SBI Asha Scholarship 2026 : कक्षा 9वीं से PG तक के छात्रों को ₹15 लाख तक स्कॉलरशिप, 4 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी
Last Updated on 19/08/2026 11:53 PM by Prashant Shahi
SBI Asha Scholarship 2026-27 : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की CSR शाखा SBI Foundation की ओर से विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के लिए SBI Asha Scholarship 2026-27 शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
आधिकारिक पोर्टल के अनुसार स्कॉलरशिप की राशि ₹15,000 से ₹15,00,000 प्रति वर्ष तक हो सकती है। इसलिए अगर आप कक्षा 9वीं से 12वीं, Undergraduate, Postgraduate, MBBS, IIT, IIM या विदेश में उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले अपनी कैटेगरी, शैक्षणिक योग्यता, पारिवारिक आय और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।
SBI Asha Scholarship 2026-27 : लेटेस्ट अपडेट
SBI Foundation Asha Scholarship 2026-27 को इस वर्ष Platinum Jubilee Asha Scholarship के रूप में पेश किया गया है। यह SBI Foundation की शिक्षा से जुड़ी पहल है, जिसका फोकस आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता देना है। SBI Asha Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है।
इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप पोर्टल के अनुसार अलग-अलग शिक्षा स्तर के लिए स्कॉलरशिप राशि भी अलग निर्धारित है, पात्र विद्यार्थियों को अधिकतम 15 हजार से ₹15 लाख तक की सहायता मिल सकती है।
SBI Asha Scholarship 2026-27 : मुख्य जानकारी
| विवरण | तारीख/जानकारी |
|---|---|
| Scholarship का नाम | SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 |
| संस्था | SBI Foundation |
| आवेदन शुरू | 22 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 सितंबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | नि:शुल्क |
| Scholarship Type | Merit-cum-Need Based |
| प्रमुख वर्ग | School, UG, PG, Medical, IIT, IIM, Overseas |
| अधिकतम सहायता | ₹15 लाख तक प्रति वर्ष |
SBI Asha Scholarship क्या है ?
SBI Asha Scholarship Program, SBI Foundation की एक प्रमुख शिक्षा सहायता पहल है। इसका उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देना है जो पढ़ाई में अच्छे हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उच्च शिक्षा का खर्च उठाने में कठिनाई महसूस करते हैं। वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम में केवल एक प्रकार की स्कॉलरशिप नहीं है।
इस प्रोग्राम में शिक्षा जर्नी के अलग-अलग चरण को कवर किया गया है। विद्यार्थी Class 9 से लेकर परास्नातक, MBBS, IIT, IIM और विदेश में परास्नातक शिक्षा तक अपनी क्षरेनी के अनुसार scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह स्कालर्शिप सामान्यतः एक academic year के लिए प्रदान की जाती है। पात्रता की शर्तें पूरी करने पर कोर्स की शेष अवधि के लिए renewal की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।
SBI Asha Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलेगी ?
स्कॉलरशिप राशि विद्यार्थी की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है। आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रमुख श्रेणियां इस प्रकार हैं।
| स्कॉलरशिप कैटेगरी | अधिकतम स्कॉलरशिप |
|---|---|
| कक्षा 9 से 12 | ₹15,000 प्रति वर्ष तक |
| Undergraduate – Top 300 NIRF | ₹75,000 प्रति वर्ष तक |
| Postgraduate | ₹2,50,000 प्रति वर्ष तक |
| Medical – MBBS | ₹4,50,000 प्रति वर्ष तक |
| IIT Students | ₹2,00,000 प्रति वर्ष तक |
| IIM Students | ₹5,00,000 प्रति वर्ष तक |
| Overseas Studies – SC/ST | ₹15,00,000 प्रति वर्ष तक |
ध्यान रखें कि यह राशि कैटेगरी के अनुसार अधिकतम सहायता है। प्रत्येक विद्यार्थी को समान राशि मिलना जरूरी नहीं है। अंतिम सहायता संबंधित scholarship category, eligibility और चयन प्रक्रिया के आधार पर निर्धारित की जा सकती है।
SBI Asha Scholarship 2026 : कौन कर सकता है आवेदन ?
SBI Asha Scholarship की पात्रता विद्यार्थी की शिक्षा श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए core eligibility criteria के अनुसार आवेदक भारतीय विद्यार्थी होना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित होना चाहिए। इसके साथ ही निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन और संबंधित संस्थान की पात्रता पूरी करना आवश्यक है।
भारतीय विद्यार्थी होना जरूरी :
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाला विद्यार्थी भारतीय होना चाहिए। अलग-अलग scholarship track में अतिरिक्त शर्तें लागू हो सकती हैं।
पारिवारिक आय की अधिकतम सीमा विद्यार्थी की category के अनुसार अलग हो सकती है। आधिकारिक पोर्टल पर school category के लिए ₹3 लाख तथा higher education categories के लिए ₹6 लाख तक की family income limit बताई गई है।
शैक्षणिक योग्यता :
Core eligibility के अनुसार सामान्य रूप से विद्यार्थियों के लिए कम से कम 75% अंक या 7.0 CGPA की शैक्षणिक आवश्यकता बताई गई है। SC/ST विद्यार्थियों के लिए इसमें 10% तक की छूट का प्रावधान बताया गया है।
आवेदक का किसी पात्र स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय या संबंधित पात्र संस्थान में अध्ययनरत होना आवश्यक है। विशेष रूप से Undergraduate, IIT, IIM और Overseas category में संस्थान से जुड़ी अलग शर्तें हो सकती हैं।
SBI Asha Scholarship की अलग-अलग कैटेगरी
इस scholarship की eligibility सभी विद्यार्थियों के लिए समान नहीं है। कुल 7 प्रमुख categories हैं और प्रत्येक category में course, marks, family income और institution से जुड़ी अलग-अलग requirements हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले eligibility checker का उपयोग करना उपयोगी रहेगा।
School Students – Class 9 to 12 :
कक्षा 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले भारतीय विद्यार्थी इस category के लिए पात्र हो सकते हैं।
- पिछली academic year में कम से कम 75% marks या 7.5 CGPA।
- फॅमिली आय ₹3 लाख तक।
- विद्यार्थी Class 9, 10, 11 या 12 में enrolled होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले विद्यार्थी को eligible Indian school में अध्ययनरत होना चाहिए।
- नाबालिग विद्यार्थियों के लिए parent/legal guardian की consent आवश्यक है।
- इस category में किसी entrance examination की आवश्यकता नहीं है।
इस category में selected student को अधिकतम ₹15,000 प्रति वर्ष तक scholarship मिल सकती है। अगर विद्यार्थी government school में पढ़ता है और उससे कोई school fee नहीं ली जाती, तो fee receipt के स्थान पर school द्वारा enrollment और no-fee status की पुष्टि करने वाला document/self-declaration प्रस्तुत किया जा सकता है।
Undergraduate Scholarship :
Undergraduate students के लिए SBI Asha Scholarship में institution की eligibility महत्वपूर्ण है।
- पिछली academic year में कम से कम 75% या 7.5 CGPA।
- Gross annual family income ₹6 लाख तक।
- विद्यार्थी eligible premier institution में undergraduate programme कर रहा हो।
- Institution NIRF Overall Ranking 2025-26 में Top 300 में या NAAC A या उससे ऊपर accredited होना चाहिए।
- Category के अनुसार अन्य academic/document requirements भी लागू हो सकती हैं।
इस category में scholarship amount ₹75,000 प्रति वर्ष तक है। इसलिए केवल graduation में पढ़ना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को पहले यह check करना चाहिए कि उसका college/institution scholarship programme के लिए qualifying institution की conditions पूरी करता है या नहीं।
Postgraduate Scholarship :
Master’s programme में पढ़ने वाले students के लिए भी SBI Asha Scholarship उपलब्ध है।
- Indian national होना चाहिए।
- Eligible postgraduate/master’s programme में enrolled होना चाहिए।
- पिछली academic year में 75% marks या 7.5 CGPA।
- Gross annual family income ₹6 लाख तक।
- Institution NIRF Overall 2025-26 में Top 300 या NAAC A अथवा उससे ऊपर accredited होना चाहिए।
इस category में अधिकतम स्कालर्शिप ₹1.50 लाख प्रति वर्ष है। इस category में कोई separate entrance test required नहीं है। Selection academic performance और institution से जुड़े निर्धारित criteria पर आधारित हो सकता है।
आधिकारिक support information के अनुसार PG selection में undergraduate final marks और institute ranking का weighted score भी इस्तेमाल किया जाता है।
Medical – MBBS Scholarship :
Medical education कर रहे विद्यार्थियों के लिए scholarship की अलग category है।
- MBBS programme में वर्तमान में enrolled होना।
- Institution AIIMS या NIRF Medical Ranking के Top 50 medical colleges में होना चाहिए।
- पिछली academic year में कम से कम 75% marks/7.5 CGPA।
- Family income ₹6 लाख तक।
- Current या previous academic year का valid NEET scorecard होना चाहिए।
इस category में maximum scholarship ₹2 लाख प्रति वर्ष है। Medical education की high cost को देखते हुए यह scholarship MBBS students के लिए tuition fee और अन्य eligible educational expenses के financial burden को कम करने में उपयोगी हो सकती है।
IIT Students Scholarship :
देश के 23 IITs में undergraduate study कर रहे eligible students के लिए IIT category उपलब्ध है।
- 23 IITs में से किसी एक में वर्तमान में अध्ययनरत होना।
- पिछली academic year में minimum 75% marks या 7.5 CGPA।
- Family income ₹6 लाख तक।
- Valid JEE Advanced scorecard होना चाहिए।
इस category में maximum scholarship ₹2 लाख प्रति वर्ष है। IIT students को आवेदन करते समय JEE Advanced scorecard, academic records, fee structure और current enrolment से जुड़े documents तैयार रखने चाहिए।
IIM Students Scholarship :
MBA/management education के लिए IIM category भी उपलब्ध है।
- विद्यार्थी भारत के 22 IIMs में से किसी एक में study कर रहा हो।
- Family income ₹6 लाख तक।
- Academic requirement निर्धारित सीमा के अनुसार पूरी हो।
- Valid CAT scorecard उपलब्ध हो।
इस category में maximum scholarship ₹5 लाख प्रति वर्ष है। IIM की high-cost management education को देखते हुए यह category selected students के लिए काफी महत्वपूर्ण financial support प्रदान कर सकती है।
Overseas Studies Scholarship :
SBI Asha Scholarship की सबसे बड़ी categories में से एक Overseas Studies है। इसके तहत विदेश में postgraduate या उससे ऊपर की पढ़ाई करने वाले eligible Indian students scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Applicant Indian national होना चाहिए।
- विदेश की eligible university में postgraduate या higher-level programme में enrolled होना चाहिए या valid offer letter होना चाहिए।
- University applicable Top 200 QS World University Rankings या THE World University Rankings 2025-26 criteria में होनी चाहिए।
- Family income ₹6 लाख तक।
- Minimum academic requirement सामान्यतः 75%/7.5 CGPA है, applicable relaxation के साथ।
- Category-specific valid entrance test scorecard जैसे GRE, GMAT, MCAT, LNAT या LSAT की आवश्यकता हो सकती है।
इस category में maximum scholarship ₹15 लाख प्रति वर्ष तक है। सिर्फ विदेश में admission मिल जाना पर्याप्त नहीं है। University की ranking भी programme की eligibility में महत्वपूर्ण है। इसलिए आवेदन से पहले अपनी university का latest applicable ranking status check करना चाहिए।
SBI Asha Scholarship में Marks Relaxation
General academic requirement सामान्यतः 75% marks या 7.5 CGPA है। लेकिन SC/ST और PwBD applicants के लिए marks relaxation उपलब्ध है।
SC/ST applicants के लिए minimum requirement:
- 65% marks, या
- 6.50 CGPA
PwBD applicants के लिए minimum requirement:
- 60% marks, या
- 6.00 CGPA
यह relaxation claim करने के लिए valid caste certificate या disability certificate upload करना जरूरी है। यदि required supporting document उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो standard academic requirement लागू हो सकती है।
SBI Asha Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहतर है। दस्तावेजों की वास्तविक सूची संबंधित scholarship category के अनुसार अलग हो सकती है। आवेदन के दौरान सामान्य रूप से निम्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
- विद्यार्थी का आधार कार्ड या पहचान प्रमाण
- पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट
- वर्तमान शैक्षणिक संस्थान का प्रमाण
- Admission या Bonafide Certificate
- परिवार की आय का प्रमाण
- बैंक अकाउंट की जानकारी
- बैंक पासबुक/कैंसल चेक, यदि पोर्टल पर मांगा जाए
- पासपोर्ट साइज फोटो
- संबंधित category का प्रमाण पत्र, जहां लागू हो
- Overseas category के लिए admission/academic documents
- अन्य दस्तावेज, जैसा आवेदन पोर्टल पर मांगा जाए
महत्वपूर्ण : दस्तावेज अपलोड करने से पहले उनका नाम, जन्मतिथि, अंक, आय और बैंक विवरण आवेदन फॉर्म से मिलान कर लें।
SBI Asha Scholarship 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें ?
SBI Asha Scholarship का आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। निम्नलिखित प्रक्रिया से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Step 1: सबसे पहले SBI Foundation Asha Scholarship के आधिकारिक scholarship portal पर जाएं।
Step 2: पोर्टल पर उपलब्ध registration/sign-up option के माध्यम से अपना account बनाएं।
Step 3: Registration के बाद login करके अपनी personal और academic profile पूरी करें।
Step 4: अपनी शिक्षा और पात्रता के अनुसार सही scholarship category का चयन करें।
Step 5: फॉर्म में नाम, शैक्षणिक जानकारी, परिवार की आय और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
Step 6: मांगे गए documents को निर्धारित format और size में upload करें।
Step 7: Submit करने से पहले पूरा application form दोबारा check करें।
Step 8: आवेदन को final submit करें और application/reference details सुरक्षित रखें।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
Scholarship application में छोटी गलती भी verification के दौरान परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- नाम और जन्मतिथि documents के अनुसार ही भरें।
- मार्कशीट में दिए गए अंकों के अनुसार marks दर्ज करें।
- Family income की सही जानकारी दें।
- गलत या edited documents upload न करें।
- बैंक अकाउंट की जानकारी दोबारा जांचें।
- सही scholarship category चुनें।
- मोबाइल नंबर और email ID active रखें।
- Final submission के बाद application/reference number सुरक्षित रखें।
- अंतिम तिथि के दिन आवेदन करने से बचें।
SBI Asha Scholarship में चयन कैसे होगा ?
यह scholarship merit और financial need को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को सहायता देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। इसलिए केवल आवेदन करना scholarship मिलने की गारंटी नहीं है।
सामान्य रूप से चयन प्रक्रिया में विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रदर्शन, आर्थिक स्तिथि, पात्रता और दस्तावेज की जांच महत्वपूर्ण हो सकती है। संबंधित scholarship केटेगरी के आधार पर अतिरिक्त सत्यापन भी हो सकता है।
SBI Asha Scholarship 2026 में आवेदन करने का फायदा क्या है ?
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी विद्यार्थियों के लिए scholarship का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शिक्षा से जुड़े खर्च का कुछ हिस्सा कम किया जा सकता है।
विशेष रूप से higher education, medical, IIT, IIM और overseas studies जैसी categories में मिलने वाली सहायता काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार अलग-अलग categories में ₹75,000 से लेकर ₹15 लाख तक की अधिकतम वार्षिक सहायता उपलब्ध है।
इससे विद्यार्थी tuition fee, academic expenses और category के नियमों के अनुसार अन्य eligible educational expenses को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
SBI Asha Scholarship 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
