Rajasthan ITI Merit List 2026 : पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, देखें किस कॉलेज में मिली सीट, जानें रिपोर्टिंग डेट और जरूरी दस्तावेज
Last Updated on 03/08/2026 2:04 अपराह्न by Prashant Shahi
Rajasthan ITI Merit List 2026 : राजस्थान तकनीकी शिक्षा निदेशालय नें आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रथम सूची जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अधिकारिक वेबसाइट kdhte.rajasthan.gov.in से अपना प्रथम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट या स्टेटस देख सकते हैं।
पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को संबंधित सरकारी या निजी आईटीआई संस्थानों में निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 : प्रथम सीट आवंटन सूची घोषित
राजस्थान आईटीआई एडमिशन के तहत पहले चरण की सीट आवंटन सूची 02 अगस्त 2026 को घोषित कर दी गई हैं। चयनित अभ्यार्थी अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करके सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 03 अगस्त से 06 अगस्त 2026 तक संबंधित आईटीआई संस्थान में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।
जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग नहीं करेंगे, उनकी सीट रद्द की जा सकती है। वहीं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 10 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
Rajasthan ITI Merit List 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), राजस्थान |
| प्रवेश का नाम | राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 |
| शैक्षणिक सत्र | 2026–27 |
| सीट अलॉटमेंट चरण | प्रथम चरण |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 02 जुलाई 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन | 03 अगस्त से 06 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | kdhte.rajasthan.gov.in |
Rajasthan ITI 1st Seat Allotment Result 2026 : कैसे चेक करें ?
नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान आईटीआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर “Seat Allotment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन सेक्शन में अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरें
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट या सर्च बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर “सीट आवंटन सूची या लेटर” प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करें तथा प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
सीट अलॉटमेंट में क्या-क्या जानकारी होगी ?
प्रथम सीट अलॉटमेंट लेटर में सामान्यतः निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध रहती है।
- उम्मीदवार का नाम
- आवेदन संख्या
- रोल नंबर/लॉगिन आईडी
- अभ्यार्थी की श्रेणी
- मेरिट विवरण
- आवंटित कॉलेज
- आवंटित ट्रेड
- संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि
- दस्तावेज सत्यापन की जानकारी
- प्रवेश से संबंधित आवश्यक निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सीट अलॉटमेंट लेटर में दर्ज सभी विवरण जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
किन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है ?
Rajasthan ITI Merit List या सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में उन्हीं अभ्यर्थियों का नाम शामिल किया जाता है, जिन्होंने निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन किया हो और पात्रता शर्तों को पूरा किया हो। सीट आवंटन पूरी तरह उम्मीदवार की मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।
सीट आवंटन के प्रमुख आधार :
- शैक्षणिक मेरिट (8वीं/10वीं के अंक)
- उम्मीदवार की आरक्षण श्रेणी
- चुनी गई ट्रेड (Trade Preference)
- पसंदीदा आईटीआई संस्थान (College Choice)
- संबंधित ट्रेड में उपलब्ध सीटों की संख्या
- सरकारी नियम एवं आरक्षण नीति अनुसार सीटों का आवंटन
सीट अलॉटमेंट के बाद आगे क्या करना होगा ?
यदि आपको राजस्थान ITI प्रथम सीट अलॉटमेंट में सीट आवंटित हुई है, तो निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। रिपोर्टिंग के दौरान सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थान से एडमिशन की पुष्टि प्राप्त करें। यदि तय समय सीमा तक रिपोर्टिंग नहीं की जाती है, तो आवंटित सीट रद्द की जा सकती है और उसे अगले काउंसलिंग चरण में शामिल कर दिया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज
संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेज मांगे जाएंगे।
- सीट अलॉटमेंट लेटर
- आवेदन पत्र की कॉपी
- 8वीं/10वीं की अंकतालिका
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)
- चरित्र प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रवेश शुल्क भुगतान की रसीद
संस्थान आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी मांग सकता है।
यदि प्रथम सीट अलॉटमेंट में नाम नहीं आया तो क्या करें ?
यदि आपका नाम Rajasthan ITI Merit List 2026 प्रथम सीट अलॉटमेंट सूची में शामिल नहीं है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है और बाद के राउंड में रिक्त सीटों पर दोबारा सीट आवंटन किया जाता है।
ऐसे में आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें, अगली सीट अलॉटमेंट सूची का इंतजार करें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। यदि चॉइस संशोधन का विकल्प मिले, तो उसे निर्धारित समय के भीतर पूरा करें।
आईटीआई करने के बाद करियर के अवसर
आईटीआई कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध होते हैं। तकनीकी कौशल होने के कारण प्रशिक्षित युवाओं की विभिन्न उद्योगों में लगातार मांग रहती है।
- सरकारी विभागों में भर्ती
- रेलवे की तकनीकी नौकरियां
- अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के अवसर
- सार्वजनिक उपक्रम (PSU)
- निजी कंपनियों में तकनीकी पद
- स्वरोजगार और स्वयं का व्यवसाय
- कौशल आधारित रोजगार योजनाओं में भागीदारी
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- केवल आधिकारिक पोर्टल से ही सीट अलॉटमेंट देखें।
- अल्लोत्मेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण जांच लें।
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- रिपोर्टिंग के समय सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ रखें।
- दस्तावेज सत्यापन के बाद निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करें।
- अलॉटमेंट लेटर, फीस रसीद और अन्य सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें।
Rajasthan ITI Merit List 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| सीट अल्लोत्मेंट रिजल्ट | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
Rajasthan ITI Merit List 2026 : FAQs
Q1. Rajasthan ITI Seat Allotment Result 2026 कब जारी हुआ है ?
उत्तर: राजस्थान ITI प्रथम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 02 जुलाई 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया गया है।
Q2. Rajasthan ITI Merit List 2026 में सीट आवंटन किन आधारों पर किया जाता है ?
उत्तर : सीट आवंटन उम्मीदवार की योग्यता, आरक्षण श्रेणी, ट्रेड व कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है।
Q3. Rajasthan ITI Admission 2026 में प्रवेश परीक्षा होती है क्या ?
उत्तर : नहीं। राजस्थान ITI में प्रवेश सामान्यतः मेरिट आधारित होता है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती।
Q4. राजस्थान आईटीआई 2026 की नियमित कक्षाएं कब से शुरू होंगी ?
उत्तर : प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों की 10 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
