PNB LBO Admit Card 2026 : जारी, Direct Link से ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और जरूरी निर्देश
Last Updated on 29/08/2026 8:56 AM by Prashant Shahi
PNB LBO Admit Card 2026 : पंजाब नेशनल बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 545 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा का कॉल लेटर जारी कर दिया है। अब परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। PNB LBO की लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे में उम्मीदवारों के लिए केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें दर्ज प्रत्येक विवरण को ध्यान से जांचना भी जरूरी है। अभ्यार्थी आगे इस लेख में डाउनलोड लिंक, जरूरी डॉक्युमेंट्स और परीक्षा संबंधित अन्य निर्देश देखें।
PNB LBO Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट
पीएनबी ने 28 अगस्त 2026 को लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया है। सीबीटी परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली हैं। उम्मीदवार अब पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिसियल पोर्टल पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें और परीक्षा के अंतिम दिनों में केवल नए टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन पर अधिक ध्यान दें।
PNB LBO Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | पंजाब नेशनल बैंक |
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर |
| भर्ती ग्रेड | JMGS-I |
| कुल पद | 545 |
| एडमिट कार्ड जारी | 28 अगस्त 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 06 सितंबर 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | pnb.bank.in |
PNB LBO Admit Card Link : डाउनलोड लिंक
अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड PNB की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने पंजीकरण नंबर/रौल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन लॉगिन करना होगा। उसके बाद हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
PNB LBO Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय केवल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट लिंक का ही इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट से कॉल टिकट डाउनलोड करने या लॉगिन जानकारी साझा करने से बचें।
PNB LBO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी सबसे पहले PNB की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment/Careers” संबंधित सेक्शन देखें।
- अब “Recruitment of LBO in JMGS-I लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करे।
- स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भरकर लॉगिन बटन को दबाएँ।
- आपका PNB LBO कॉल लेटर 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब हॉल टिकट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जाँचे ?
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसे केवल सेव करके न छोड़ें। उसमें दर्ज निम्न जानकारी विशेष रूप से जाँचे।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यार्थी का जन्मतिथि
- फोटो & हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख
- रिपोर्टिंग का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश
- आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी
यदि नाम, फोटो, रोल नंबर या परीक्षा केंद्र जैसी किसी महत्वपूर्ण जानकारी में गंभीर गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को बिना देरी संबंधित अधिकारिक हेल्पलाइन माध्यम से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर लें जानें वाले जरूरी दस्तावेज ?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को सामान्य रूप से निम्न दस्तावेज तैयार रखना उपयोगी रहेगा।
- PNB LBO Admit Card का प्रिंटआउट
- वैध मूल फोटो पहचान पत्र
- आवश्यक पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ,
- कॉल लेटर में मांगी गई अन्य दस्तावेज
महत्वपूर्ण : परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाने की अनुमति है, अभ्यार्थी इसकी अंतिम पुष्टि अपने हॉल टिकट में दिए गए निर्देशों से करें।
PNB LBO Exam Date 2026 : 06 सितंबर को होगी परीक्षा
पीएनबी एलबीओ भर्ती 2026 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 06 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता प्रत्येक उम्मीदवार के उनके कॉल लेटर में दिया गया हैं। इसलिए किसी अनुमानित समय को परीक्षा का आधिकारिक समय न मानें।
ध्यान दें : यदि किसी वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट में PNB LBO की कोई निश्चित शिफ्ट टाइमिंग बताई जा रही है, तो उसे तभी मानें जब वही समय आपके आधिकारिक हॉल टिकट में भी दर्ज हो।
PNB LBO Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न
उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। और प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा। परीक्षा विवरण अनुसार पेपर में 50-50 प्रश्न के चार अलग अलग सेक्शन होंगे। परीक्षा कुल 200 अंको की होगी। समय प्रबंधन और सटीकता परीक्षा में महत्वपूर्ण रहेगी।
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| Reasoning | 50 | 50 |
| English Language | 50 | 50 |
| Quantitative Aptitude | 50 | 50 |
| Professional Knowledge/Banking | 50 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
अभ्यार्थी परीक्षा वाले दिन किन बातों का ध्यान रखें ?
परीक्षा के दिन सबसे बड़ी गलती आखिरी समय में जल्दबाजी करना हो सकती है। उम्मीदवार को हॉल टिकट में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार पर्याप्त समय लेकर परीक्षा केंद्र के लिए निकलना चाहिए।
- एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट अपने साथ रखें।
- हॉल टिकट में बताए गए वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता पहले से ही जांच लें।
- रिपोर्टिंग टाइम के बाद केंद्र पर पहुंचने की स्थिति से बचें।
- परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं अपने साथ लेकर न जाएं।
- कॉल लेटर में दिए सभी निर्देशों को परीक्षा से पहले पढ़ लें।
- परीक्षा में समय प्रबंधन एवं दिशा निर्देशों पर विशेष ध्यान दें।
- परीक्षा केंद्र पर कोई भी अनुचित गतिविधि करने से बचें।
PNB LBO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
