UP Cooperative Bank Admit Card 2026 : 2085 पदों की परीक्षा 17 सितंबर से; डाउनलोड लिंक और निर्देश
Last Updated on 16/09/2026 9:21 AM by Prashant Shahi
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल द्वारा सहकारी बैंकिंग, गैर-बैंकिंग एवं तकनीकी सेवाओं की सामान्य भर्ती परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 2,085 पदों पर नियुक्ति होनी है और ऑनलाइन परीक्षा 17 से 21 सितंबर 2026 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि, पाली, केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं। इसलिए केवल प्रवेश पत्र डाउनलोड करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें दर्ज जानकारी को ध्यान से जांचना जरूरी है। परीक्षा अब बेहद नजदीक है, ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की जांच के साथ यात्रा और अंतिम तैयारी की योजना भी समय रहते बना लेनी आवश्यक होगी।
उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव
यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की कुल 2,085 पदों वाली विभिन्न पद की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराया गया है। इस परीक्षा में प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक, सहायक या रोकड़ियर, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न पदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 17 से 21 सितंबर के बीच आयोजित होगी।
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा तिथि एवं पाली अलग हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सामान्य परीक्षा कार्यक्रम के बजाय अपने प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा तिथि और समय को अंतिम मानना चाहिए। अभी सबसे जरूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से जांच लेना है।
UP Co-operative Bank Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती संस्था | उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड |
| परीक्षा का नाम | यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 2,085 |
| प्रमुख पद | मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट/केशियर असिस्टेंट/टाइपिस्ट व अन्य |
| हॉल टिकट जारी की तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 17 – 21 सितंबर 2026 |
| परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन परीक्षा |
| आधिकारिक पोर्टल | upcisb.upsdc.gov.in |
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करना कठिन नहीं है, लेकिन परीक्षा नजदीक होने के कारण अंतिम समय तक इसे टालना सही नहीं रहेगा। अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अब होमपेज पर प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर जाएं।
- मांगी गई पंजीकरण संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- सुरक्षा संबंधी जानकारी को भरकर आगे बढ़ें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश पत्र को ध्यान से जांचें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।
- परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र को आवश्यक पहचान पत्र के साथ लेकर जाएं।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या आवेदन से संबंधित लॉगिन जानकारी की आवश्यकता हो सकती है।
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले क्या चेक करें ?
अभ्यार्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इन बातों की जांच अवश्य करें —
- अपना नाम और अनुक्रमांक
- आवेदन या पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- आवेदन किया गया पद
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा की पाली
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
यदि प्रवेश पत्र में कोई गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित भर्ती संस्था की सहायता व्यवस्था से संपर्क करना बेहतर रहेगा। अंतिम दिन तक इंतजार करने से समस्या का समाधान कठिन हो सकता है।
यूपी सहकारी बैंक परीक्षा तिथि, समय और पाली 2026
परीक्षा कार्यक्रम अनुसार 17 से 21 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा 03 पालियों में होगी। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। अभ्यर्थी की वास्तविक परीक्षा तिथि और पाली उसके प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण के अनुसार होगी।
| पाली | परीक्षा का समय |
|---|---|
| पहली पाली | सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक |
| दूसरी पाली | दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक |
| तीसरी पाली | शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक |
सलाह : परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का रिपोर्टिंग समय सभी पालियों के लिए अलग हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र में दिए गए रिपोर्टिंग समय को ही अंतिम मानें और पर्याप्त समय लेकर केंद्र के लिए निकलें।
अगर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?
यदि यूपी सहकारी बैंक का प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय समस्या आ रही है, तो घबराने के बजाय पहले अपनी लॉगिन जानकारी और इंटरनेट कनेक्शन जांचें। परीक्षा नजदीक होने के कारण समस्या को अंतिम दिन तक टालना उचित नहीं है।
- पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि सही भरें।
- वेबसाइट खुलने में समस्या हो तो कुछ समय बाद प्रयास करें।
- दूसरे ब्राउजर या उपकरण से लॉगिन करें।
- इंटरनेट कनेक्शन को बदलकर दोबारा प्रयाश करें।
- गंभीर त्रुटि होने पर संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करें।
- अनधिकृत वेबसाइट या संदिग्ध लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड न करें।
परीक्षा के दिन किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों को प्राथमिकता देनी चाहिए। सामान्य रूप से अभ्यर्थी इन दस्तावेजों को अपने साथ अनिवार्य रूप से रखें।
- प्रवेश पत्र की स्पष्ट मुद्रित प्रति
- निर्धारित मूल फोटो पहचान पत्र
- अतिरिक्त दस्तावेज, (यदि मांग जाए)
- आवश्यक फोटो, यदि निर्देशों में मांगी गई हो
यह ध्यान रखना जरूरी है कि परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेजों की अंतिम सूची प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगी। इसलिए इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य सूचियों की तुलना में अपने प्रवेश पत्र के निर्देश को प्राथमिकता दें।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी निम्नलिखित निर्देशों का विशेष ध्यान रखें।
- परीक्षा से पहले हॉल टिकट में दर्ज विवरण ध्यान से जांच लें।
- परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें, ताकि समय पर पहुंच सकें।
- केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
- प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के लिए केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
- मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं।
- परीक्षा के दौरान अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करें।
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ अप्लाई करें |
| परीक्षा तिथि नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
