटर में दिए निर्देशों के अनुसार ही लागू होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद केवल PDF सेव करके न रखें, बल्कि उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल कर परीक्षा से जुड़ी जानकारी की जाँच कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले हॉलटिकट एवं निर्धारित पहचान पत्र की जांच की जा सकेगी।

IBPS SO Prelims Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS)
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर स्केल-I
भर्ती प्रक्रियाCRP-SPL-XVI
कुल पद1,035
एडमिट कार्ड जारी20 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि29 अगस्त 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

IBPS SO Prelims Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अभ्यर्थी पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर “अपडेट” सेक्शन में CRP-SPL-XVI लिंक को खोलें।
  3. प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन सेक्शन में नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका IBPS SO Admit Card 2026 दिखाई देगा।
  7. उसमें दर्ज परीक्षा से जुडी सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  8. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जरूर जांचें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें केवल अपना नाम देखकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए। परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में दर्ज निम्नलिखित जानकारी जरूर चेक करें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number
  • Registration Number
  • Photograph और Signature
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • Reporting Time
  • Shift/Exam Timing
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि हॉल टिकट में दर्ज किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार समय रहते IBPS की हेल्पलाइन से संपर्क जानकारी में सुधार करवा लें। अन्यथा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय समस्या हो सकती हैं।

IBPS SO Prelims Exam 2026 कब होगी ?

IBPS SO Prelims Examination 2026 का आयोजन 29 अगस्त 2026 को किया जाएगा। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए, क्योंकि इन्हीं विवरणों के आधार पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।

इसके बाद चयन प्रक्रिया में संबंधित पद के अनुसार आगे की परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल होंगे। उपलब्ध भर्ती कार्यक्रम के अनुसार IBPS SO की मुख्य परीक्षा 1 नवंबर 2026 को निर्धारित है।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को सामान्य रूप से निम्न दस्तावेज तैयार रखना उपयोगी रहेगा।

  • IBPS SO Admit Card का प्रिंटआउट
  • वैध मूल फोटो पहचान पत्र
  • आवश्यक पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ,
  • कॉल लेटर में मांगी गई अन्य दस्तावेज

महत्वपूर्ण : परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में अंतिम निर्देश आपके हॉल टिकट पर दिए गए होंगे।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • Admit Card अभी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • Exam Centre का पूरा पता मैप के माध्यम से पहले देख लें।
  • Reporting Time के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।
  • परीक्षा से एक दिन पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  • अपनी तैयारी में कमजोर Topics की Revision करें।
  • Mock Test देकर समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
  • Admit Card पर दिए गए सभी Instructions ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा के दिन केंद्र पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

IBPS SO Prelims Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *