Admit CardNaukari

NICL Assistant Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, ऐसे करें कॉल लेटर डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रोसेस और जरूरी निर्देश

Last Updated on 21/08/2026 6:33 PM by Prashant Shahi

NICL Assistant Admit Card 2026 : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईसीएल सहायक के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए अभी सबसे जरूरी काम कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दर्ज जानकारी को जांचना जरूरी है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और निर्धारित वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा।

NICL Assistant Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज 20 अगस्त 2026 से सक्रिय है। इस भर्ती के तहत 500 असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए फेज-I परीक्षा 27 अगस्त को ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी। अभ्यार्थी अब एनआईसीएल के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर/रॉल नंबर एवं पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे। इस समय उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम है—एडमिट कार्ड की जांच करना, परीक्षा की तैयारी व बचे हुए समय में मॉक टेस्ट एवं रिवीजन पर फोकस करना।

NICL Assistant Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थानेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
पद का नामअसिस्टेंट
परीक्षा का नामएनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026
कुल पद500
एडमिट कार्ड जारी20 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि27 अगस्त 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटnationalinsurance.nic.co.in

NICL Assistant Prelims Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. सहायक क्लास-III भर्ती 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन डिटेल “रजिस्ट्रेशन नंबर/रॉल” नंबर दर्ज करें।
  4. इसके बाद पासवर्ड/जन्मतिथि और कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  5. स्क्रीन पर NICL Assistant Prelims Admit Card दिखाई देगा।
  6. अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके PDF को सुरक्षित रखें।
  7. परीक्षा के लिए इसकी प्रिंटेड कॉपी व पहचान पात्र तैयार रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचें ?

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को ध्यान से जाँचे। परीक्षा में प्रवेश से पहले नाम, परीक्षा केंद्र और सही समय की जानकारी होना जरूरी है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा की शिफ्ट & समय
  • परीक्षा केंद्र का कोड/सेंटर नंबर
  • परीक्षा-दिवस के निर्देश

हॉल टिकट में किसी भी गलती या विसंगति की स्थिति में परीक्षा से पहले NICL की आधिकारिक हेल्पलाइन/संपर्क माध्यम से जानकारी लें।

NICL Assistant Prelims Exam Date 2026 : 27 अगस्त को होगी परीक्षा

NICL Assistant Preliminary Examination 27 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और इसकी अवधि 60 मिनट है। Prelims में English Language, Reasoning Ability और Quantitative Aptitude से प्रश्न पूछे जाएंगे। उपलब्ध परीक्षा पैटर्न के अनुसार तीनों सेक्शन के लिए निर्धारित समय प्रबंधन परीक्षा में महत्वपूर्ण रहेगा।

उम्मीदवार को परीक्षा का सटीक शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम अपने एडमिट कार्ड से ही देखना चाहिए, क्योंकि यह जानकारी सभी अभ्यर्थियों के लिए एक जैसी नहीं हो सकती।

NICL Assistant Prelims Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

Prelims परीक्षा में कुल 100 अंक के Objective Type Questions होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट रहेगी। परीक्षा में तीन सेक्शन शामिल हैं।

विषयपरीक्षा में भूमिका
English LanguageObjective Questions
Reasoning AbilityObjective Questions
Quantitative AptitudeObjective Questions
कुल100 अंक
समय60 मिनट
परीक्षा मोडऑनलाइन

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ें। सामान्य तौर पर उम्मीदवार को कॉल लेटर की प्रिंटेड कॉपी और निर्धारित फोटो पहचान पत्र लेकर जाना आवश्यक होता हैं।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी रखें
  • वैध फोटो ID का मूल दस्तावेज साथ रखें
  • एडमिट कार्ड पर फोटो/हस्ताक्षर संबंधी निर्देश देखें
  • हॉल टिकट में निर्देशित अन्य दस्तावेज भी रखें

अगर NICL Assistant Admit Card डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

कभी-कभी वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ सकती है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार बार-बार Login करने के बजाय कुछ समय बाद दोबारा प्रयास कर सकते हैं।

यदि कॉल लेटर नहीं खुल रहा है, तो पहले Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth सही दर्ज करें। इंटरनेट कनेक्शन और ब्राउजर भी जांचें। जरूरत पड़ने पर दूसरे ब्राउजर या डिवाइस से वेबसाइट खोलकर प्रयास किया जा सकता है।

अगर लॉगिन से जुड़ी समस्या बनी रहती है, तो NICL के आधिकारिक Recruitment Portal पर उपलब्ध हेल्प/संपर्क संबंधी जानकारी का उपयोग करें। किसी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट से मिले लिंक पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज न करें।

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  1. सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र देखें।
  2. केंद्र तक पहुंचने का रूट पहले से तय करें।
  3. Prelims के तीनों सेक्शन का टाइम्ड अभ्यास करें।
  4. पिछले Mock Tests में हुई गलतियों को दोहराएं नहीं।
  5. कमजोर टॉपिक्स की Quick Revision करें।
  6. Accuracy के साथ प्रश्न हल करने का अभ्यास करें।
  7. परीक्षा से एक दिन पहले पर्याप्त आराम लें।
  8. परीक्षा वाले दिन समय से पहले केंद्र पहुंचें।

NICL Assistant Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *